विज्ञापन
This Article is From May 06, 2021

मां की मौत के दो हफ्ते बाद भारत की स्टार महिला क्रिकेटर ने कोविड के कारण बहन को भी खो दिया

वेदा ने पिछले महीने अप्रैल में ट्वीट करते हुए लिखा, "मां की मौत के बाद मिले संदेशों को मैं सराहती हूं. आप कल्पना कर सकते हैं कि बिना मां के हम  एकदम शून्य में चले गए हैं. अब हम अपनी बहन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं.

मां की मौत के दो हफ्ते बाद भारत की स्टार महिला क्रिकेटर ने कोविड के कारण बहन को भी खो दिया
भारतीय महिला टीम की सदस्य वेदा कृष्णामूर्ति
नई दिल्ली:

टीम इंडिया की स्टार महिला क्रिकेटर ने कोरोना से मां के बाद बहन को भी खो दिया. भारतीय  महिला क्रिकेट टीम की सितारा खिलाड़ियों में से एक वेदा कृष्णामूर्ति की बहन को भी कोविड ने वीरवार को निगल लिया, जो पिछले काफी दिनों से संक्रमित थीं और अस्पताल में भर्ती थीं. टीम इंडिया की ऑलराउंडर वेदा का पिछले महीने कोविड टेस्ट निगेटिव आया था. तब इसे उन्होंने सार्वजनिक करते खबर दी थी कि उनकी बहन कोविड से पीड़ित हैं. तब उन्होंने हर शख्स से अपनी बहन के लिए दुआ करने को कहा था. पिछले कुछ दिन वेदा कृष्णामूर्ति के लिए बहुत ही तोड़ देने वाले रहे हैं. बेंगलुरु की इस खिलाड़ी ने पिछले महीने ही अपनी मां को भी खोया था. 

वेदा ने पिछले महीने अप्रैल में ट्वीट करते हुए लिखा, "मां की मौत के बाद मिले संदेशों को मैं सराहती हूं. आप कल्पना कर सकते हैं कि बिना मां के हम  एकदम शून्य में चले गए हैं. अब हम अपनी बहन के लिए प्रार्थना कर रहे हैं. मेरा टेस्ट निगेटिव आया है और अगर आप मेरी निजता का सम्मान करते हैं, तो मैं इसकी सराहना करूंगी. मेरे विचार और प्रार्थनाएं उन लोगों के साथ हैं, जो मेरे जैसी ही पीड़ा से गुजर रहे हैं."

वास्तव में, पिछले करीब तीन हफ्तों के दौरान कोरोना ने खिलाड़ियों पर वार किया है. सोमवार और मंगलवार को आईपीएल में करीब चार खिलाड़ियों सहित कुछ स्टॉफ के सदस्यों के कोविड संक्रमित पाए जाने के बाद बीसीसीआई ने आईपीएल को अगले आदेश तक टालने का फैसला किया है. वहीं, अब वेदा कृष्णामूर्ति की तरफ से ऐसी खबर आना बहुत ही वेदना और पीड़ा वाली स्थिति थी. 


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Veda Krishnamurthy, Board Of Control For Cricket In India, India, Cricket
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com