सोमवार हो और बिजनेस जगत में हलचल ना हो, ऐसा कैसे हो सकता है. हफ्ते के पहले ही दिन मार्केट ने जहां निवेशकों के चेहरे पर रौनक ला दी, वहीं टेक जगत से आई एक खबर ने कर्मचारियों को झटका दे दिया. डिजिटल इंडिया की एक और बड़ी कामयाबी से लेकर पुरी रथ यात्रा के लिए रेलवे के बड़े ऐलान तक, आज सोमवार को कॉर्पोरेट और मार्केट की दुनिया में काफी कुछ घटा. अगर आप दिनभर की भागदौड़ में बिजनेस की अहम खबरें मिस कर गए हैं, तो हम आपके लिए लेकर आए हैं आज की टॉप 5 बिजनेस न्यूज, जो आपके लिए जानना बेहद जरूरी है.
1. Market Closing: हफ्ते के पहले दिन बाजार दिखा गुलजार, इन शेयरों ने बना दिया निवेशकों का दिन
6 जुलाई के दिन भारतीय मार्केट ने कमाल का प्रदर्शन किया. पूरे दिन बाजार हरे निशान में कारोबार करता दिखाई दिया. खबर में जानिए किन शेयर्स ने निवेशकों की चांदी करा दी. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
2. कैश की टेंशन खत्म! भारत का UPI अब इंडोनेशिया में भी चलेगा, हर साल 17 लाख भारतीयों को फायदा
भारत के यूपीआई (UPI) और इंडोनेशिया के QRIS पेमेंट सिस्टम को आपस में जोड़ने का सबसे बड़ा समझौता होने जा रहा है. जानिए कैसे अब बाली जाने वाले भारतीय लोगों की मौज होने वाली है और कैश का झंझट खत्म होगा..(क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
3. पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा
पुरी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. इस साल 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे टोटल ट्रेनों की संख्या 1,100 के पार हो जाएगी. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
ओपेक (OPEC+) के फैसले से कच्चे तेल में फिर गिरावट आई है. जानिए दिल्ली, नोएडा, मुंबई और लखनऊ समेत प्रमुख शहरों में आज क्या है पेट्रोल-डीजल का भाव और कब सस्ता होगा पेट्रोल-डीजल...(क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
5. मेटा, अमेजन के बाद अब माइक्रोसॉफ्ट ने चलाई नौकरियों पर कैंची, 4800 कर्मचारियों को निकाला बाहर
टेक कंपनी माइक्रोसॉफ्ट ने अपने वर्कफोर्स में से करीब 2.1% यानी 4,800 कर्मचारियों की छंटनी करने का ऐलान किया है. कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) इंफ्रास्ट्रक्चर पर बड़ा खर्च कर रही है, जिसके चलते ये फैसला लिया गया. (क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर)
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं