विज्ञापन

Top 5 Business News: मार्केट की तेजी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें

सोमवार को शेयर बाजार में रही रौनक, वहीं माइक्रोसॉफ्ट ने 4800 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला. इसके अलावा UPI, रेलवे और पेट्रोल-डीजल से जुड़ी आज की 5 बड़ी बिजनेस खबरें यहां पढ़ें.

Top 5 Business News: मार्केट की तेजी से लेकर माइक्रोसॉफ्ट की छंटनी तक, ये हैं बिजनेस की 5 बड़ी खबरें
6 जुलाई 2026 की टॉप 5 बिजनेस और अपने काम की खबरों के बारे में जानकारी लीजिए.
NDTV

सोमवार हो और बिजनेस जगत में हलचल ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हफ्ते के पहले ही दिन मार्केट ने जहां निवेशकों के चेहरे पर रौनक ला दी, वहीं टेक जगत से आई एक खबर ने कर्मचारियों को झटका दे दिया. डिजिटल इंडिया की एक और बड़ी कामयाबी से लेकर पुरी रथ यात्रा के लिए रेलवे के बड़े ऐलान तक, आज सोमवार को कॉर्पोरेट और मार्केट की दुनिया में काफी कुछ घटा. अगर आप दिनभर की भागदौड़ में बिजनेस की अहम खबरें मिस कर गए हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आज की टॉप 5 बिजनेस न्यूज, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.

1. Market Closing: हफ्ते के पहले दिन बाजार दिखा गुलजार, इन शेयरों ने बना दिया निवेशकों का दिन

 6 जुलाई के दिन भारतीय मार्केट ने कमाल का प्रदर्शन किया. पूरे दिन बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया. खबर में जानिए किन शेयर्स ने निवेशकों की चांदी करा दी. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

2. कैश की टेंशन खत्म! भारत का UPI अब इंडोनेशिया में भी चलेगा, हर साल 17 लाख भारतीयों को फायदा

भारत के यूपीआई (UPI) और इंडोनेशिया के QRIS पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने का सबसे बड़ा समझौता होने जा रहा है. जानिए कैसे अब बाली जाने वाले भारतीय लोगों की मौज होने वाली है और कैश का झंझट खत्म होगा..(क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

3. पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा

पुरी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. इस साल 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे टोटल ट्रेनों की संख्या 1,100 के पार हो जाएगी. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

4. Petrol Diesel Prices: कच्चा तेल हुआ सस्ता, 6 जुलाई को आपके शहर में क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव? चेक करें ताजा रेट

ओपेक (OPEC+) के फैसले से कच्चे तेल में फिर गिरावट आई है. जानिए दिल्ली, नोएडा, मुंबई और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव और कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल...(क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

5. मेटा, अमेजन के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने चलाई नौकरियों पर कैंची, 4800 कर्मचारियों को निकाला बाहर

टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वर्कफोर्स में से करीब 2.1% यानी 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है. कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च कर रही है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
 Share Market, Microsoft Layoffs 2026, Petrol Diesel Price Today, Railway, Puri Rath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com