AB de Villiers hails Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच हो रही पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के शुरुआती दो मैचों के बाद सीरीज अभी 1-1 की बराबरी पर है. इंग्लैंड ने जहां सीरीज के पहले मैच में भारत को 28 रन से हराया था तो दूसरे मैच में भारत ने इंग्लैंड को 106 रनों के बड़े अंतर से हराकर सीरीज में वापसी की. जसप्रीत बुमराह इस सीरीज में अभी तक शानदार रहे हैं. दूसरे मैच की पहली पारी में उन्होंने 6 विकेट लेकर अपनी गेंदबाजी का एक बार फिर लोहा मनवाया. जसप्रीत बुमराह ने जिस तरह से ओली पोप को बोल्ड किया था, उसकी चर्चा अभी तक हो रही है. दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान एबी डिविलियर्स भी बुमराह की गेंदबाजी से प्रभावित हुए. डिविलियर्स ने इस दौरान बुमराह की तारीफ करते हुए हिंदी में कहा कि बुमराह शानदार गेंदबाजी करता है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
जसप्रीत बुमराह ने पहली पारी में छह विकेट लिए थे तो दूसरी पारी में उन्होंने तीन विकेट हासिल किए थे. जसप्रीत बुमराह अभी तक सीरीज में शानदार रहे हैं. एबी डिविलियर्स ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए अपने यू-ट्यूब चैनल पर कहा,"बुमराह शानदार गेंदबाजी करता है...क्या गेंदबाज है जसप्रीत बुमराह, उसने अन्य भारतीय गेंदबाजों को पछाड़ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि दूसरों ने अपने मौका का फायदा उठाया और वो एक साथ शिकार कर रहे थे. उनके आंकड़े बहुत अच्छे नहीं लगते, हां, लेकिन उन्होंने उसके लिए सेटअप करने में भूमिका निभाई. यह कोई व्यक्तिगत खेल नहीं है और यही बात मुझे इस भारतीय आक्रमण के बारे में पसंद है."
एबी डिविलियर्स ने इस दौरान जसप्रीत बुमराह द्वारा तीनों फॉर्मेट में बेहतरीन यॉर्कर डालने को लेकर कहा,"वह निश्चित रूप से सभी प्रारूपों में उनका (बुमराह) हथियार है, जिसमें वह खेलते हैं. उनके खिलाफ खेलते हुए, मैं हमेशा यॉर्कर को उनके मुख्य ख़तरे के रूप में सोचता हूं. यहां तक कि टेस्ट में भी, वह इसके साथ बहुत सारे विकेट लेते हैं." बता दें, आईसीसी की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह टेस्ट में नंबर-एक गेंदबाज बन गए हैं. बुमराह टेस्ट में नंबर एक गेंदबाज बनने वाले पहले भारतीय तेज गेंदबाज हैं. इसके साथ ही बुमराह क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में कम से कम एक बार नंबर-एक गेंदबाज बनने वाले पहले खिलाड़ी हैं.
भारत को हैदराबाद में 28 रनों से हार मिली थी, लेकिन टीम ने जिस तरह से विशाखापट्टनम में वापसी करते हुए मैच अपने नाम किया उससे एबी डिविलियर्स खुश हैं. डिविलियर्स ने भारत की जीत को लेकर कहा,"भारत द्वारा यह कितना बढ़िया स्टेटमेंट हैं. उस हार की निराशा को मिटाकर वापसी करना. यह एक महान टीम की निशानी है, एक ऐसी टीम जिसमें लड़ने का जज्बा है."
भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज का तीसरा टेस्ट मुकाबला राजकोट में 15 फरवरी से खेला जाना है और इससे पहले दोनों ही टीमों को कुछ आसाम मिला है. जहां इंग्लैंड अबू धाबी गई है, वहीं भारतीय टीम के खिलाड़ी भी आराम कर रहे हैं.
यह भी पढ़ें: WTC Points Table: दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड पहुंची टॉप पर, भारत को हुआ नुकसान, इस स्थान पर पहुंची टीम इंडिया
यह भी पढ़ें: Sachin Dhas: U19 विश्व कप के हीरो का है सिर्फ एक 'दोस्त', इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर के हैं फैन
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं