भारत और न्यूजीलैंड के बीच ऑकलैंड में खेले जाने वाले पहले वनडे मुकाबले से पहले पूर्व भारतीय बल्लेबाज और कमेंटेटर आकाश चोपड़ा ने अपनी पसंदीदा भारतीय प्लेइंग इलेवन चुनी है. दिलचस्प बात यह है कि उन्होंने तेज गेंदबाज हर्षित राणा के विकल्प के तौर पर अंशुल कंबोज को टीम में जगह दी है. आकाश चोपड़ा की टीम में रोहित शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते नजर आते हैं. तीसरे नंबर पर विराट कोहली, जबकि चौथे स्थान पर श्रेयस अय्यर को रखा गया है. विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल को पांचवें नंबर पर जगह मिली है.
मिडिल आर्डर में आकाश ने ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी और अक्षर पटेल को शामिल किया है. दोनों खिलाड़ी बल्लेबाजी के साथ गेंदबाजी में भी योगदान दे सकते हैं, जिससे टीम को संतुलन मिलती है. गेंदबाजी विभाग में सबसे ज्यादा चर्चा अंशुल कंबोज को लेकर है. आकाश चोपड़ा ने उन्हें हर्षित राणा के विकल्प के तौर पर अपनी प्लेइंग इलेवन में चुना है. इसके अलावा कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज को भी टीम में जगह दी गई है.
आकाश चोपड़ा की संभावित भारतीय प्लेइंग 11
रोहित शर्मा
शुभमन गिल (कप्तान)
विराट कोहली
श्रेयस अय्यर
केएल राहुल (विकेटकीपर)
नीतीश कुमार रेड्डी
अक्षर पटेल
अंशुल कंबोज
कुलदीप यादव
अर्शदीप सिंह
मोहम्मद सिराज
ऑकलैंड की पिच पर तेज गेंदबाजों को मिलने वाली मदद को देखते हुए आकाश चोपड़ा ने अंशुल कंबोज पर भरोसा जताया है. अगर टीम प्रबंधन भी इसी दिशा में सोचता है, तो युवा तेज गेंदबाज के पास अपने वनडे करियर की बड़ी शुरुआत करने का मौका हो सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं