आईपीएल (IPL 2023) अब अबने आखिरी दौर मतलब प्ले-ऑफ की ओर चल पड़ी है. जारी संस्करण में प्ले-ऑफ के लिए तीन टीमों के लिए कड़ा मुकाबला देखने को मिला है. और अभी तक के सफर में भारतीय सहित कई युवाओं ने अपनी बहुत ही गजब की छाप छोड़ी है, जिन्हें तमाम दिग्गजों से जमकर प्रशंसा मिल रही है. इसमें चेन्नई के लिए खेल रहे श्रीलंकाई युवा पेसर मथीषा पाथिराना ही हैं, जिन्होंने हालिया समय में गजब का असर छोड़ कर दिखाया है कि लसिथ मलिंगा की तरह ही श्रीलंका को एक बड़ा सितारा मिल गया है.
SPECIAL STORIES:
IPL के अगले सीजन में हों 2 अहम बदलाव, आकाश चोपड़ा ने सुझाया आइडिया
WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
स्टार-स्पोर्ट्स पर कमेंट्री के दौरान ऑफी हरभजन ने युवा पेसर के बारे में कहा कि धोनी ने युवा पेसर का बहुत ही अच्छी तरह से इस्तेमाल किया है. और दिख रहा है कि बॉलिंग कोच ड्वेन ब्रावो ने उन्हें एकदम सलीके से तराशा है. उन्होंने कहा कि पाथिराना एक छोर से रनों के बहाव पर रोक लगा देते हैं. बहुत ही खास एक्शन होने के कारण उन्हें पढ़ पाना एक बहुत ही मुश्किल काम है. और दिल्ली के बल्लेबाजों को जेटली स्टेडियम में उनके खिलाफ बहुत ही मुश्किल होगी.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
वहीं, दिन के दूसरे मुकाबले के बारे में मोहम्मद कैफ ने कहा कि केकेआर और लखनऊ सुपर जॉयंट्स के बीच क्वाटर्रफाइनल मुकाबला होगा. और इस मैच में मारकस स्टोइनिस अहम भूमिका निभाएंगे. उन्होंने कहा कि स्टोइनिस एक ऐसे खिलाड़ी हैं, जो अकेले बूते मैच का रुख बदल सकते है. जिस तरह वह यॉर्कर गेंदों पर भी छक्का जड़ते हैं, वह बताता है कि वह शॉट में कितनी ज्यादा पावर लगाते हैं. वह एक बुद्धिमान बल्लेबाज हैं, जो हालात के हिसाब से बैटिंग करते हैं.
इसी मैच को लेकर भज्जी ने कहा कि इस सीजन में आंद्रे रसेल नहीं, बल्कि रिंकू सिंह केकेआर के एक्स-फैक्टर रहे हैं जो कि एक बड़ा बदलाव है. उन्होंने कहा कि अब केकेआर का एक्स फैक्टर रिंकू सिंह बन चुके हैं. रसेल का दौर अब गुजरे जमाने की बात है. उन्होंने कहा कि यह रिंकू सिंह का समय है. अगर रिंकू को ऊपरी क्रम में भी बैटिंग के लिए भेजा जाता है, तो वह अपनी भूमिका के साथ न्याय कर सकते हैं. वह एक एलग ही क्षमता के खिलाड़ी हैं. और जल्द ही टीम इंडिया की कैप उनके सिर पर होगी.
--- ये भी पढ़ें ---
* WTC Final के लिए तीन टुकडों में इंग्लैंड के लिए रवाना होगी भारतीय टीम, यह है कारण
* गावस्कर ने चुने आईपीएल इतिहास के 4 सर्वकालिक सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, इन दिग्गजों का जिक्र नहीं किया
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं