विज्ञापन

दिल्ली-यूपी में आज से 5 दिन बारिश, अंबाला और पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम

Delhi Weather Today: दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश में आज बारिश सुबह से देखी जा रही है. पंजाब, हरियाणा, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश में भी अगले कुछ दिनों तक भारत मौसम विभाग के अनुसार बारिश होगी.

दिल्ली-यूपी में आज से 5 दिन बारिश,  अंबाला और पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट, जानें आज का मौसम
Rain Alert in Delhi NCR Weather Today
IANS
नई दिल्ली:

दिल्ली एनसीआर में अगले पांच दिनों तक बारिश होने का मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है. अगस्त में 4 से 8 तारीख तक बादल छाये रहने, बिजली के चमकने के साथ सुबह, शाम और रात के वक्त बारिश हो सकती है. इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल सकती हैं. दिल्ली,नोएडा, गाजियाबाद से लेकर पूरे पश्चिमी उत्तर प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है. दिल्ली में 4 अगस्त को बारिश का येलो अलर्ट भी जारी किया गया है. भारत मौसम विभाग का कहना है कि दिन भर बादल छाये रहने के साथ सुबह, शाम को दो-तीन बार हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है. रात के वक्त भी बादल भी गरज-चमक के साथ बरस सकते हैं. 5  से 8 अगस्त तक  ऐसा ही दिल्ली का मौसम रहेगा. 

अंबाला और पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट

हरियाणा के अंबाला और पंजाब के पटियाला में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है. इन दोनों जिलों में 60 किमी प्रति घंटे की तेज हवाओं के साथ भारी बारिश के साथ बिजली गिरने/तूफान आने की बहुत अधिक संभावना है. पिछले कुछ दिनों से उत्तर-पश्चिम भारत में मॉनसून फिर सक्रिय हो गया है. पंजाब और हरियाणा के कुछ इलाकों में तेज बारिश की चेतावनी है. भारत मौसम विभाग ने हरियाणा के कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर और पंजाब के चंडीगढ़,कपूरथला, लुधियाना, नवाशहर,  फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, जालंधर, रूपनगर, सास नगर में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश समेत 10 राज्यों के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट है.

10 राज्यों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट

  • उत्तर प्रदेश: अंबेडकर नगर, अमेठी, अयोध्या, आज़मगढ़, बहराइच, जौनपुर, मिर्ज़ापुर, प्रतापगढ़-उप्र, प्रयागराज, रायबरेली, बाराबंकी, बस्ती, चंदौली, गाजीपुर, गोंडा, संत रविदास नगर, वाराणसी, सुल्तानपुर
  • केरल: कासरगोड
  • मध्य प्रदेश: भिंड, दतिया, डिंडोरी, निवाड़ी, ग्वालियर, मंडला, मुरैना, रीवा, श्योपुर कलां, शिवपुरी, टीकमगढ़
  • मणिपुर: जिरबाम, कामजोंग, नोनी, सेनापति, तामेंगलांग
  • पश्चिम बंगाल: उत्तर दिनाजपुर
  • राजस्थान: अलवर, भरतपुर, जयपुर, करौली, सीकर, दौसा, धौलपुर, 
  • असम: गोलाघाट, माजुली, सिबसागर, जोरहाट, लखीमपुर, 
  • हरियाणा: कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर
  • पंजाब: चंडीगढ़, फतेहगढ़ साहिब, होशियारपुर, रूपनगर, सास नगर, जालंधर, कपूरथला, लुधियाना, नवाशहर
  • उत्तराखंड: देहरादून, टिहरी गढ़वाल, उत्तरकाशी

मॉनसून की बारिश का अपडेट

मॉनसून की बारिश की कमी से जूझ रहे इन राज्यों के किसानों के लिए ये अच्छी खबर है. पिछले कुछ दिनों के दौरान मॉनसून के सक्रिय होने से देश भर में बारिश की कमी घटकर 12% रह गई है.पूर्वी और उत्तर-पूर्वी भारत के राज्यों में इस मॉनसून सीजन में बारिश की कमी अब भी 29 फीसदी है.दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत में बारिश औसत से 19% कम हुई है. उत्तर-पश्चिम भारत में 3 अगस्त तक बारिश की कमी 13% रही है. मध्य भारत एकमात्र क्षेत्र है, जहां औसत से 4% ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.

ये भी पढ़ें - दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक झमाझम बरसेंगे बदरा, IMD का अलर्ट, इन 15 राज्यों में होगी भारी बारिश

भारत मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक, अगले 6 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और उससे सटे पूर्वी भारत में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है. असम और मेघालय में 4 और 5 अगस्त और 4 अगस्त को उप हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में कुछ जगहों पर बहुत ज्यादा भारी बारिश हो सकती है. केरल, तटीय और दक्षिणी अंदरूनी कर्नाटक में अगले 6 दिनों के दौरान कुछ जगहों पर भी भारी बारिश होने की संभावना है.

हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड में बारिश

जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 3 से 7 अगस्त तक भारी बारिश होने की संभावना है. आंधी, तूफान के साथ बिजली गिरने के साथ 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं.  

दिल्ली, एनसीआर का मौसम

दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 4 से 6 अगस्त के दौरान बारिश हो सकती है. पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भी 3 से 7 अगस्त तक बरसात हो सकती है. पूर्वी उत्तर प्रदेश में 8 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. पूर्वी राजस्थान में भी भयंकर बारिश होने की संभावना है. आंधी, तूफान भी इस दौरान परेशान कर सकता है.उत्तराखंड में भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश कुछ स्थानों पर हो सकती है. 

ये भी पढ़ें - मॉनसून क्यों है असली 'वित्त मंत्री'? कमजोर बारिश कैसे बिगाड़ सकती है आपकी जेब का बज

मध्य प्रदेश में आज का मौसम

मध्य प्रदेश में 6 से 9 अगस्त तक भारी बारिश के साथ 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. भोपाल, उज्जैन, इंदौर से लेकर पूर्वी मध्य प्रदेश में 5 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. जबकि छत्तीसगढ़ में 9 अगस्त तक और विदर्भ में 7-8 अगस्त तक बारिश हो सकती है. 

बिहार और झारखंड में बारिश

झारखंड में 7 अगस्त तक, बिहार में 5 अगस्त तक और पश्चिम बंगाल में 4 से 9 अगस्त तक बारिश का अलर्ट है. अंडमान निकोबार द्वीप समूह में 4 से 9 तक बारिश हो सकती है. 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rain Alert In Delhi Ncr, Weather Today, Delhi Weather, Monsoon Update, IMD Alert
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com