विज्ञापन

चंपत राय, अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 5 बड़े एजेंडे पर होगी चर्चा

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आज शाम तीन बजे से मंदिर परिषद में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. इस बैठक में सभी सदस्य शामिल होंगे. बैठक के चंपत राय, अनिल मिश्रा के इस्तीफे के साथ-साथ कई अहम मुद्दों पर फैसला लिया जा सकता है.

चंपत राय, अनिल मिश्रा के भविष्य का फैसला आज, राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में इन 5 बड़े एजेंडे पर होगी चर्चा
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच आज राम मंदिर ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है.
NDTV
  • श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला लिया जाएगा.
  • एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट बैठक में पेश की जाएगी, जिसमें चढ़ावा चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण सबूत शामिल हैं.
  • बैठक में राम मंदिर के प्रबंधन के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी की नियुक्ति पर भी विचार होने की संभावना है.
अयोध्या:

Ram Mandir Trust Meeting: राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर पूरे देश में सियासत गरमाई हुई है. अभी तक 8 आरोपियों पर FIR दर्ज कर गिरफ्तार किया जा चुका है. एसआईटी जांच में लगातार नई-नई चीजें सामने आ रही है. इस बीच आज का दिन अहम होने वाला है. आज चढ़ावा चोरी विवाद सामने आने के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की अहम बैठक होने जा रही है. यह बैठक सोमवार दोपहर 3 बजे से मंदिर परिसर में होगी. बैठक में ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दे चुके चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा के भविष्य पर फैसला होगा. साथ ही बैठक में राम मंदिर की व्यवस्था में सुधार से जुड़ी अन्य अहम मुद्दों पर भी चर्चा होगी. 

बैठक में ट्रस्ट के सभी सदस्य होंगे शामिल

बैठक में श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र से जुड़े लगभग सभी पदाधिकारी शामिल होने वाले हैं. इस मामले पर श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र में विशेष रूप से आमंत्रित सदस्य गोपाल राव ने कहा कि सभी को इसको लेकर सूचना दे दी गई है. गोपाल राव ने अयोध्या में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि 6 जुलाई को तीन बजे मंदिर परिसर में बैठक होने वाली है. सभी 14 सदस्यों को इसकी सूचना दे दी गई है. सभी से भाग लेने की अपील की गई है.

उन्होंने कहा कि ट्रस्ट में कुल 14 सदस्य हैं और सभी को निमंत्रण दिया गया है. उम्मीद है कि सभी सदस्य इसमें शामिल होंगे. गोपाल राव ने यह भी बताया कि बैठक की अध्यक्षता श्री राम मंदिर जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास करेंगे.

Latest and Breaking News on NDTV

राम मंदिर ट्रस्ट की आज की बैठक के 5 अहम एजेंडे

1. चंपत राय और ​अनिल मिश्रा के इस्तीफों पर फैसला 

राम मंदिर ट्रस्ट की आज की बैठक का सबसे बड़ा एजेंडा चंपत राय और अनिल मिश्रा के इस्तीफे पर फैसला लेना होगा. चढ़ावा चोरी विवाद सामने आने के बाद दोनों ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है. कई लोग इनके इस्तीफे के पक्ष में हैं तो कुछ लोग इस्तीफे को विपक्षी दलों के दवाब का नतीजा बता रहे हैं. ऐसे में ट्रस्ट के सभी सदस्य यह तय करेंगे कि इन दोनों के इस्तीफे का क्या करना है?

2. एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी बैठक में पेश की जाएगी

बैठक में चढ़ावा चोरी की जांच के लिए बनी एसआईटी की अंतरिम रिपोर्ट भी पेश की जाएगी. एसआईटी की जांच में चढ़ावा चोरी से जुड़े कई अहम सबूत मिले हैं. जिसके बाद ही मामले में जांच और कार्रवाई ने रफ्तार पकड़ी. आज की बैठक में सभी सदस्यों के सामने एसआईटी जांच रिपोर्ट पेश होने के बाद यह तय किया जा सकता है कि ट्रस्ट इस जांच पर आगे क्या रुख लेगी.

3. क्या नई व्यवस्था लागू की जा सकती है इस पर चर्चा 

राम मंदिर करोड़ों सनातनियों की आस्था का केंद्र है. यहां की व्यवस्था ट्रस्ट देख रही है. चढ़ावा चोरी का मामला सामने आने से पहले सब कुछ ठीक लग रहा था. लेकिन अब जब चढ़ावा चोरी की सच्चाई सामने आ चुकी है तो आज की बैठक में ट्रस्ट यह तय करेगा कि मंदिर में क्या नई व्यवस्था लागू की जाए, जिससे इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगे. 

4. राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे पर चर्चा

चढ़ावा चोरी केस के बीच राम मंदिर के भविष्य पर भी चर्चा होगी. यहां श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को लेकर भविष्य की व्यवस्थाओं पर चर्चा राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे पर चर्चा हो सकती है. बीते दिनों विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष आलोक कुमार ने भी राम मंदिर के प्रबंधन में बदलाव की जरूरत पर बल दिया था. 

5. सीईओ की नियुक्ति पर भी चर्चा होने की संभावना

2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिना ऑडिट वाली आय-व्यय रिपोर्ट, बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय विवरण मंजूरी के लिए पेश किए जाएंगे. बैठक में राम मंदिर के प्रबंधन की देखरेख के लिए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति पर भी चर्चा होने की संभावना है. सीईओ के हाथों में राम मंदिर की व्यवस्था की अहम कमान होगी. 

यह भी पढ़ें - Exclusive: क्या राम मंदिर में 5 करोड़ की सोने की रामचरितमानस सुरक्षित है? दान देने वाले पूर्व सचिव ने जताई चिंता

यह भी पढ़ें - 'चोरी की घटना से आहत, दुखी और लज्जित हूं...', राम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी ने दी सफाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ram Mandir, Ram Mandir Donation Case, Ram Mandir Donation Evidence, Ram Mandir Trust Meeting, Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com