विज्ञापन

अमेरिका में 23 घंटे ट्रेडिंग का प्‍लान, रातभर काम, बस एक घंटे आराम! जानिए ब्रेक टाइम क्‍या रहेगा

अमेरिका में नैस्‍डैक 23 घंटे की ट्रेडिंग की योजना बना रहा है. यानी सोमवार से शुक्रवार तक हर दिन 23 घंटे इक्विटीज की खरीद-बिक्री हो सकेगी. ब्रेक के लिए 1 घंटे का समय तय रखा गया है. फिलहाल ये प्रस्‍ताव है. डिटेल अंदर है.

अमेरिका में 23 घंटे ट्रेडिंग का प्‍लान, रातभर काम, बस एक घंटे आराम! जानिए ब्रेक टाइम क्‍या रहेगा
NASDAQ Trading Hour: ओवरनाइट ट्रेडिंग की तैयारी
(File Photo)

अमेरिकी बाजार में नैस्डैक (Nasdaq) अपने ट्रेडिंग का समय बढ़ाकर लगभग 23 घंटे करने की योजना बना रहा है. ऐसा हुआ तो हफ्ते के पांचों वर्किंग डेज यानी सोमवार से शुक्रवार तक 23 घंटे ट्रेडिंग होगी. इसके पीछे नैस्डेक ने कहा है कि वह US इक्विटीज की बढ़ती ग्लोबल मांग को पूरा करना चाहता है. एक्सचेंज ने कहा कि इस बढ़े हुए शेड्यूल में मौजूदा 'एक्सटेंडेड-आवर' सेशन के साथ रात 9 बजे से सुबह 4 बजे (ET) तक एक नया 'ओवरनाइट ट्रेडिंग सेशन' भी जोड़ा जाएगा.

कब से कब तक होगी ट्रेडिंग, ब्रेक कब? 

प्रस्तावित शेड्यूल के तहत रविवार रात 9 बजे से शुक्रवार रात 8 बजे तक ट्रेडिंग हो सकेगी, जिसमें हर रोज रात 8 बजे से 9 बजे (ET) के बीच एक घंटे का ब्रेक होगा. ये ब्रेक इसलिए भी जरूरी होगा ताकि प्रोसेसिंग और अगले ट्रेडिंग दिन में बदलाव की प्रक्रिया पूरी की जा सके. नैस्डैक का रेगुलर सेशन (सुबह 9:30 बजे से शाम 4 बजे ET) वैसा ही रहेगा और बाजार में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए कीमतों का निर्धारण करता रहेगा.

ओवरनाइट सेशन कब से शुरू होने की उम्‍मीद?

नया ओवरनाइट सेशन अभी 6 दिसंबर, 2026 को शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि इसके लॉन्च के लिए सिक्योरिटीज एंड एक्सचेंज कमीशन की मंजूरी और सिक्योरिटीज इन्फॉर्मेशन प्रोसेसर की तैयारी जरूरी होगी. नैस्डैक के मौजूदा ट्रेडिंग समय (सुबह 4 बजे से रात 8 बजे ET) में कोई खास बदलाव नहीं होगा.

थोड़ा तकनीकी पेच भी समझ लीजिए 

इस विस्तार के लिए मार्केट पार्टिसिपेंट्स को रात 9 बजे से सुबह 4 बजे वाले सेशन के दौरान ऑर्डर डालने के लिए नए पोर्ट्स लेने होंगे. कई तरह के ऑर्डर, जैसे मार्केट ऑर्डर और अलग-अलग ओपनिंग और क्लोजिंग ऑर्डर, रात के समय उपलब्ध नहीं होंगे. ओवरनाइट सेशन के दौरान डाले गए जो ऑर्डर सुबह 4 बजे तक पूरे नहीं हो पाएंगे, उन्हें कैंसिल कर दिया जाएगा और अगले सेशन के शुरू होने पर उन्हें दोबारा डाला जा सकेगा.

ये भी पढ़ें: सोना-चांदी धड़ाम! बाजार खुलते ही 3500 रुपये तक गिर गए दाम, यहां चेक करें ताजा भाव

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
US Market, US Market Index, Nasdaq News, Share Market
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com