विज्ञापन

'भारत को लूटा गया, यह गरीब नहीं था', न्यूयॉर्क की आर्टिस्ट का वायरल वीडियो जीत रहा दिल

US Tourist In India: जेमा की इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक, वे इससे पहले मुंबई और दिल्ली घूम चुकी हैं. अब 'भारत का पेरिस' कहे जाने वाले शहर में जाकर उन्होंने दुनिया को इतना कुछ देने के लिए इंडिया को थैंक्यू कहा है.

'भारत को लूटा गया, यह गरीब नहीं था', न्यूयॉर्क की आर्टिस्ट का वायरल वीडियो जीत रहा दिल
न्यूयॉर्क की टैटू आर्टिस्ट जेमा फेरर ने पश्चिमी सोच को आईना दिखाया है.
Instagram@jema_ferrer

Viral Video: न्यूयॉर्क की टैटू आर्टिस्ट जेमा फेरर इन दिनों राजस्थान की 'पिंक सिटी' जयपुर की सैर पर हैं. उनके कुछ इंस्टाग्राम वीडियोज तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें उन्होंने भारत के इतिहास और संस्कृति की दिल खोलकर तारीफ की है. जेमा को इस बात का गहरा अफसोस है कि वो भारत की खूबसूरती और गहराई को पहले क्यों नहीं समझ पाईं. अब उन्होंने वादा किया है कि वो अपनी कला के जरिए दुनिया को इस देश की सच्ची कहानियां सुनाएंगी.

पश्चिमी सोच को दिखाया आईना

जेमा ने एक बहुत कड़वा सच दुनिया के सामने रखा है. उन्होंने कहा, 'विदेशी फिल्मों और कल्चर में हमेशा भारत को गरीबी, भीड़भाड़ और गंदगी वाले देश के रूप में पेश किया गया है. लेकिन दूसरी तरफ, पश्चिम ने हमारी ही जड़ों से निकले योग, आयुर्वेद, मेडिटेशन और टेक्सटाइल को अपनाकर करोड़ों का ग्लोबल बिजनेस खड़ा कर लिया. अफसोस की बात है कि वो हमारी संस्कृति का फायदा तो उठाते हैं, लेकिन अक्सर उसे बनाने वाले भारतीयों को उसका क्रेडिट और सम्मान नहीं देते.'

'इंडिया कभी गरीब नहीं था'

विदेशी आर्टिस्ट साफ कहती हैं, 'भारत कभी गरीब था ही नहीं, बल्कि इसे जानबूझकर गरीब बनाया गया. एक समय था जब हमारे सूती, मलमल और रेशमी कपड़ों की पूरी दुनिया में डिमांड थी. लेकिन ब्रिटिश राज ने अपने मुनाफे के लिए कोलोनियल ट्रेड पॉलिसी थोपीं, जिससे हमारे लाखों बुनकर और कारीगर सड़क पर आ गए. अंग्रेजों ने अपनी जेबें भरने के लिए भारत की सबसे बेहतरीन इंडस्ट्री को पूरी तरह तबाह कर दिया.'

बिना हथियार उठाए जीत ली जंग

जेमा ने आखिर में कहा, 'इतने लंबे शोषण और तबाही के बाद भी, भारत ने जवाब देने के लिए हिंसा का सहारा नहीं लिया. महात्मा गांधी जैसे नेताओं की अगुवाई में देश ने अहिंसा का रास्ता चुना. भारत ने पूरी दुनिया के सामने यह मिसाल पेश की कि बिना खून-खराबे और हथियारों के भी इतिहास की सबसे बड़ी ताकतों को घुटनों पर लाया जा सकता है.'

सोशल मीडिया पर लोगों का दिल जीत रहा वीडियो

इन वीडियो को देखने के बाद लोग सोशल मीडिया पर जेमा की जमकर तारीफ कर रहे हैं 

एक यूजर ने लिखा, 'आपने भारत का बहुत ही सुंदर वर्णन किया है. यह कोई ऐसा देश नहीं है जहां सिर्फ घूमने जाया जाए, बल्कि यह एक ऐसा देश है जिसे महसूस किया जाता है और जो आपके भीतर कुछ खास छोड़ जाता है. अब भारत में आपका हमेशा के लिए एक घर है, और भारत हमेशा खुले दिल से आपका स्वागत करेगा.'

दूसरे यूजर ने लिखा, 'मुझे सच में उम्मीद है कि यह पोस्ट वायरल हो जाए, क्योंकि ज्यादा से ज्यादा लोगों को यह देखना चाहिए कि एक गैर-भारतीय व्यक्ति यह बात कह रहा है, क्योंकि हमारी भावनाओं को कोई गंभीरता से नहीं लेता.'

तीसरे यूजर ने कहा, 'अखंड भारत में दुनिया के सबसे अमीर लोग भारतीय ही थे. अंग्रेजों ने बंगाल में कॉटन के कारोबार में भारी उछाल लाया था. बाद में जब UK में इंडस्ट्रियलाइजेशन हुआ तो यह कारोबार आधा रह गया, लेकिन अंत तक कपड़ा उत्पादन 10 गुना बढ़ चुका था. यहां तक ​​कि हैंडलूम का प्रोडक्शन भी. रेशम का कारोबार भी अच्छा चल रहा था, लेकिन मौजूदा सरकार इसे बर्बाद होने दे रही है.

चौथे यूजर ने कहा, 'वे योग का कमर्शियलाइज़ेशन तो करना चाहते हैं, लेकिन साथ ही हिंदुओं की बुराई भी करते हैं और अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का विरोध भी करते हैं, मानो भारतीयों को अपनी विरासत को बढ़ावा देने का कोई अधिकार ही न हो.'

ये भी पढ़ें:- स्ट्रेस फ्री रहने के लिए बैंक खाते में कितनी सेविंग्स होनी चाहिए? बेंगलुरु की एंटरप्रेन्योर का जवाब वायरल

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Viral Video, US Tourist, Tattoo Artist, New York, India History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com