विज्ञापन

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को दी BJP के नैरेटिव का जवाब देने की सीख

2029 लोकसभा चुनाव की तैयारियों के तहत छत्तीसगढ़ के अभनपुर में कांग्रेस के 41 जिला अध्यक्षों के लिए 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की ओर से आयोजित इस शिविर का मुख्य उद्देश्य नवनियुक्त नेताओं को संगठन संचालन, जमीनी राजनीति, जनसंपर्क और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है.

कांग्रेस के प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे राहुल गांधी, कार्यकर्ताओं को दी BJP के नैरेटिव का जवाब देने की सीख
छत्तीसगढ़ में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए रायपुर से लगे अभनपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया.
Zulfikar Ali

2029 लोकसभा चुनाव से पहले कांग्रेस पार्टी देशभर में संगठन को मजबूत करने की कवायद में जुटी हुई है. इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में नियुक्त किए गए 41 जिला कांग्रेस अध्यक्षों के लिए रायपुर से लगे अभनपुर में 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया गया. इस प्रशिक्षण शिविर में लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने संगठन को मजबूत करने और बीजेपी के नैरेटिव का मजबूती से जवाब देने का पाठ. इस मौके पर उन्होंने पार्टी के नवनियुक्त नेताओं व कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर लड़ने की सीख भी दी. 

दरअसल, अभनपुर स्थित अग्रवाल भवन इन दिनों कांग्रेस के संगठनात्मक मंथन का केंद्र बना हुआ है. यहां 20 जून से प्रदेश के सभी 41 जिलों के अध्यक्ष 10 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रशिक्षण विभाग की ओर से आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिला अध्यक्षों को केवल संगठन संचालन की जानकारी देना नहीं, बल्कि उन्हें जमीनी राजनीति, जनसंपर्क, जन आंदोलन और सामाजिक सरोकारों से भी जोड़ना है.

राहुल ने बीजेपी के नैरेटिव से लड़ने की दी सीख

शिविर में कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी रायपुर पहुंचे. एयरपोर्ट से सीधे अभनपुर स्थित प्रशिक्षण शिविर पहुंचे. यहां राहुल गांधी ने प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं से पहले प्रदेश में पार्टी की स्थिति और संगठन को लेकर एक औपचारिक और महत्वपूर्ण चर्चा की. इसके बाद जिला अध्यक्षों के साथ लंबा संवाद किया. करीब चार घंटे तक चले इस प्रशिक्षण सत्र में राहुल गांधी ने संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, जनता के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने और कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने पर जोर दिया. साथ ही बीजेपी के नैरेटिव से लड़ने की बात कही. 

कांग्रेस नेताओं ने प्रशिक्षण शिविर का बताया खास

राहुल गांधी की इस सीख पर पूर्व मंत्री अनिला भेड़िया ने कहा कि कांग्रेस नेताओं का मानना है कि राष्ट्रीय नेतृत्व का सीधा मार्गदर्शन जिला अध्यक्षों के आत्मविश्वास को बढ़ाएगा और संगठन को नई ऊर्जा देगा. यही वजह है कि छत्तीसगढ़ को कांग्रेस की राष्ट्रीय रणनीति में भी महत्वपूर्ण राज्य माना जा रहा है. ऐसे में यह प्रशिक्षण केवल संगठन तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में जनता से जुड़े मुद्दों पर बड़े आंदोलनों की तैयारी का भी हिस्सा है. वहीं, राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम ने बताया कि जिला अध्यक्षों को फील्ड विजिट, जनसंपर्क अभियान और राजनीतिक गतिविधियों के जरिए नेतृत्व कौशल विकसित करने का प्रशिक्षण दिया जा रहा है. पार्टी को उम्मीद है कि प्रशिक्षित जिला अध्यक्ष आने वाले दिनों में संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूत करेंगे. 

 यह भी पढ़ें-  चमत्कार दिखाने के लिए युवती को होटल में ले गाया 'बाबा', फिर की ऐसी शर्मनाक करतूत


अभनपुर में आयोजित इस प्रशिक्षण शिविर ने कांग्रेस के लिए केवल संगठनात्मक प्रशिक्षण का मंच ही नहीं, बल्कि आने वाले राजनीतिक संघर्षों की दिशा भी तय की है. राहुल गांधी ने जहां जिला अध्यक्षों को संगठन को मजबूत करने और जनता के बीच सक्रिय रहने का मंत्र दिया. वहीं, आगामी चुनावों को देखते हुए संगठनात्मक मजबूती पर भी जोर दिया. 

 यह भी पढ़ें-   गाजियाबाद में खाद की किल्लत पर भड़के किसान, सहकारी समिति के गोदाम से जबरन उठा ले गए 350 कट्टे यूरिया

लेखक के बारे में
img
ज़ुल्फ़िकार अली
रिपोर्टर
जुल्फिकार अली भारतीय टीवी और डिजिटल पत्रकारिता का एक प्रतिष्ठित और भरोसेमंद नाम हैं। पिछले 18 वर्षों से अधिक समय से वे पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रि... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Loksabha Election News, Rahul Gandhi, Congress Party, Raipur, Chhattisgarh News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com