विज्ञापन

Share Market Update: बाजार में गिरावट का सिलसिला टूटा, 4 दिन बाद 473 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी में भी रही तेजी

आज भारतीय शेयर बाजार में मजबूती देखने को मिली. सुबह-सुबह सेंसेक्‍स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले. दोनों ही इंडेक्‍स में आधे फीसदी से ज्‍यादा का उछाल देखा गया. रुपया भी बहुत मामूली रूप से मजबूत दिखा.

Share Market Update: बाजार में गिरावट का सिलसिला टूटा, 4 दिन बाद 473 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ सेंसेक्‍स, निफ्टी में भी रही तेजी
आज कैसा रहा शेयर मार्केट का हाल?

भारतीय शेयर बाजार ने लगातार चार दिनों की गिरावट का सिलसिला तोड़ते हुए हरे निशान में बंद हुआ. इस दौरान, प्रमुख बेंचमार्कों में 0.66 प्रतिशत तक की बढ़त दर्ज की गई. इस बीच, बीएसई सेंसेक्स 472.77 अंक यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 72,382.47 पर पहुंच गया, तो वहीं निफ्टी 50 133.80 अंक यानी 0.60 प्रतिशत बढ़कर 22,555.75 पर बंद हुआ.

निफ्टी50 इंडेक्स में सबसे ज्यादा तेजी आईटीसी में (5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़त) देखने को मिली. इसके बाद, बीएसई और टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स (टीएमपीवी), श्रीराम फाइनेंस, बजाज फाइनेंस, भारती एयरटेल, इटरनल, एनटीपीसी और अदाणी पोर्ट्स के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी दर्ज की गई. वहीं इसके विपरीत, एचसीएल टेक, मैक्स हेल्थ, एचडीएफसी बैंक, अपोलो हॉस्पिटल, एशियन पेंट्स, इंफोसिस और सन फार्मा के शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई.

मजबूती के साथ खुले थे बाजार

इससे पहले RBI की मौद्रिक नीति समिति की बैठक से पहले आज 5 अक्‍टूबर, सोमवार को बाजार बढ़त के साथ खुले. मार्केट खुलते ही BSE सेंसेक्‍स में 410 अंकों का उछाल देखा गया, वहीं NSE निफ्टी 50 में भी करीब 120 अंकों का उछाल देखा गया. RBI MPC मीटिंग को लेकर उम्‍मीद की जा रही है कि ब्‍याज दरों में 25 बेसिस प्वाइंट की बढ़ोतरी का फैसला लिया जा सकता है. जानकारों का मानना है कि इससे बैंकिंग शेयरों में हलचल देखने को मिल सकती है. 

शेयर मार्केट अपडेट: करीब 1 फीसदी उछाल

मार्केट में आज अच्‍छी बढ़त देखी जा रही है. सुबह 9:40 बजे BSE सेंसेक्‍स 0.95% या 683 अंकों के उछाल के साथ 72,592 के पार ट्रेड करता दिखा, वहीं NSE निफ्टी 50 भी करीब 0.85% या 190 अंकों की बढ़त के साा 22,612 के पार कारोबार करता दिखा.

भारतीय मुद्रा की बात करें तो रुपये में भी हल्‍की मजबूती देखने को मिली. इंटरनेशनल करेंसी एक्‍सचेंज शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपया 5 पैसे की बढ़त के साथ 96.20 पर कारोबार करता दिखा. 

सोमवार सुबह 9:20 बजे BSE सेंसेक्‍स 0.59% या 422.63 अंकों के उछाल के साथ 72,330 के पार ट्रेड करता दिखा, वहीं NSE निफ्टी 50 भी करीब 0.52% या 116 अंकों की बढ़त के साा 22,538 के पार कारोबार करता दिखा.

किस सेक्‍टर का कैसा है हाल? 

शुरुआती कारोबार में ज्यादातर सेक्टर इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जिससे बाजार का मूड सकारात्मक रहा. निफ्टी PSU बैंक, निफ्टी मीडिया और निफ्टी मेटल में 1 प्रतिशत तक की बढ़त देखी गई.

निफ्टी रियल्टी में 0.93 प्रतिशत की बढ़त हुई, जबकि निफ्टी केमिकल्स, निफ्टी FMCG और निफ्टी ऑयल एंड गैस में 0.8 प्रतिशत से 0.85 प्रतिशत के बीच बढ़त दर्ज की गई.

सुबह के कारोबार में निफ्टी प्राइवेट बैंक और निफ्टी कंज्यूमर ड्यूरेबल्स भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे. वहीं, निफ्टी IT, निफ्टी ऑटो और निफ्टी फार्मा में कोई खास बदलाव नहीं दिखा.

दूसरी ओर, हेल्थकेयर शेयरों में मामूली गिरावट देखी गई; निफ्टी 500 हेल्थकेयर और निफ्टी हेल्थकेयर इंडेक्स में क्रमशः 0.07 प्रतिशत और 0.12 प्रतिशत की गिरावट आई.

बाजार में सुधार की उम्‍मीद 

बाजार के जानकारों का कहना है कि लगातार आठ हफ्तों की गिरावट के बाद बाजार में जल्द ही सुधार देखने को मिल सकता है. हालांकि, उन्होंने कहा कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, US बॉन्ड यील्ड में बढ़ोतरी और विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की लगातार बिकवाली अभी भी बाजार के लिए बड़ी चुनौतियां बनी हुई हैं.

जानकारों ने कहा कि खासकर लार्ज-कैप शेयरों के लिए वैल्यूएशन आकर्षक हो गए हैं, और जोड़ा कि बाजार मौजूदा चुनौतियों का सामना करने के लिए बेहतर स्थिति में हो सकता है.

उनके अनुसार, सितंबर में ऑटोमोबाइल बिक्री के सकारात्मक आंकड़े भी घरेलू अर्थव्यवस्था में लगातार मजबूती का संकेत देते हैं.

बैंकिंग शेयरों में तेजी क्‍यों?

जानकारों का मानना ​​है कि बुधवार को रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया द्वारा पॉलिसी रेट में 25 बेसिस पॉइंट्स की बढ़ोतरी की उम्मीद है और बाजार ने इस कदम को काफी हद तक पहले ही मान लिया है. उन्होंने कहा कि ब्याज दरों में बढ़ोतरी से बैंकों को फ़ायदा हो सकता है क्योंकि फ्लोटिंग लेंडिंग रेट्स बढ़ने से मार्जिन को सहारा मिल सकता है.

इसके अलावा, पिछले ट्रेडिंग सेशन में विदेशी संस्थागत निवेशकों (FIIs) ने 9,484 करोड़ रुपये की शुद्ध बिकवाली की, जबकि घरेलू संस्थागत निवेशकों (DIIs) ने 10,041 करोड़ रुपये की शुद्ध खरीदारी करके बाज़ार को सहारा दिया.

साथ ही, कच्चे तेल की कीमतों में भी नरमी आई और इंटरनेशनल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड लगभग 1 प्रतिशत गिरकर 101.27 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड कर रहा था.

यह भी पढ़ें | 6 महीने में एक लाख रुपये के बना दिए साढ़े तीन लाख, 250% तक चढ़े रेमंड के शेयर, ग्रोथ के पीछे की कहानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Share Market, Share Market News, Share Market Updates, Stocks In Focus Today, Stocks In Focus
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com