Patanjali Share: पतंजलि के शेयर पर सोमवार यानी 17 अगस्त को निवेशकों का फोकस रहेगा. ऐसा इसलिए की पतंजलि Food ने बीते शुक्रवार (14 अगस्त) को मार्केट बंद होने बाद कंपनी के तिमाही नतीजों का ऐलान किया, जिसमें बताया गया है कि कंपनी को जबरदस्त 335 करोड़ से ज्यादा का फायदा हुआ है. वहीं Patanjali Food ने अपने तिमाही नतीजों के साथ डिविडेंड का भी ऐलान किया है. जिसके बाद निवेशकों की नजर Patanjali Food के शेयर पर होगी.
सालाना शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत की बढ़ोतरी
कंपनी के द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, कंपनी का नेट फायदा जून तिमाही में 335.73 करोड़ का हुआ है. सालाना आधार पर शुद्ध लाभ 86 प्रतिशत दर्ज किया गया है. बताया जा रहा है कि पिछले साल इसी क्वार्टर में कंपनी को 180.36 करोड़ का लाभ हुआ था. अप्रैल से जून 2026 के दौरान कंपनी की कमाई11337.45 करोड़ रुपये रही, जबकि पिछले साल पहली तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू 8766 करोड़ रुपये था. सालाना आधार पर कंपनी के रेवेन्यू 29 प्रतिशत बढ़ा है.
सोमवार को रहेगी सभी की नजर
पिचले एक साल में कंपनी के शेयरों में 40 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. वहीं दो साल में स्टॉक 39 प्रतिशत तक नीचे गए हैं. लेकिन इस साल पहली तिमाही के नतीजों में जबरदस्त फायदा हुआ है. 14 अगस्त को शेयर 353 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था. ऐसे में सोमवार यानी 17 अगस्त को कंपनी के शेयर पर सभी की नजर रहेगी.
य़ह भी पढ़ेंः सितंबर से दिल्ली वालों का बिजली बिल आएगा ज्यादा, लगेगा 10% से अतिरिक्त सरचार्ज, जानें किन्हें मिलेगी राहत
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं