Ravindra Jadeja Angry Reaction For Mohammed Siraj: गाबा टेस्ट के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. मैच के दौरान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें टीम इंडिया के अनुभवी ऑलराउंडर खिलाड़ी रवींद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज की एक तेज तर्रार थ्रो के बाद थोड़े नाखुश नजर आ रहे हैं. दरअसल, मैच के दौरान यह वाक्या भारतीय गेंदबाजी के दौरान 63वें ओवर में देखने को मिला. विपक्षी टीम के स्टार बल्लेबाज ट्रेविस हेड ने इस ओवर की आखिरी गेंद को हल्के हाथों से ऑफ साइड में खेला. जहां मोहम्मद सिराज तैनात थे. गेंद पास आते ही भारतीय खिलाड़ी ने नॉन स्ट्राइक पर तेज गति से थ्रो किया. यहां जडेजा ने गेंद को पकड़ तो लिया. मगर बेवजह इतनी गति से थ्रो करने के विरुद्ध नजर आए. उन्होंने अपना हाथ झटकते हुए इस दौरान नाराजगी भी जाहिर की. मगर बात ज्यादा बढ़ती उससे पहले ही सिराज ने मुस्कुराते हुए अपनी गलती स्वीकार कर ली. जिसके बाद सभी खिलाड़ी दोबारा अपने-अपने स्थानों पर चले गए.
पहली पारी में सिराज को मिली एक सफलता, जबकि जडेजा रहे खाली
तीसरे टेस्ट मुकाबले के दूसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है. विपक्षी टीम की तरफ से जहां ट्रेविस हेड और स्टीव स्मिथ शतक लगाने में कामयाब रहे. वहीं ब्लू टीम की तरफ से जसप्रीत बुमराह ने फाइव विकेट हॉल लिया. इसके अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी के खाते में एक-एक विकेट आए, जबकि रवींद्र जडेजा और आकाश दीप दूसरे दिन भी कोई विकेट चटकाने में नाकामयाब रहे.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
— Sunil Gavaskar (@gavaskar_theman) December 15, 2024
ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे दिन बनाए 405-7 रन
दूसरे दिन का खेल रोके जाने तक ऑस्ट्रेलिया का स्कोर सात विकेट के नुकसान पर 405 रन है. टीम के लिए विकेटकीपर खिलाड़ी एलेक्स केरी 47 गेंद में 45 और मिचेल स्टार्क सात गेंद में सात रन बनाकर नाबाद हैं. पहली पारी में टीम इंडिया को अभी भी विपक्षी टीम के तीन खिलाड़ियों को आउट करना है.
यह भी पढ़ें- रोहित शर्मा का करिश्माई कैच देख विश्वास करना हुआ मुश्किल, स्टीव स्मिथ भी रह गए हक्के-बक्के, VIDEO
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं