विज्ञापन

फैंस को लग सकता है झटका! भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर हो सकता है शिफ्ट

भारत और श्रीलंका के बीच 13 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी में होने वाला पहला वनडे इंटरनेशनल मैच कहीं और शिफ्ट किया जा सकता है.

फैंस को लग सकता है झटका! भारत बनाम श्रीलंका पहला वनडे दिल्ली से बाहर हो सकता है शिफ्ट
दिल्ली के बाहर हो सकता है पहला वनडे

भारतीय टीम अभी न्यूजीलैंड के दौरे पर है. जहां बुधवार से दोनों देशों के बीच पांच वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी. इस वनडे सीरीज के बाद भारत मेजबान टीम के खिलाफ दो टेस्ट मैच भी खेलेगी. वहीं न्यूजीलैंड से लौटने के बाद भारत घर पर श्रीलंका की मेजबानी करेगा. 13 दिसंबर को दिल्ली में इस सीरीज का पहला वनडे मैच खेला जाएगा. दिल्ली के पास अपने सुपरस्टार विराट कोहली को होम ग्राउंड पर खेलते देखना का यह अहम मौका था, लेकिन उन्हें झटका लगना तय है, क्योंकि डीडीसीए ने बीसीसीआई को बताया है कि वह इस मैच का आयोजन नहीं कर पाएंगे.

फिरोज शाह कोटला में आउटफील्ड का काम भी चल रहा है, जिसे देखते हुए दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन ने बीसीसीआई से इस मैच को दिल्ली से बाहर ले जाने का अनुरोध किया है. कोटला में सैंड-बेस्ड आउटफील्ड तैयार की जा रही है और यह काम अगले तीन महीनों तक चलेगा.

एनडीटीवी को मामले से जुड़े एक सूत्र ने बताया,"डीडीसीए ने उन्हें मौखिक रूप से सूचित कर दिया है. कोई ईमेल नहीं भेजा गया है. उन्हें बता दिया गया है कि दिल्ली इस सीज़न के सभी घरेलू मैच कोटला से हटा दिए गए हैं. वे पालम ग्राउंड पर खेल रहे हैं."

दिल्ली से मैच के बाहर जाने के पीछे प्रदूषण भी एक कारण है. नवंबर और दिसंबर के महीनों में प्रदूषण अपने चरम पर होता है.  दिसंबर में भारत और श्रीलंका के बीच तीन वनडे और तीन T20 इंटरनेशनल मैच खेले जाने हैं.

अरुण जेटली स्टेडियम में आखिरी वनडे मैच 2023 वनडे वर्ल्ड कप के दौरान खेला गया था, जिसमें भारत का मुकाबला अफगानिस्तान से हुआ था. चल रहे नवीनीकरण के कारण, दिल्ली एंड डिस्ट्रिक्ट क्रिकेट एसोसिएशन को दिल्ली के रणजी ट्रॉफी के घरेलू मैचों को पालम स्थित एयर फोर्स कॉम्प्लेक्स ग्राउंड में शिफ्ट करना पड़ा है.

यह भी पढ़ें: वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए टॉप-7 की लिस्ट तैयार? हार्दिक पांड्या की वापसी को लेकर कप्तान गिल का बड़ा बयान

यह भी पढ़ें: अजिंक्य रहाणे की अंडररेटेड ODI XI ने किया हैरान, भारत के सिर्फ 2 खिलाड़ियों को चुना

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
India, Cricket, Sri Lanka
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com