विज्ञापन

एक रिचार्ज और पति-पत्नी दोनों को मिलेगा अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, Airtel के जबरदस्त फैमली प्लान्स

अगर आप अपने लिए एक ऐसा प्लान तलाश रहे हैं जो पति-पत्नी दोनों के लिए काम करे तो आप Airtel के 749 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं.

एक रिचार्ज और पति-पत्नी दोनों को मिलेगा अनलिमिटेड 4G-5G डेटा, Airtel के जबरदस्त फैमली प्लान्स
Airtel के फैमली प्लान्स
NDTV Graphics

Airtel Family Recharge Plans: अगर आप बढ़ती रिचार्ज की कीमतों से परेशान हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है. कई कंपनियां फैमली प्लान भी उपलब्ध करवाती हैं. इससे आप एक रिचार्ज में पूरी फैमली की सिम चालू रख सकते हैं. भारतीय टेलीकॉम कंपनी Airtel यूजर्स को कई तरह के पोस्टपेड प्लान्स उपलब्ध करवाती है. हालांकि, कई यूजर्स जानकारी के आभाव में इसका फायदा नहीं उठा पाते हैं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से 5 एडिशनल सिम तक खरीद सकते हैं.

पति-पत्नी के लिए Airtel का 749 प्रति महीने वाला फैमिली प्लान

अगर आप घर में दो लोग हैं या पति-पत्नी हैं तो आप अपने लिए Airtel का 749 रुपये वाला प्लान ले सकते हैं. इस प्लान में 2 सिम कार्ड (1 प्राइमरी और 1 एड-ऑन) शामिल होते हैं. इसमें दोनों ही मेंबर्स को अनलिमिटेड 4G और 5G डेटा दिया जाता है. इसके साथ देश भर में अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100 SMS की सुविधा भी मिलती है. यूजर्स को दूसरे बेनिफिट्स भी मिलते हैं. 

इस प्लान में भी 5G स्लाइसिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट दिया गया है. इसके साथ मिलने वाले ओटीटी और डिजिटल फायदों में 6 महीने के लिए Amazon Prime Mobile सब्सक्रिप्शन, 6 महीने के लिए Google One (100GB क्लाउड स्टोरेज), 1 साल के लिए JioHotstar Mobile सब्सक्रिप्शन, 3 महीने के लिए Airtel Xstream Play Premium और 12 महीने के लिए Adobe Express Premium शामिल है. सुरक्षा और सुविधा के लिए इसमें भी फ्रॉड लिंक ब्लॉकिंग, स्पैम प्रोटेक्शन, ओटीपी अलर्ट्स, फ्री हैलो ट्यून्स और ब्लू रिबन बैग जैसी सर्विस दी जा रही हैं.

हालांकि, अगर आप बच्चे को भी अपने प्लान में जोड़ना चाहते हैं तो आप 1049 रुपये वाले प्लान के साथ जा सकते हैं. इसमें आपको ऊपर बताए गए सभी बेनिफिट्स मिलते हैं. साथ ही एक और एडिशनल सिम मिलता है. यानी इस प्लान के साथ टोटल 3 सिम कार्ड मिलेंगे. जिसे पति-पत्नी और बच्चे इस्तेमाल कर सकते हैं. हालांकि, आप जरूरत के हिसाब से दूसरे मेंबर के साथ भी अपने प्लान को शेयर कर सकते हैं. अच्छी बात है कि इन प्लान के साथ 5G स्लाइसिंग के साथ फास्ट लेन टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलता है. आइए आपको बताते हैं क्या है ये टेक्नोलॉजी.

क्या है Airtel की फास्ट लेन टेक्नोलॉजी?

Airtel के मुताबिक, ये प्लान्स एक अपग्रेडेड 5G नेटवर्क पर काम करते हैं जिसमें नेटवर्क स्लाइसिंग की एडवांस तकनीक का इस्तेमाल किया गया है. कंपनी इसे ही फास्ट लेन टेक्नोलॉजी के नाम से प्रचारित कर रही है. ये तकनीक नेटवर्क को ज्यादा कैपेबल बनाती है जिससे पोस्टपेड ग्राहकों को एक बेहतरीन और तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिलता है. ये 5G स्लाइसिंग का फायदा कंपनी के सभी पोस्टपेड प्लान्स पर उपलब्ध है और पुराने ग्राहकों को यह लाभ अपने आप मिलने लगेगा. जिन ग्राहकों का फोन सॉफ्टवेयर अपग्रेड होना बाकी है, उन्हें फोन की सेटिंग्स में एक पेंडिंग एक्शन दिखाई देगा. इस तकनीक का लाभ उठाने के लिए ग्राहक के पास 5S SA-एनेबल्ड स्मार्टफोन होना चाहिए जो लेटेस्ट सॉफ्टवेयर अपडेट पर काम कर रहा हो. ग्राहक Airtel ऐप पर लॉग-इन करके भी अपने फोन की कंपैटिबिलिटी को चेक कर सकते हैं.

कंपनी के अनुसार, ये 5G स्लाइसिंग सेवा उन सभी क्षेत्रों में उपलब्ध है जहां Airtel का 5G नेटवर्क मौजूद है, हालांकि इसकी क्वालिटी नेटवर्क कवरेज, हैंडसेट की सीमा और सॉफ्टवेयर सेटिंग्स पर निर्भर करेगी. कंपनी का कहना है कि वायरलेस नेटवर्क में डाउनलोड या अपलोड स्पीड की पूरी गारंटी नहीं दी जा सकती क्योंकि यह कई बाहरी कारणों पर निर्भर करती है. TRAI के नियमों के अनुसार टेस्ट सेटअप में न्यूनतम डाउनलोड और अपलोड स्पीड 18 Mbps और 8 Mbps पाई गई है, जिसका मतलब है कि Airtel के 90 प्रतिशत से ज्यादा ग्राहकों को इससे कहीं ज्यादा तेज स्पीड मिलती है. कंपनी का दावा है कि इस 5G स्लाइसिंग सेवा का इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को सामान्य के मुकाबले दो गुना तक तेज इंटरनेट स्पीड का अनुभव मिल सकता है.

यह भी पढ़ें | आम लोगों को भी RAM रखने का हक! Sam Altman को मस्क का करारा जवाब, यूजर्स ने किया सपोर्ट

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Airtel, Airtel 749 Family Postpaid Plan Details For Two Sims, SIM, Airtel Recharge, Recharge Plans
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com