विज्ञापन

पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा

पुरी रथ यात्रा के लिए भारतीय रेलवे ने कमर कस ली है. इस साल 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी, जिससे टोटल ट्रेनों की संख्या 1,100 के पार हो जाएगी.

पुरी रथ यात्रा पर रेलवे की बड़ी तैयारी, चलेंगी 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें, रेल मंत्री ने संभाला मोर्चा
रेलवे ने पुरी रथ यात्रा के लिए तैयारियां पूरी कर ली हैं. भक्तों को परेशानी ना हो, इसके लिए 300 से ज्यादा एक्सट्रा ट्रेनें चलाईं जाएंगी.
NDTV

जगन्नाथ पुरी रथ यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह है. इस बड़े उत्सव में देश और विदेश से लाखों भक्त शामिल होते हैं, जिनकी सुविधा और सुरक्षा के लिए भारतीय रेलवे ने अपनी बड़ी तैयारी कर ली है. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी के साथ पुरी पहुंचकर रेलवे की तैयारियों की एक हाई-लेवल रिव्यू मीटिंग की. सरकार का टारगेट है कि इस बार रथ यात्रा के समय भक्तों को किसी भी तरह की परेशानी ना हो.

300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें

यात्रियों को यात्रा के दौरान कोई दिक्कत ना हो और भीड़ कंट्रोल में रहे, इसके लिए रेलवे रथ यात्रा के मौके पर 300 से ज्यादा स्पेशल ट्रेनें चला रहा है. अभी के समय में 800 से ज्यादा ट्रेन इस रूट पर लगातार चल रही हैं. यानी टोटल 1100 से ज्यादा ट्रेनों के जरिए भक्तों को पुरी आने और जाने में सुविधा रहेगी. साथ ही ओणम पर भी यात्रियों की संख्या में इजाफे को देखते हुए 100 से ज्यादा अलग स्पेशल ट्रेनों को चलाया जाएगा.

स्टेशन पर पैसेंजर्स के लिए स्पेशल इंतजाम

रिव्यू मीटिंग में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, सुरक्षा इंतजामों और रेलवे संचालन का जायजा लिया. रेलवे अधिकारियों और लोकल एडमिनिस्ट्रेशन ने इसके लिए बनाए हुए प्लान की जानकारी रेल मंत्री को दी. उन्होंने बताया कि भक्तों के लिए स्टेशन पर शानदार इंतजाम किए हैं. पुरी में 30,000 से ज्यादा श्रद्धालुओं के रुकने के लिए एक बड़ा होल्डिंग एरिया तैयार किया है, जिससे स्टेशन पर भगदड़ जैसे हालात ना बने. इसके अलावा  यात्रियों के लिए भोजन की व्यवस्था और अतिरिक्त टिकट काउंटर भी लगाए जा रहे हैं. साथ में टिकट लेने के लिए लंबी लाइनों से बचाने के लिए स्टेशन पर एक्सट्रा टिकट काउंटर और डिजिटल हेल्प डेस्क लगाए हैं.

केंद्र और राज्य मिलकर कर रहे काम

रेल मंत्री ने साफ किया कि यात्रियों की सेफ्टी के साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा. केंद्र और ओडिशा की सरकार मिलकर इस अवसर को सफल बनाने के लिए चौबीसों घंटे काम कर रही हैं. लोकल एडमिनिस्ट्रेशन और रेलवे के बीच कमाल का तालमेल मौजूद है, जिससे किसी भी इमरजेंसी कंडीशन से तुरंत निपटा जा सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Puri Rath Yatra
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com