विज्ञापन

NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV World Summit 2026 में सेपकटकरॉ खेल का खास जिक्र किया. उन्होंने इसे फुटबॉल और वॉलीबॉल का हाईब्रिड कॉम्बिनेशन बताते हुए इस खेल में भारत की हालिया मेडल उपलब्धि को बदलते भारत की पहचान करार दिया.

NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र
देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
  • पीएम मोदी ने NDTV वर्ल्ड समिट 2026 में सेपकटकरॉ खेल की विशेषता और भारत की हालिया सफलता पर चर्चा की.
  • सेपकटकरॉ, फुटबॉल और बॉलिबॉल का कॉम्बिनेशन है, जिसमें भारत ने एशियन गेम्स में मेडल जीतकर अपनी पहचान बनाई है.
  • पीएम मोदी ने एशियन गेम्स से लौटे खिलाड़ियों की उपलब्धियों का जिक्र करते हुए देश की खेल प्रगति पर जोर दिया

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने NDTV World Summit 2026 को संबोधित करते हुए सेपकटकरॉ खेल के बारे में खास बातचीत की है. उन्होंने कहा, 'मैं एक शब्द बोलूंगा. उम्मीद है हॉल में मौजूद सारे लोगों में से ये शब्द लोगों ने सुना होगा. ये शब्द है सेपकटकरॉ. आप लोगों ने सुना है ये शब्द? जिन्हें नहीं पता उन्हें मैं बता दूं कि ये एक खेल का नाम है. दुनिया इसको खेलती है. इसमें मेडल भी जीतती रही है. ये एक प्रकार से फुटबॉल और बॉलीबॉल का हाईब्रिड कॉम्बिनेशन है. खेला पैरों से जाता है, लेकिन खेल नेट के आर-पार का होता है. भारत ने पहली बार हाल ही के एशियन गेम्स में इस खेल के एक इवेंट मेन क्वॉरिडेंट में मेडल भी जीता है. ये बदलते भारत की पहचान है. हर क्षेत्र में कुछ न कुछ नया हो रहा है.'

पीएम मोदी ने एशियन गेम्स से लौटे खिलाड़ियों का किया जिक्र 

बातचीत के दौरान पीएम मोदी ने एशियन गेम्स में देश का झंडा बुलंद करने वाले एथलीटों के बारे में भी खास चर्चा की. उन्होंने कहा, 'कुछ दिन पहले ही मुझे एशियन गेम्स से लौटे युवा खिलाड़ियों से मिलने का अवसर मिला. भारत ने इस बार 85 मेडल जीते हैं. इसमें भी हमने कई उपलब्धियां पहली बार हासिल की है. महिला रिकर्व टीम ने पहली बार टीम और व्यक्तिगत स्वर्ण पदक जीते हैं. एक ही एशियन गेम्स में बॉक्सिंग में भारत ने तीन स्वर्ण पदक जीते हैं और ये भी पहली बार हुआ है.'

एशियन गेम्स 2026 में भारत ने जीते कुल 85 पदक 

आपको बता दें कि एशियन गेम्स 2026 में भारत को कुल 85 पदक हासिल हुए थे. जिसमें 21 स्वर्ण, 27 रजत और 37 कांस्य शामिल थे. भारत ने अपने सफर का अंत चौथे स्थान पर करते हुए किया था. 

एशियन गेम्स 2026 में भारत को सबसे ज्यादा पदक एथलेटिक्स (ट्रैक एंड फील्ड) में मिले थे. टीम ने यहां 1 स्वर्ण, 9 रजत और 14 कांस्य समेत 24 पदक हासिल किए थे. 

इसके बाद भारत की झोली में शूटिंग से 15 और तीरंदाजी से 9 पदक आए थे. अन्य खेलों में भारत को 37 पदक प्राप्त हुए थे. 

यह भी पढ़ें- पीएम मोदी का खेल विजन: 'खेलो इंडिया' और महासंघों के लिए 36000 करोड़, बोले- हर मैदान पर बढ़ेगा तिरंगे का मान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sports News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com