दिल्ली (Delhi) में आपराधिक घटनाएं (Crime) कम होने का नाम नहीं ले रही हैं. बाहरी उत्तरी दिल्ली के अलीपुर (Alipur) में दो युवकों पर फायरिंग की गई. दोनों को घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हमलावर फरार हो गए. रविवार की शाम को अलीपुर गांव में शिव मंदिर के पास कुछ लोग बैठे हुए थे तभी एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन लोग आए और उन्होंने ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी. हमलावरों ने घर के पास बैठे सुबे सिंह व महेंद्र सिंह को निशाना बनाया. सुबे सिंह के पैर में दो गोलियां लगी हैं और महेंद्र को कमर में गोली लगी है.
दोनों घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करया गया. घायल सुबे सिंह दिल्ली पुलिस में ASI हैं जो कि शाम के वक्त घर पर आए हुए थे और अपने घर के पास बैठे हुए थे. इसी दौरान उनको निशाना बनाया गया.
-
नोबेल विजेताओं जैसी दिमागी ताकत और पलक झपकते ही मौत! CIA के पूर्व प्रमुख ने AI युद्ध पर दी सबसे खौफनाक चेतावनी -
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
अलीपुर में इस तरह से आपस में गोली मारने का सिलसिला पिछले कई वर्षों से लगातार जारी है. इस मामले में गैंगवार की आशंका भी जताई जा रही है क्योंकि टीलू और गोगी गैंग यहां कई वारदातें कर चुकी हैं. गोगी इसी गांव का रहने वाला है जो फिलहाल जेल में बंद है और टीलू भी पास के गांव का रहने वाला है वह भी फिलहाल जेल में बंद है. अब यह पुलिस की जांच के बाद ही साफ हो पाएगा कि यह वारदात गैंगवार का परिणाम थी या कोई दूसरी वजह है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं