विज्ञापन

Mahindra ने की ऑफर्स की बरसात! Bolero-Scorpio से Thar तक पर भारी छूट, 2.5 लाख तक का फायदा

Mahindra की SUV खरीदने का प्लान बना रहे हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. सितंबर में XUV400, Scorpio N, Thar, XUV 3XO और Bolero पर बंपर डिस्काउंट मिल रहे हैं.

Mahindra ने की ऑफर्स की बरसात! Bolero-Scorpio से Thar तक पर भारी छूट, 2.5 लाख तक का फायदा

नवरात्रि से पहले Mahindra ने सितंबर 2026 में अपनी कई SUVs और इलेक्ट्रिक मॉडल्स के लिए डिस्काउंट का ऐलान कर दिया है. इससे आप काफी कम कीमत पर XUV 3XO, Scorpio Classic, Thar 4WD, Bolero Neo जैसी गाड़ियां खरीद सकते हैं. कंपनी की XUV400 EV पर सबसे बड़ा डिस्काउंट मिल रहा है. कंपनी EC Pro और EL Pro वैरिएंट्स पर 2.50 लाख रुपये का सीधा कैश डिस्काउंट दे रही है. जबकि Scorpio N के सेलेक्टेड वैरिएंट्स पर 1.50 लाख रुपये तक के फायदे मिल रहे हैं. आइए आपको बाकी मॉडल के बारे में डिटेल्स में बताते हैं. 

XUV400 EV पर 2.5 लाख की बचत

इस स्कीम में XUV400 EV के EC Pro और EL Pro वैरिएंट्स 2.50 लाख रुपये की सीधी कैश कटौती के साथ डिस्काउंट लिस्ट में सबसे ऊपर हैं. इसके अलावा बॉर्न-इलेक्ट्रिक BE 6 और XEV 9e पर भी इस महीने डीलर लेवल के ऑफर्स मौजूद हैं, हालांकि इनकी सटीक जानकारी जारी नहीं की गई है और ये अलग-अलग डीलरशिप्स के हिसाब से अलग हो सकते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

गाड़ीवाला के अनुसार, Mahindra की ICE SUVs में Scorpio N पर सबसे बड़ा पैकेज दिया जा रहा है. चुनिंदा Z8L और Z8T वैरिएंट्स पर 1.25 लाख रुपये तक का कैश डिस्काउंट और 25,000 रुपये की एक्सेसरीज मिल रही हैं. इससे कुल फायदा 1.50 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. वहीं Scorpio Classic पर 30,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 20 हजार रुपये की एक्सेसरीज के साथ कुल 50 हजार रुपये का डिस्काउंट दिया जा रहा है.

Mahindra Thar Roxx पर भी छूट

Mahindra Thar Roxx के चुनिंदा डीजल वैरिएंट्स पर भी सितंबर में अच्छे ऑफर्स मिल रहे हैं. इसके MX3 Diesel और AX7L Diesel वैरिएंट्स पर 90 हजार रुपये तक का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. इसके साथ 30 हजार रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही है. जिससे टोटल फायदा 1.20 लाख रुपये तक पहुंच जाता है. थ्री-डोर Thar 4WD की बात करें तो इसपर 20 हजार रुपये का कैश डिस्काउंट दिया जा रहा है. साथ में 30,000 रुपये की एक्सेसरीज दी जा रही हैं. इससे आप 50 हजार रुपये की बचत कर सकते हैं. 

XUV 3XO पर वैरिएंट के हिसाब से अलग-अलग ऑफर्स दिए जा रहे हैं. इसमें MX2 Pro, MX3 Petrol और MX3 Pro Petrol पर सबसे ज्यादा फायदे दिए जा रहे हैं. इन वैरिएंट्स पर 50,000 रुपये का कैश डिस्काउंट और 10,000 रुपये की एक्सेसरीज का फायदा दिया जा रहा है. इससे टोटल 60,000 रुपये के बेनिफिट्स का लाभ आप उठा सकते हैं. 

कई लोगों की पसंद Bolero Neo पर भी छूट है. इस गाड़ी पर 10,000 रुपये का कैश डिस्काउंट मिल रहा है. इसके साथ में एक्सचेंज बेनिफिट भी दिया जा रहा है. वहीं Bolero Neo Plus पर 15,000 रुपये तक का कैश, 10 हजार रुपये की एक्सेसरीज और अतिरिक्त एक्सचेंज बेनिफिट मिल रहा है.

नोट- Mahindra के ये सितंबर 2026 ऑफर्स सीमित समय के लिए चुनिंदा शहरों और वैरिएंट्स पर ही लागू हैं. इस वजह से ग्राहक अपने नजदीकी डीलरशिप पर जाकर फाइनल ऑफर्स की पुष्टि कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Maruti ने लगा दी ऑफर्स की झड़ी! 1.35 लाख तक सस्ती हुईं कारें, Alto से Swift तक पर छूट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bolero Neo, Mahindra, Scorpio Classic, Scorpio Classic Price, Thar Roxx
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com