Alex Carey Amazing Shot: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 का तीसरा मुकाबला 14 दिसंबर से 'द गाबा' में खेला जा रहा है. जहां मेजबान टीम की तरफ से पहली पारी में ट्रेविस हेड (152) और स्टीव स्मिथ (101) के बाद निचले क्रम में विकेटकीपर बल्लेबाज एलेक्स कैरी भी जबर्दस्त लय में नजर आए. टीम के लिए उन्होंने सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कुल 88 गेंदों का सामना किया. इस बीच 79.55 की स्ट्राइक रेट से 70 रन बनाने में कामयाब रहे. इस दौरान उनके बल्ले से सात चौके और दो खूबसूरत छक्के देखने को मिले. मैच के दौरान कैरी ने कई बेहतरीन शॉट्स लगाए. इन्हीं शॉट्स में से एक आकाश दीप के खिलाफ कवर के उपर से लगाया गया छक्का भी रहा. जिसकी हर कोई तारीफ कर रहा है.
बात करें मैच के बारे में तो 'द गाबा' में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम 117.1 ओवरों में अपने सभी विकेट खोते हुए 445 रन बनाने में कामयाब हुई है. टीम के लिए पहली पारी में सर्वोच्च स्कोरर पांचवें क्रम के बल्लेबाज ट्रेविस हेड रहे. उन्होंने 160 गेंदों का सामना करते हुए 95.00 की स्ट्राइक रेट से 152 रन की शतकीय पारी खेली. इस दौरान उनके बल्ले से 18 चौके निकले.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
That sound off Alex Carey's bat👌#AUSvIND pic.twitter.com/q7Fk7VqU0K
— ESPNcricinfo (@ESPNcricinfo) December 16, 2024
हेड के अलावा स्मिथ ने भी शतक जड़ा. पहली पारी में वह चौथे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 190 गेंद में 12 चौके की मदद से 101 रन बनाने में कामयाब रहे. इन दोनों बल्लेबाजों के अलावा सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कैरी ने 88 गेंदों में 70 रन का योगदान दिया.
टीम इंडिया की तरफ से पहली पारी में जसप्रीत बुमराह सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 28 ओवरों में 76 रन खर्च करते हुए छह विकेट चटकाए. उनके अलावा मोहम्मद सिराज ने दो और आकाश दीप एवं नीतीश कुमार रेड्डी ने क्रमशः एक-एक सफलता प्राप्त की.
यह भी पढ़ें- मोहम्मद सिराज की हरकत से बीच मैदान में नाराज हुए रवींद्र जडेजा, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं