तमिलनाडु में पूर्व डिप्टी सीएम उदयनिधि स्टालिन को मंगलवार दोपहर गिरफ्तार किया गया. एक्ट्रेस तृषा पर विवादित कमेंट को लेकर उन पर ये कार्रवाई की गई थी. मंगलवार दोपहर चेन्नई में उस समय काफी हंगामा हुआ जब तमिलनाडु पुलिस ने विपक्ष के नेता उदयनिधि स्टालिन को अभिनेत्री त्रिशा के खिलाफ की गई टिप्पणी के मामले में उनके घर से गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद उदयनिधि स्टालिन ने कहा, मैं इसका कानूनी रूप से सामना करूंगा. मैं इस गिरफ़्तारी को एक मजाक मानता हूं. न सिर्फ मैं, बल्कि DMK का आखिरी कार्यकर्ता भी कार्रवाई से नहीं डरेगा. सोमवार को एक रैली में अभिनेत्री के बारे में स्टालिन के बेटे की टिप्पणियों से भारी विवाद खड़ा हो गया था. हालांकि मद्रास हाईकोर्ट के आदेश के बाद 4 घंटे बाद उन्हें रिहा किया गया.
उदयनिधि स्टालिन का वीडियो
TVK ने DMK नेता की आपत्तिजनक टिप्पणियों की कड़ी आलोचना की थी. NDTV से बात करते हुए TVK के अमेरिका नारायणन ने बदले की भावना के आरोप को खारिज करते हुए कहा, उदयनिधि स्टालिन को मुख्यमंत्री विजय या TVK के खिलाफ बोलने के लिए नहीं, बल्कि एक महिला का अपमान करने के लिए गिरफ्तार किया गया है.
#WATCH चेन्नई: DMK नेता और तमिल नाडु विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उदयनिधि स्टालिन को पुलिस ने उनके चेन्नई घर से हिरासत में ले लिया।
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
उनके खिलाफ FIR दर्ज की गई है। यह FIR एक्टर त्रिशा और मुख्यमंत्री विजय के खिलाफ उनकी कथित अपमानजनक टिप्पणियों के लिए की गई थी। कल उनकी रैली में… pic.twitter.com/HguHaaSt4c
ये भी पढ़ें - विजय थलपति संग तृषा कृष्णन ने शेयर की खास तस्वीर, बोलीं- वो शख्स जो मेरी जिंदगी को मायने देता है
उदयनिधि का नाम वल्गर निधि कर दिया जाए
TVK नेता ने उदयनिधि पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें अपना नाम बदलकर वल्गर-निधि कर लेना चाहिए. सोमवार को तंजावुर में कावेरी विवाद को लेकर एक विरोध प्रदर्शनमें उदयनिधि ने मुख्यमंत्री जोसेफ विजय पर निशाना साधा. उन्होंने आरोप लगाया कि तमिलनाडु को कावेरी का एक बूंद पानी भी नहीं मिला, जबकि मुख्यमंत्री इस मामले को लेकर बेपरवाह बने रहे हैं.
यह रैली तब विवादों में घिर गई जब भीड़ में से किसी ने 'त्रिशा, त्रिशा' के नारे लगाए. उदयनिधि ने अपना भाषण रोककर एक कुटिल मुस्कान के साथ आपत्तिजनक और दोहरे अर्थ वाली टिप्पणी की. उनकी इस टिप्पणी के बाद भारी राजनीतिक विरोध शुरू हो गया.
ये भी पढ़ें - अजित कुमार की मां को श्रद्धांजलि देने देर रात नंगे पैर आए CM विजय, तृषा कृष्णन भी दिखीं साथ, वीडियो वायरल
#WATCH | Chennai | On LoP Udhayanidhi Stalin released on bail, DMK advocate and RS MP NR Elango says, "It was a huge gathering. People from all walks of life have supported that public meeting. The people at large had gathered there. The Leader of Opposition, Udhayanidhi, spoke… pic.twitter.com/st0tGKQKx0
— ANI (@ANI) August 4, 2026
TVK ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) से शिकायत की
इस टिप्पणी की कड़ी आलोचना करते हुए TVK ने राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को पत्र लिखा और DMK नेता के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. पार्टी ने उदयनिधि के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई है. TVK ने NCW को दी गई अपनी शिकायत में कहा है, भीड़ के नारों से प्रेरित होकर, उदयनिधि स्टालिन ने एक सेलेब्रिटी को निशाना बनाते हुए आपत्तिजनक दोहरे अर्थ वाली और अश्लील टिप्पणियां कीं. शिकायत में आगे कहा गया है कि एक हाई-प्रोफाइल राजनीतिक मंच से इस तरह की भाषा का इस्तेमाल सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को वस्तु समझने और उनके मौखिक उत्पीड़न को सामान्य बनाता है.
बीजेपी ने की थी गिरफ्तारी की मांग
इससे पहले, तमिलनाडु बीजेपी ने उदयनिधि की टिप्पणियों को लेकर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की थी. बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता नारायणन तिरुपति ने सोमवार को कहा, तंजावुर में मुख्यमंत्री विजय और तृषा के बारे में उदयनिधि स्टालिन का दोहरे अर्थ वाला भाषण घिनौना, अश्लील, भद्दा और शर्मनाक है. सच तो यह है कि कोई बदमाश या चोर भी, जिसकी मां, पत्नी और बेटी हो, इतनी भद्दी बातें नहीं करेगा. कोई भी मां, पत्नी या बेटी ऐसे लोगों को माफ नहीं करेगी जो ऐसी बातें करते हैं, लेकिन यह शर्मनाक है कि पूर्व मुख्यमंत्री एम के स्टालिन चुपचाप देखते रहते हैं. इस घटिया भाषण के लिए उदयनिधि स्टालिन को गिरफ्तार करने और जेल भेजने से तमिलनाडु का सम्मान बढ़ेगा.
इस साल की शुरुआत में तमिलनाडु बीजेपी नेता नैनार नागेंद्रन ने टिप्पणी की थी कि राजनीति में आने से पहले विजय को 'तृषा के घर से बाहर निकलना' चाहिए। उस समय उनकी कानूनी टीम ने उनकी ओर से जवाब दिया था.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं