ICC World Test Championship Point Table: न्यूजीलैंड ने दक्षिण अफ्रीका को माउंट माउंगानुई के बे ओवल में हुए सीरीज के पहले मुकाबले में 281 रनों से हराकर आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में लंबी छलांग लगाई है. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मैच में जीत के साथ ही न्यूजीलैंड के दूसरी बार आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है. न्यूजीलैंड टीम आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के पहले च्रक में फाइनल में पहुंची थी, जहां उसने भारत को हराया था, लेकिन दूसरे चक्र के दौरान न्यूजीलैंड फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी. हालांकि, दक्षिण अफ्रीका को हराकर न्यूजीलैंड विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टॉप पर आ गई है और उसका जीत प्रतिशत 66.66 है. न्यूजीलैंड ने भारत और ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के मौजूदा चक्र के दौरान न्यूजीलैंड ने केवल तीन टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें टीम ने बांग्लादेश के खिलाफ खेले दो मुकाबले ड्रा किए हैं, जबकि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ उसने पहली जीत हासिल की है. न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच हुए टेस्ट मैच के बाद, ऑस्ट्रेलिया विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में 55.00 प्रतिशत जीत अंकों के साथ दूसरे और भारतीय टीम 52.77 प्रतिशत जीत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. वहीं इस हार के साथ ही दक्षिण अफ्रीका सातवें स्थान पर आ गई है. दक्षिण अफ्रीका का जीत प्रतिशत 33.33 का है और अफ्रीकी टीम से ऊपर तालिका में बांग्लादेश (जीत प्रतिशत- 50) और पाकिस्तान (जीत प्रतिशत- 36.66) और वेस्टइंडीज (जीत प्रतिशत 33.33) हैं. वहीं इंग्लैंड 25.00 जीत प्रतिशत के साथ आठवें स्थान पर हैं जबकि श्रीलंका तालिका में सबसे आखिरी स्थान पर है.
बात अगर मैच की करें तो, दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया था. न्यूजीलैंड ने रचिन रवींद्र की पहली पारी में दोहरे शतक और केन विलियमसन के शतक के दम पर 511 रन बनाए. इसके जवाब में दक्षिण अफ्रीकी टीम पहली पारी में सिर्फ 162 रन ही बना पाई. न्यूजीलैंड ने इसके बाद दूसरी पारी में केन विलियमसन के शतक के दम पर 4 विकेट के नुकसान पर 179 के स्कोर पर अपनी पारी घोषित की. दक्षिण अफ्रीकी टीम दूसरी पारी में सिर्फ 247 रन बना पाई और 281 के बड़े अंतर से मैच हार गई.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं