विज्ञापन
This Article is From Nov 06, 2022

पंजाब किंग्स कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज करने को तैायर, इन 3 ऑलराउंडर पर टिकी नजर

IPL Mini Auction: पंजाब साल 2014 में टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा, लेकिन आज तक खिताब उसकी पहुंच से बाहर है. साल 2015 में तो उसके हिस्से में सिर्फ तीन ही जीत आयी थीं और वह सबसे फिसड्डी साबित हुआ था.

पंजाब किंग्स कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज करने को तैायर, इन 3 ऑलराउंडर पर टिकी नजर
मयंक अग्रवाल पिछले सीजन में बतौर कप्तान एकदम फ्लॉप रहे
  • मिनी ऑक्शन दिसंबर 16 को होगी
  • इस्तांबुल में हो सकती है नीलामी
  • बीसीसीआई जल्द करेगा ऐलान
नई दिल्ली:

अगले साल होने वाली इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के लिए खिलाड़ियों की मिनी ऑक्शन दिसंबर 16 को होगी. खबरें आनी शुरू हो गयी हैं कि फ्रेंचाइजी किन खिलाड़ियों को रिलीज करने की तैयारी में हैं. जडेजा पर नजर थी, तो अब यह साफ हो चला है कि धोनी के दखल के बाद वह चेन्नई के साथ ही बने रहेंगे. बहरहाल, ताजा खबर सूत्रों के हवाले से यह है कि पंजाब किंग्स शाहरुख खान और कप्तान मयंक अग्रवाल को रिलीज करने के लिए तैयार है. इनके अलावा ड्वेन स्मिथ से भी मुक्ति की तैयारी है, जिन्हें फ्रेंचाइजी ने खरीदा तो छह करोड़ की भारी-भरकम रकम पर था, लेकिन वह उम्मीदों पर बिल्कुल भी खरे नहीं उतर सके थे. 

SPECIAL STORIES:

"मैं ऑस्ट्रेलिया में एक केक और काटना चाहूंगा," कोहली ने मीडियापर्सन के साथ मनाया जन्मदिन

अगर भारत का आखिरी सुपर 12 मैच बारिश की भेंट चढ़ा तो क्या होगा समीकरण? जानिए डिटेल

“हम सभी डाइनिंग हॉल में बैठे थे..”, बांग्लादेश बोर्ड अध्यक्ष ने बताया Virat Kohli ने Litton Das के लिए क्या किया

कुछ ऐसा ही मयंक अग्रवाल और शाहरुख खान के बारे में भी कहा जा सकता है. मयंक अग्रवाल के लिए पंजाब ने 12 करोड़, तो शाहरुख खान के लिए नौ करोड़ रुपये की रकम चुकायी गयी थी. सूत्रों के अनुसार फ्रेंचाइजी नए तरीक से टीम को तैयार करने पर काम कर रहा है. मयंक पिचले सीजन में पंजाब के कप्तान थे, लेकिन वह कोई असर नहीं छोड़ सके थे. पंजाब 14 मैचों में से सात में जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में छठे नंबर पर रहा था. 

टीम को मजबूत बनाने के क्रम में पंजाब मैनेजमेंट की नजर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के क्रिकेटरों पर आकर रुक गयी है. और बेन स्टोक्स, कैमरून ग्रीन और सैम कुरैन को टीम से जुड़ने की कोशिश की जा रही है. इन तीन में से दो ऑलराउंडर पंजाब से जुड़ सकते हैं, लेकिन मैनेजमेंट का सबसे ज्यादा जोर हालिया फॉर्म को देखते हुए बेन स्टोक्स पर है. सभी ने देखा कि इंग्लैंड को सेमीफाइनल में पहुंचाने में विकेटों की पतझड़ के बीच स्टोक्स ने कितनी बेहतरीन बल्लेबाजी की. 

एक भी बार नहीं बन सका चैंपियन
पंजाब साल 2014 में टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा, लेकिन आज तक खिताब उसकी पहुंच से बाहर है. साल 2015 में तो उसके हिस्से में सिर्फ तीन ही जीत आयी थीं और वह सबसे फिसड्डी साबित हुआ था. अब मैनेजमेंट की नयी रणनीति के बाद भारतीय वनडे ओपनर शिखर धवन अगले सीजन में पंजाब की कमान संभालेंगे. इस बार बीसीसीआई तुर्की के इस्तांबुल में नीलाी की योजना बना रहा है. 

यह भी पढ़ें: 

..तो एक सेमीफाइनल लगभग पक्का, भारत vs इंग्लैंड Semifinal, सोशल मीडिया झूमा

''इंडिया में बच्चों ने Afridi से ऑटोग्राफ लिया, फिर Shoaib Akhtar से पूछा ‘आपका नाम?', Malik ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

' ""तुम जियो हजारों साल....", मेलबर्न में फैंस ने सेलिब्रेट किया विराट का जन्मदिन

VIDEO: केकेआर के पेसर शिवम मावी ने विराट को जन्मदिन की बधाई दी है. बाकी VIDEO के लिए चैनल सब्सक्राइब करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Mayank Anurag Agarwal, Cameron Donald Green, Benjamin Andrew Stokes, ICC T20 World Cup 2022, Cricket, Indian Premier League 2022, Chess
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com