ज़ुल्फ़िकार अली
-
Aayush Pandey Success Story: छत्तीसगढ़ के स्टार बल्लेबाज इंडिया-A में शामिल; रणजी में 577 रन, मुंबई के खिलाफ खेली थी 183 की पारी
छत्तीसगढ़ के उभरते क्रिकेटर आयुष पांडे का ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ सीरीज के लिए भारत-A टीम में चयन हुआ है. रायपुर के इस युवा बल्लेबाज ने रणजी ट्रॉफी में 577 रन बनाकर शानदार प्रदर्शन किया था, जिसमें मुंबई के खिलाफ 183 रनों की यादगार पारी शामिल है. दुलीप ट्रॉफी और श्रीलंका-A सीरीज में भी दमदार खेल दिखाने वाले आयुष अब भारत-A टीम में अपनी प्रतिभा साबित करने को तैयार हैं.
- सितंबर 18, 2026 14:07 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
राष्ट्रीय पर्यटन मंच पर छाया छत्तीसगढ़, ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान से बढ़ा गौरव
छत्तीसगढ़ को विशाखापट्टनम में आयोजित IATO वार्षिक सम्मेलन में ‘Best Emerging Tourist Destination’ सम्मान से नवाजा. प्रदेश की प्राकृतिक सुंदरता, बस्तर के जलप्रपात, सिरपुर की ऐतिहासिक धरोहर, जनजातीय संस्कृति और धार्मिक पर्यटन स्थलों ने राष्ट्रीय मंच पर खास पहचान बनाई. सम्मेलन में छत्तीसगढ़ पर्यटन की संभावनाओं, निवेश, रोजगार और नए पर्यटन अवसरों को प्रमुखता से प्रस्तुत किया.
- सितंबर 13, 2026 18:45 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
सरकारी नौकरी के लिए बढ़ी आयु सीमा, अब 38 नहीं 45 साल तक कर सकेंगे आवेदन; पढ़ें छत्तीसगढ़ कैबिनेट के बड़े फैसले
छत्तीसगढ़ कैबिनेट ने युवाओं और सरकारी कर्मचारियों को बड़ी राहत देते हुए सरकारी नौकरियों में आवेदन की अधिकतम आयु सीमा 38 से बढ़ाकर 45 साल कर दी है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में हुई बैठक में 500 करोड़ रुपये के स्टार्टअप एवं NIPUN मिशन, नई निर्यात नीति, नवा रायपुर में NSTI संस्थान और दुर्ग जिला न्यायालय के नए भवन समेत कई अहम फैसलों को मंजूरी दी.
- सितंबर 09, 2026 17:30 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
झीरम घाटी हत्याकांड: 13 साल बाद NIA कोर्ट ने सभी 10 आरोपियों को दोषी माना, किस पर क्या आरोप, सजा कब?
छत्तीसगढ़ के जगदलपुर जिले की एनआईए कोर्ट ने झीरम घाटी नक्सली हमले के सभी 10 आरोपियों को दोषी ठहराया है. 16 सितंबर को कोर्ट दोषियों को सजा सुनाएगा. इस हमले में कांग्रेस के बड़े नेताओं समेत 29 लोग मारे गए थे.
- सितंबर 05, 2026 17:21 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: उदित दीक्षित
-
3 हजार करोड़ के पार पहुंचा सरकारी दफ्तरों का बिजली बिल! CSEB ने अब शुरू किया प्रीपेड कनेक्शन लगाने का अभियान
छत्तीसगढ़ में सरकारी विभागों पर बिजली बिल का बकाया 3035 करोड़ रुपये के पार पहुंच गया है. बकाया वसूली के लिए CSEB ने सख्ती बढ़ाते हुए सरकारी कार्यालयों में प्रीपेड बिजली व्यवस्था लागू कर दी है. कई सरकारी कनेक्शनों पर कार्रवाई भी शुरू हो गई है.
- सितंबर 03, 2026 17:28 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ की राजनीति में हलचल तेज: साय कैबिनेट में फेरबदल की अटकलें, सुस्त मंत्रियों पर गिर सकती है गाज!
छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय मंत्रिमंडल में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई। BJP संगठन की बैठकों में मंत्रियों के परफॉर्मेंस की समीक्षा और विधायकों से फीडबैक की खबर सामने आ रही है.
- अगस्त 26, 2026 18:38 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: गीतार्जुन
-
छत्तीसगढ़ में एक और पेपर लीक की आशंका! IGKV के जेनेटिक्स पेपर पर सवाल, परीक्षा से 6 घंटे पहले हुआ वायरल
छत्तीसगढ़ के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय (IGKV) में एक और पेपर लीक की आशंका ने परीक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. बीएससी फर्स्ट ईयर फंडामेंटल ऑफ जेनेटिक्स का कथित प्रश्नपत्र परीक्षा से 6 घंटे पहले व्हाट्सएप पर वायरल होने का दावा किया जा रहा है. इससे पहले एंटोमोलॉजी पेपर लीक मामले में छह आरोपी गिरफ्तार हो चुके हैं.
- अगस्त 26, 2026 14:25 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ के राजेश दवे कौन? जो बने भारतीय महिला T20 टीम के मैनेजर, BCCI ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
BCCI ने छत्तीसगढ़ के पूर्व रणजी खिलाड़ी और क्रिकेट प्रशासक राजेश दवे को यूएई में आयोजित होने वाले महिला T20 एशिया कप 2026 के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम का मैनेजर नियुक्त किया है. राजेश दवे इससे पहले 2019 में ऑस्ट्रेलिया दौरे के दौरान भी टीम मैनेजर की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.
- अगस्त 24, 2026 20:42 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: उदित दीक्षित
-
रायपुर का 'ब्लू वॉटर' कैसे बना मौत का कुआं? यहीं से 77 घंटे की तलाश के बाद मिला आदिल का शव
रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वॉटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव 77 घंटे बाद बरामद हुआ. आखिर कैसे खूबसूरत दिखने वाली यह खदान मौत का कुआं बन गई? 2017 से अब तक 10 लोगों की जान जा चुकी है. आइए जानते हैं...
- अगस्त 23, 2026 11:28 am IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
ब्लू-वॉटर में डूबे आदिल का शव 77 घंटे बाद मिला, CM ने नेवी से मांगी थी मदद; नौसेना आने से पहले मिली लाश
रायपुर के नकटी स्थित ब्लू वॉटर खदान में डूबे 24 वर्षीय आदिल खान का शव 77 घंटे बाद बरामद हुआ. SDRF और NDRF की तीन दिन की लगातार तलाश के बाद शव पानी की सतह पर तैरता मिला. मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने खोज अभियान के लिए भारतीय नौसेना के विशेषज्ञ गोताखोरों की मदद मांगी थी.
- अगस्त 23, 2026 07:54 am IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ में पहली बार: हर तीसरे जिले में महिला कलेक्टर,जानिए कौन हैं ये 12 लेडी IAS अफसर?
छत्तीसगढ़ में विष्णु देव साय सरकार द्वारा 22 IAS अधिकारियों के तबादले के साथ नया प्रशासनिक इतिहास बना है. प्रदेश के 33 में से 12 जिलों की कमान अब महिला आईएएस अधिकारियों के पास है. जानिए किन-किन जिलों में नई महिला कलेक्टरों की नियुक्ति की गई है.
- अगस्त 19, 2026 20:10 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Written by: विश्वनाथ सैनी
-
रायपुर में दर्दनाक हादसा: चार साल का मासूम नाले में गिरा, खेलते-खेलते गंवा बैठा जान
चार साल का काव्यांश अपनी बहन के साथ घर के पास खेल रहा था. इलाके में नाला निर्माण का काम चल रहा था और नाले खुले पड़े थे. पानी भर जाने के कारण काव्यांश का पैर फिसला और वह खुले नाले में जा गिरा.
- अगस्त 18, 2026 12:30 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: गीतार्जुन
-
सुप्रीया श्रीनेत और नेहा सिंह राठौर के खिलाफ FIR, BJP विधायक का पुराना वीडियो स्वतंत्रता दिवस पर किया था शेयर
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के कुरूद से BJP विधायक अजय चंद्राकर का पुराना वीडियो 15 अगस्त को सोशल मीडिया पर वायरल किया गया. वीडियो में वह BJP का झंडा फहराते दिख रहे थे। दावा किया गया कि यह स्वतंत्रता दिवस का है.
- अगस्त 18, 2026 08:02 am IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: गीतार्जुन (भाषा के इनपुट के साथ)
-
भाजपा में अमित मालवीय की जगह लेने वाले दीपक म्हस्के ने NDTV से बताया क्या होगा उनका एजेंडा
भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में छत्तीसगढ़ को बड़ी जिम्मेदारी मिली है. महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी को भाजपा महिला मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि दीपक महेस्के को राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
- अगस्त 17, 2026 20:45 pm IST
- Written by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: धीरज आव्हाड़
-
छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम का पदाधिकारी गिरफ्तार, भगवान शिव पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर हुई कार्रवाई
सोशल मीडिया पर भगवान शिव के बारे में कथित तौर पर अश्लील टिप्पणी करने के आरोप में पुलिस ने ‘छत्तीसगढ़ क्रिश्चियन फोरम' के एक पदाधिकारी को गिरफ्तार किया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी.
- अगस्त 08, 2026 14:57 pm IST
- Reported by: ज़ुल्फ़िकार अली, Edited by: गीतार्जुन (भाषा के इनपुट के साथ)