विज्ञापन

SSC MTS Exam 2025: इन सेंटर्स पर रद्द हुई आज की परीक्षा, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम

SSC MTS परीक्षा 2025 की 11 फरवरी की पहली शिफ्ट कई केंद्रों पर रद्द कर दी गई है. जानें रद्द हुए केंद्रों की पूरी लिस्ट और दोबारा परीक्षा की तारीख पर ताजा अपडेट.

SSC MTS Exam 2025: इन सेंटर्स पर रद्द हुई आज की परीक्षा, जानें कब होगा दोबारा एग्जाम
आयोग ने साफ किया है कि जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम आज रद्द हुआ है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है.

MTS Exam cancel 2026 : अगर आपने भी MTS (मल्टी-टास्किंग स्टाफ) और हवलदार परीक्षा 2025 के लिए तैयारी की थी और आज यानी 11 फरवरी 2026 को आपका पेपर था, तो यह खबर आपके लिए है. कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने देश के अलग-अलग राज्यों के कई परीक्षा केंद्रों पर पहली शिफ्ट (Shift-1) की परीक्षा टेक्निकल और प्रशासनिक कारणों से कैंसिल कर दी है.

यह भी पढ़ें- दिल्ली कैंट बोर्ड में बिना परीक्षा दिए बन सकते हैं इंजीनियर और हॉर्टिकल्चरिस्ट, जानें कब है इंटरव्यू

किन-किन शहरों में रद्द हुई परीक्षा?

आयोग की ओर से जारी आधिकारिक नोटिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश, बिहार, कर्नाटक और पूर्वी राज्यों के कई सेंटर्स पर आज सुबह की परीक्षा नहीं हो पाई. यहां उन प्रमुख शहरों और केंद्रों की लिस्ट दी गई है जहां परीक्षा रद्द की गई है-

उत्तर प्रदेश और बिहार (सेंट्रल रीजन)

झांसी, कानपुर (2 सेंटर), लखनऊ (5 सेंटर), मेरठ (2 सेंटर), वाराणसी, गोरखपुर और पटना.

कर्नाटक (KKR रीजन)

कलबुर्गी और मैसूरु के कुल 4 सेंटर.

पूर्वी क्षेत्र (ER रीजन)

संबलपुर, गंगटोक, रांची (3 सेंटर), कोलकाता, श्री विजया पुरम, कटक, बरहामपुर, धनबाद और भुवनेश्वर.

अब आगे क्या होगा?

आयोग ने साफ किया है कि जिन कैंडिडेट्स का एग्जाम आज रद्द हुआ है, उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. यह परीक्षा दोबारा (Re-scheduled) आयोजित की जाएग. नई तारीख, समय और सेंटर की जानकारी जल्द ही SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट कर दी जाएगी. साथ ही, प्रभावित उम्मीदवारों को उनके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर SMS और ईमेल के जरिए भी सूचना दी जाएग.

जिन उम्मीदवारों की परीक्षा टली है, समय-समय पर SSC की मुख्य वेबसाइट ssc.gov.in को चेक करते रहें. SSC ने परीक्षा रद्द होने से उम्मीदवारों को हुई असुविधा के लिए खेद जताया है. छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें और केवल आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी पर ही भरोसा करें.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com