- काइल जैमीसन ने बरपाया कहर
- काइल जैमीसन की घातक गेंदबाजी बनी इंग्लैंड के लिए मुसीबत
- इंग्लैंड की जीत के बीच काइल जैमीसन की चुनौती
England vs New Zealand, 1st Test: लॉर्ड्स टेस्ट मैच में इंग्लैंड को जीत के लिए न्यूजीलैंड ने 277 रनों का टारगेट दिया है. तीसरे दिन का खेल जब खत्म हुआ तो इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में 5 विकेट पर 216 रन बना लिए थे. क्रीज पर रूट 77 रन और बेन फोक्स 9 रन बनाकर क्रीज पर है. इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान कीवी गेंदबाज जैमीसन (Kyle Jamieson) की रहस्यमयी गेंदबाजी का जलवा भी देखने को मिला जिसने फैन्स के बीच खूब सुर्खियां बटोरी है. हुआ ये कि इंग्लैंड की दूसरी पारी के दौरान इंग्लैंड के ओपनर एलेक्स लीस (Alex Lees) को जैमीसन ने अपनी मिस्ट्री गेंद पर बोल्ड किया. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
-
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
दरअसल इंग्लैंड ओपनर ने गेंद को ऑफ स्टंप से बाहर का मानकर खेलने की कोशिश नहीं की, इसी सोच ने लीस का बेड़ा गर्क कर दिया. गेंद पिच पर टप्पा खाने के बाद बल्लेबाज की उम्मीद से ज्यादा अंदर आई और बैटर बोल्ड हो गया.
एलेक्स लीस बोल्ड होने के बाद चौंक से गए और मुंह खोलकर गेंदबाज की ओर देखने लगे. सोशल मीडिया पर फैन्स लीस के इस रिएक्शन को देखकर कमेंट कर रहे हैं. दरअसल लीस को खुद पर भी यकीन नहीं हो रहा कि वो ऐसे कैसे गेंद को छोड़ सकते हैं. वहीं, गेंदबाज जैमीसन अपनी इस धोखा देने वाली गेंद पर जश्न मनाते दिखे.
बता दें कि अब चौथे दिन इंग्लैंड को 61 रन बनाने हैं. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या रूट टीम को जीत दिला पाते हैं या नहीं. वैसे, इंग्लैंड के सामने काइल जैमीसन (Kyle Jamieson) चुनौती बन कर खड़े हैं. उन्होंने अबतक 4 विकेट चटका लिए हैं. ऐसे में चौथे दिन जैमीसन और बोल्ट के आगे इंग्लैंड के बल्लेबाज ठहर पाएंगे या नहीं, यह देखना काफी दिलचस्प होने वाला है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं