विज्ञापन

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में रेस‍िंग करती द‍िखीं सुपरकार्स, VIDEO आया सामने, FIR दर्ज

वायरल वीडियो में लाल और पीले रंग की कई लग्ज़री स्पोर्ट्स कारें उस रास्ते पर दूसरी गाड़ियों के बगल से तेजी से गुज़रती हुई दिखाई दे रही हैं.

मुंबई के कोस्टल रोड टनल में रेस‍िंग करती द‍िखीं सुपरकार्स, VIDEO आया सामने, FIR दर्ज
सुपरकारों की रेस‍िंग का वीड‍ियो वायरल.

मुंबई: मुंबई कोस्टल रोड टनल के अंदर लग्जरी स्पोर्ट्स कारों से एक बार फ‍िर लोगों की जान को खतरे में डाला गया. टनल के अंदर इन सुपर कार को हाईस्‍पीड में दौड़ाया गया. पुल‍िस ने इस मामले में छह अज्ञात ड्राइवरों के खि‍लाफ एफआईआर दर्ज की है. मामला 3 सितंबर की रात करीब 11.15 बजे मरीन ड्राइव के पास कोस्टल रोड के साउथबाउंस हिस्से की है. तेज रफ्तार से चलाने और लोगों की सुरक्षा को खतरे में डालने के आरोप में FIR दर्ज की गई है. 

शिकायत के मुताब‍िक, छह से सात ड्राइवर कथित तौर पर तेजी से और लापरवाही से गाड़ियां चला रहे थे. वायरल वीडियो में लाल और पीले रंग की कई लग्ज़री स्पोर्ट्स कारें उस रास्ते पर दूसरी गाड़ियों के बगल से तेजी से गुज़रती हुई दिखाई दे रही हैं. पुलिस ने कहा कि इस तरह गाड़ी चलाने से लोगों की जान और सार्वजनिक सुरक्षा को खतरा था. इस मामले में 4 सितंबर को केस दर्ज किया गया. यह मामला BNS की धारा 281 और 125 के साथ-साथ मोटर वाहन अधिनियम की धारा 184 के तहत दर्ज किया गया. 

अभी तक नहीं हुई क‍िसी की ग‍िरफ्तारी

यह FIR पुलिस हेड कॉन्स्टेबल सतीश निवृत्ति सांगले की शिकायत के आधार पर दर्ज की गई. हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है, लेकिन पुलिस ने घटना में शामिल वाहनों की पहचान कर ली है और जल्द ही उन्हें जब्त करने की उम्मीद है. 

यह भी पढ़ें- कार के इंजन में कुंडली मारकर बैठा था 7 फीट लंबा अजगर! बोनट खोलते ही उड़े होश, देखें रेस्क्यू Video

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mumbai News, Supercars In India, Mumbai Viral Video, Viral Video, Maharastra News In Hindi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com