विज्ञापन

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी नहीं एरोन फिंच ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया में सबसे खतरनाक

ग्लेन मैक्सवेल ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया है. उनके संन्यास पर पूर्व कप्तान एरोन फिंच ने एक भावुक पोस्ट लिखा है.

अभिषेक शर्मा या वैभव सूर्यवंशी नहीं एरोन फिंच ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया में सबसे खतरनाक
एरोन फिंच ने इस खिलाड़ी को बताया दुनिया में सबसे खतरनाक

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान एरोन फिंच ने ग्लेन मैक्सवेल के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा के बाद उनकी जमकर तारीफ की है. फिंच, जिनकी कप्तानी में ऑस्ट्रेलिया ने 2022 T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था, ने सोशल मीडिया पर इस ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर को उनके शानदार करियर के लिए बधाई दी और उन्हें दुनिया का सबसे खतरनाक खिलाड़ी बताया. फिंच ने सोशल मीडिया पर कहा,"क्या शानदार करियर रहा है, ग्लेन मैक्सवेल. इसमें कोई शक नहीं कि आप इस खेल के सबसे खतरनाक खिलाड़ियों में से एक रहे हैं, और हमारी पीढ़ी के सबसे इनोवेटिव (नया सोचने वाले) खिलाड़ियों में से एक हैं. क्रिकेट के मैदान पर आपने जो कुछ भी किया है, वह वाकई अद्भुत और अविश्वसनीय रहा है."

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने आगे लिखा,"आपने ऐसी पारियां खेली हैं, जिनके बारे में हममें से ज्यादातर लोग सिर्फ सपने ही देख सकते हैं. आपने इस खेल को कुछ ऐसे यादगार पल दिए हैं, जो हमेशा याद रखे जाएंगे. आपने खेल खेलने के तरीके को ही बदल दिया और कई लोगों को प्रेरित किया है."

फिंच ने मैदान के बाहर मैक्सवेल के व्यक्तित्व के बारे में भी बात की और ऑस्ट्रेलियाई ड्रेसिंग रूम में एक बेहतरीन साथी होने के लिए उनकी तारीफ की. फिंच ने लिखा,"मैदान पर आप जितने अच्छे रहे हैं, उससे कहीं बेहतर आप एक टीम के साथी और एक अच्छे दोस्त रहे हैं. आपके साथ ड्रेसिंग रूम साझा करना, जीत का जश्न मनाना, चुनौतियों का सामना करना, ये सब बहुत शानदार रहा. ऐसी कई बेहतरीन यादें हैं जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगा."

फिंच ने अंत में लिखा,"ऑस्ट्रेलिया के लिए आपका करियर अविश्वसनीय रहा है, दोस्त, और आपको इस पर बहुत गर्व होना चाहिए। बधाई हो, लीजेंड."

मैक्सवेल ने 'द फाइनल वर्ड' पॉडकास्ट पर अपने अंतरराष्ट्रीय संन्यास की पुष्टि की. मैक्सवेल ने पिछले साल जून में ही वनडे क्रिकेट से संन्यास ले लिया था, लेकिन T20 अंतरराष्ट्रीय मैचों के लिए खुद को उपलब्ध रखा था. हालांकि, T20 वर्ल्ड कप 2026 में ओमान के खिलाफ खेला गया मैच उनके देश के लिए आखिरी मुकाबला साबित हुआ.

38 वर्षीय मैक्सवेल ने 'द फाइनल वर्ड' पॉडकास्ट पर कहा,"मैं अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर रहा हूं. इसके साथ ही, मैं विक्टोरिया के लिए घरेलू क्रिकेट-चाहे वह 50 ओवर का फॉर्मेट हो या चार दिवसीय (रेड बॉल) क्रिकेट-से भी पूरी तरह संन्यास ले रहा हूं." उन्होंने अपने फर्स्ट-क्लास और लिस्ट-ए करियर को भी अलविदा कह दिया है, लेकिन मैक्सवेल बिग बैश लीग में मेलबर्न स्टार्स के लिए खेलना जारी रखेंगे.

यह भी पढ़ें: फैंस को लग सकता है झटका! भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर हो सकता है शिफ्ट

यह भी पढ़ें: आकाश चोपड़ा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे के लिए चुनी भारतीय प्लेइंग 11, इस खिलाड़ी पर जताया भरोसा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Australia, Glenn James Maxwell, Cricket, Aaron James Finch
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com