Parliament Monsoon Session 2026 Updates: संसद के मानसून सत्र का आज 12वां दिन था. विपक्ष लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिसकी वजह से सदन की कार्यवाही शुरू होते ही हंगामा देखने को मिला.हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दिन भर नहीं हो पाई. स्पीकर ने सदन को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया. संसद के मकर द्वार पर लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसदों ने विरोध प्रदर्शन किया. वे छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लगातार उठा रहे हैं. आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है.
ये भी पढ़ें-संसद में विपक्ष लगातार हमलावर, सरकार कैसे पास कराएगी परिसीमन बिल, बनाई जा रही रणनीति
Parliament Session Updates
संसद में गतिरोध पर बीजेपी सांसद ने कांग्रेस को घेरा
संसद में गतिरोध पर बीजेपी सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस की इसमें मुख्य भूमिका है. ये लोग नहीं चाहते हैं कि संसद चले. जनता का समय और पैसा ये बर्बाद कर रहे हैं. पूरा सत्र इन्होंने बर्बाद किया, बहुत मुश्किल से सरकार ने किसी प्रकार से 2-4 बिल पास किया. इनकी चले तो संसद में कोई काम ना हो. ये अराजकता फैलाना चाहते है.
#WATCH दिल्ली: संसद में गतिरोध पर भाजपा सांसद मनन कुमार मिश्रा ने कहा, "ये विपक्ष द्वारा बनाया जा रहा है। कांग्रेस की इसमें मुख्य भूमिका है। ये लोग नहीं चाहते हैं कि संसद चले। जनता का समय और पैसा ये बर्बाद कर रहे हैं। पूरा सत्र इन्होंने बर्बाद किया, बहुत मुश्किल से सरकार ने किसी… pic.twitter.com/CVQWKQvjFv
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल की जॉइंट कमिटी ने स्पीकर को सौंपी रिपोर्ट
कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल, 2026 पर बनी जॉइंट कमिटी ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंपी. ये रिपोर्ट जॉइंट कमिटी के चेयरपर्सन सांसद सुधीर गुप्ता सौंपी.
#WATCH कॉर्पोरेट कानून (संशोधन) बिल, 2026 पर बनी जॉइंट कमिटी ने आज लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को अपनी रिपोर्ट सौंपी। जॉइंट कमिटी के चेयरपर्सन सांसद सुधीर गुप्ता ने स्पीकर को रिपोर्ट सौंपी। pic.twitter.com/gQFzMI12fi
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई है. लोकसभा की कार्यवाही भी दोपहर 2 बजे ही शुरू होगी.
पीएम राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों पर जवाबदेही से बच नहीं सकते- खरगे
राज्यसभा में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा उठाते हिए कहा कि ये करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था का विषय है. ट्रस्ट का गठन केंद्र सरकार ने किया है, जिसकी घोषणा प्रधानमंत्री मोदी ने खुद सदन में की थी. केंद्र सरकार ने 70 एकड़ से अधिक भूमि ट्रस्ट को सौंपी है और प्रधानमंत्री मोदी भूमि पूजन से लेकर प्राण प्रतिष्ठा तक हर महत्वपूर्ण अवसर में शामिल रहे.ऐसे में, प्रधानमंत्री चढ़ावा चोरी समेत अन्य गंभीर आरोपों पर जवाबदेही से बच नहीं सकते. उन्हें सदन में बताना चाहिए कि ED, CBI, इनकम टैक्स समेत बाकी जांच एजेंसियां कहां हैं?
संसद भवन में विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
प्रियंका गांधी वाड्रा समेत अन्य विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदा घोटाले मामले के मुद्दे पर संसद भवन में विरोध प्रदर्शन किया.
#WATCH दिल्ली: प्रियंका गांधी वाड्रा और अन्य विपक्षी सांसदों ने कथित राम मंदिर चंदा घोटाले मामले के मुद्दे पर विरोध प्रदर्शन किया। pic.twitter.com/IcssAkCFWS
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
विपक्ष देश से माफी मांगे, ये भगवान राम के विरोधी- राज्यसभा में रिजिजू
राज्यसभा में चढ़ावा चोरी पर जमकर हंगामा हुआ. विपक्ष ने मामले की जांच ईडी से कराने की मांग की तो रिजिजू ने कहा कि विपक्ष नाटक कर रहा है. इनको देश से माफी मांगनी चाहिए. ये भगवान राम के विरोधी हैं.
राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे, लोकसभा की कार्यवाही 2 बजे तक स्थगित
विपक्ष के हंगामे के चलते लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे और राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई है.
सपा सांसद डिंपल और धर्मेंद्र यादव चंदा गिनते नजर आए
राम मंदिर चढ़ावा चोरी के मामले पर विपक्ष संसद के मकर द्वार पर लगातार विरोध प्रदर्शन कर रहा है. सपा सांसद डिंपल और धर्मेंद्र यादव चंदा गिनते नजर आए.
गृह मंत्री अमित शाह से संसद में किरण रिजिजू की मुलाकात
विपक्ष के हंगामे के बीच किरण रिजिजू संसद में गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर रहे हैं.
राज्यसभा में भी विपक्ष का हंगामा और नारेबाजी
राज्यसभा में भी विपक्षी नारेबाजी लगातारा जारी है. सरकार और विपक्ष में टकराव की स्थिति बनी हुई है. विपक्षी सांसद वेल में आकर प्रदर्शन कर रहे हैं.
जनता सपा को आने नहीं देना चाहती-केशव प्रसाद मौर्य
यूपी के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि 2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से बीजेपी सरकार बनने जा रही है. प्रदेश की जनता सपा को आने नहीं देना चाहती और बीजेपी को जाने नहीं देना चाहती.जो सुशासन और विकास हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश की जनता महसूस कर रही है.
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, "2027 में तीसरी बार प्रचंड बहुमत से भाजपा सरकार बनने जा रही है। प्रदेश की जनता सपा को आने नहीं देना चाहती है और भाजपा को जाने नहीं देना चाहती है। जो सुशासन और विकास हो रहा है, ये उत्तर प्रदेश की जनता महसूस कर… pic.twitter.com/GCVNvUGIN1
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं, वो हताश और निराश
यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा कि सब अच्छा होगा, प्रदेश के हित में होगा. प्रदेश के विकास के लिए, प्रदेश के समग्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है. वो हताश हैं, निराश हैं.
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश। यूपी विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर सरकार में मंत्री जयवीर सिंह ने कहा, " सब अच्छा होगा, प्रदेश के हित में होगा। प्रदेश के विकास के लिए, प्रदेश के समग्र समस्याओं के समाधान के लिए प्रयास किया जा रहा है... विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। वो हताश हैं,… pic.twitter.com/xVD1sBgTb7
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित
लोकसभा में विपक्षी सांसदों के हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी गई. वहीं स्पीकर ने कहा कि सदन चर्चा के लिए है.
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने की नारेबाजी
लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्ष ने जोरदार नारेबाजी शुरू कर दी. जिसके बाद सदन की कार्यवाही दोपहर 12 बजे तक स्थगित कर दी.
संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन तेज
संसद के मकर द्वार पर विपक्ष का विरोध प्रदर्शन एक बार फिर से तेज हो गया है. विपक्ष राम मंदिर चढ़ावा चोरी और पुलिस के एक्शन पर अमित शाह के जवाब की मांग कर रहा है.
'मंगल मिलन' के लिए एचडी कुमारस्वामी भी पहुंचे
केंद्रीय मंत्री और JD(S) सांसद एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे.
#WATCH केंद्रीय मंत्री और JD(S) सांसद एचडी कुमारस्वामी दिल्ली में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/Pr0y4V5iJc
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे पीएम नरेंद्र मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की हर हफ्ते होने वाली मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे.
#WATCH दिल्ली | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पार्लियामेंट लाइब्रेरी बिल्डिंग में NDA पार्लियामेंट्री पार्टी की हर हफ़्ते होने वाली मीटिंग 'मंगल मिलन' के लिए पहुंचे। pic.twitter.com/VDKb0mdIji
— ANI_HindiNews (@AHindinews) August 4, 2026
लोकसभा में आज वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अहम बिल
लोकसभा में आज टैक्स से लेकर डिजिटल बैंकिंग तक कई बड़े फैसलों की तैयारी, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी अहम बिल
सदन में आज फिर गूंजेगा राम मंदिर चढ़ावा चोरी का मुद्दा
विपक्ष की रणनीति आज अयोध्या राम मंदिर को मिलने वाले चढ़ावे में कथित हेराफेरी और चोरी के आरोपों को सदन के पटल पर जोरदार तरीके से उठाने की भी है.
संसद में आज इस मुद्दे पर रहेगा विपक्ष का मुख्य फोकस
संसद में आज की कार्यवाही के दौरान भी विपक्ष का मुख्य फोकस दिल्ली में छात्र आंदोलन पर हुए पुलिस एक्शन को लेकर गृह मंत्री से जवाब मांगने पर रहेगा.
संसद के दोनों सदनों से आज इन बिलों को पास कराने की कोशिश
आयकर (संशोधन) बिल, जन्म-मृत्यु पंजीकरण (संशोधन) बिल, MSME विकास (संशोधन) बिल, विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान बिल, विदेशी अंशदान (FCRA) संशोधन बिल को अब तक संसद की मंजूरी नहीं मिली है. इन बिलों को सरकार आज लोकसभा और राज्यसभा में पास कराने की कोशिश कर सकती है.
एनडीए की आज 'मंगल मिलन' बैठक
एनडीए की संसदीय दल की बैठक 'मंगल मिलन' भी आज आयोजित की जाएगी. इसको लेकर बीजेपी संसदीय दल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है.
लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग
विपक्षी सांसद छात्र आंदोलन के दौरान हुए लाठीचार्ज को लेकर गृहमंत्री के जवाब की मांग कर रहे हैं और राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लगातार उठा रहे हैं.
संसद के मकर द्वार पर आज विपक्षी सांसदों का विरोध प्रदर्शन
विपक्ष सरकार को घेरने के लिए पूरी तरह एकजुट है. संसद के मकर द्वार पर सुबह 10.30 बजे लोकसभा और राज्यसभा के विपक्षी सांसद बड़ा विरोध प्रदर्शन करने जा रहे हैं.
संसद में अपनी मांगों पर अड़ा विपक्ष
विपक्ष लगातार अपनी मांगों पर अड़ा हुआ है, जिसकी वजह से लगातार गतिरोध देखने को मिल रहा है. मंगलवार को सदन में कई अहम मुद्दों पर चर्चा होनी है.