Deepak Chahar Reception में भारतीय क्रिकेट के कई सितारे पहुंचे लेकिन फैन्स की नजर धोनी (MS Dhoni) पर थी, लेकिन सीएसके टीम के कप्तान अपने साथी क्रिकेटर की शादी में और ना ही रिसेप्शन में पहुंचे. दरअसल जो भी तस्वीरें सोशल मीडिया पर दीपक ने पोस्ट की है उसमें धोनी नहीं है. जिससे यह बात सामने आ रही है कि माही दीपक के रिसेप्शन में भी नहीं पहुंचे. इसके अलावा कोहली और रोहित शर्मा (Virat Kohli- Rohit Sharma) भी पार्टी में शरीक नहीं हुए हैं. वैसे, Deepak Chahar द्वारा दिए गए रिसेप्शन पार्टी में कई क्रिकेटर भी पहुंचे, सभी क्रिकेटर सूट-बूट में सजधज कर पहुंचे थे. बता दें कि दीपक ने अपनी शादी का रिसेप्शन दिल्ली में रखा था.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दीपक चाहर के रिसेप्शन में पहुंचकर इन क्रिकेटरों ने यूं जमाई महफिल
Deepak Chahar Reception में सुरेश रैना (Suresh Raina) भी पहुंचे. रैना अपनी बीवी के साथ पार्टी में पहुंचे थे. इसके अलावा ईशान किशन, ऋषभ पंत (Rishabh Pant), कर्ण शर्मा और शार्दुल ठाकुर जैसे क्रिकेटर भी पार्टी की शान बढ़ाने पहुंचे थे. वहीं, सीएसके के साथी क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा भी इस रिसेप्शन का हिस्सा बने.
पीयूष चावला, कमेंटेटर आकाश चोपड़ा, पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा जैसे सितारे भी महफिल में समां बांधने में आए थे. पार्टी में भुवनेश्वर कुमार अपनी वाइफ के साथ पहुंचे तो वहीं धोनी के दोस्त अरुण पांडे भी रिसेप्शन पार्टी का हिस्सा बने.
बता दें कि क्रिकेटर के रिसेप्शन में खेल मंत्री Anurag Thakur भी पहुंचे थे. दीपक ने रिसेप्शन पार्टी की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की है.
Congratulations @deepak_chahar9 & Jaya. Wishing you both a very happy married life. pic.twitter.com/oHaAW1tEMu
— Suresh Raina???????? (@ImRaina) June 3, 2022
स्लिप में 6 फील्डर, स्विंग गेंदबाजी का जलवा, टेस्ट क्रिकेट ने जीता पैट कमिंस का दिल
1 जून को हुई थी शादी
इंडियन प्रीमियर लीग में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले क्रिकेटर दीपक चाहर ने 1 जून को आगरा के होटल में आयोजित भव्य समारोह में जया भारद्वाज संग शादी रचाई थी. जेपी पैलेस होटल में हुई इस शादी की थीम का नाम द रॉयल ग्रैंड्योर दिया गया. शादी पूरे हिन्दू रीति रिवाज और विधि विधान से संपन्न हुई है. क्रिकेटर राहुल चाहर ने शादी के साथ अन्य फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की हैं.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं