नेपाल (Nepal) की युवा महिलाओं की टीम आईसीसी अंडर-19 महिला विश्व कप क्वालीफायर के मैच में संयुक्त अरब अमीरात (UAE) के खिलाफ मैच में आठ रन पर आउट हो गयी. पहली बार आयोजित हो रहे अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप क्वालीफायर ( ICC U19 Women's T20 World Cup Asia Qualifier 2022) में नेपाल, यूएई, थाईलैंड, भूटान और कतर की टीमें भाग ले रही हैं. पांच देशों की इस प्रतियोगिता को जीतने वाली टीम 2023 की शुरुआत में साउथ अफ्रीका में होने वाले पहले अंडर-19 महिला टी20 विश्व कप के लिए क्वालीफाई करेगी.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
नेपाल की टीम ने पिछले मैच में कतर की पारी को 38 रन पर समेटने के बाद मुकाबला 79 रन से जीता था. टीम को हालांकि शनिवार को करारा झटका लगा. यह मैच एक घंटे तक भी नहीं चला और महज 9.2 ओवर के खेल के में इसका परिणाम निकल गया. दोनों टीम में से कोई भी खिलाड़ी दहाई के आंकड़े में रन नहीं बना सका. यूएई की तीर्थ सतीश ने सबसे ज्यादा नाबाद चार रन बनाये.
नेपाल की छह बल्लेबाज खाता खोलने में नाकाम रहीं जबकि स्नेहा माहरा ने 10 गेंद में सबसे ज्यादा तीन रन का योगदान दिया.मनीषा राणा ने दो रन बनाये जबकि तीन बल्लेबाजों ने एक-एक रन बनाये.
16 साल की ऑफ स्पिनर माहिका गौड़ का जलवा
यूएई के लिए गेंदबाजी का आगाज करने वाली 16 साल की ऑफ स्पिनर माहिका गौड़ (16-year-old Mahika Gaur) ने चार ओवर में दो मेडन के साथ दो रन देकर पांच विकेट चटकाये. नयी गेंद से उनकी जोड़ीदार इंदुजा नंदकुमार ने चार ओवर में छह रन देकर तीन विकेट लिये. नेपाल की पारी 8.1 ओवर में सिमट गयी तो वही यूएई ने सात गेंद में लक्ष्य हासिल कर लिया.
आईसीसी एसोसिएट सदस्य देशों के बीच जूनियर स्तर पर महिलाओं के खेल को बढ़ावा देने की कोशिश कर रही हैं. नेपाल में खिलाड़ियों के पास बेहतर पिच की सुविधा नहीं हैं, फिर भी टीम इस निराशाजनक प्रदर्शन से पहले एक मैच जीतने में कामयाब रही, जिसका उन्हें श्रेय मिलना चाहिये. यूएई की टीम दक्षिण एशियाई प्रवासी समुदाय की लड़कियों से भरी हुई हैं और वे जीत के दावेदार हैं.
(हेडलाइन के अलावा, इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है, यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं