Market Closing: हफ्ते के पहले कारोबारी दिन मार्केट ने कमाल का प्रदर्शन किया. सेंसेक्स जहां 521 की तेजी के साथ 78,285 के लेवल पर बंद हुआ, वहीं निफ्टी 160 अंकों की बढ़त के साथ 24,430 पर रहा. बाजार ने पिछले 4 दिनों की तेजी को बरकरार रखा है. ऑटो और बैंकिंग सेक्टर में निवेशक लगातार खरीदारी करते दिखाई दिए. हालांकि दूसरी तरफ आईटी सेक्टर में निवेशकों का भरोसा कम देखने को मिला. इसी वजह से देश की दिग्गज आईटी कंपनी टीसीएस लूजर्स की लिस्ट में शामिल है.
टॉप 5 गेनर्स (सेंसेक्स)
- एचडीएफसी बैंक (3.59)
- महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.02)
- बीईएल (1.79)
- रिलायंस (1.31)
- आईसीआईसीआई बैंक (1.12)
टॉप 5 लूजर्स (सेंसेक्स)
- कोटक बैंक (-3.89)
- टीसीएस (-1.68)
- बजाज फिनसर्व (-0.99)
- पावर ग्रिड (-0.89)
- एचसीएल टेक (-0.51)
मार्केट में क्यों दिखी जबरदस्त खरीदारी?
शेयर मार्केट मे ंआई इस तेजी की वजह देखें तो ये एक नहीं बल्कि कई हैं. जून तिमाही के बाद कई बैंकों ने कारोबार अपडेट किया, जिसके चलते प्राइवेट सेक्टर के बैंकों के शेयरों में कमाल की तेजी आई. नतीजन एचडीएफसी बैंक 3.56% तक बढ़ गया. इसके अलावा कच्चे तेल की कीमतें आज के दिन 0.36% कम होकर 71.93 डॉलर/बैरल के लेवल पर आ गईं. साथ ही बीते हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन विदेशी निवेशकों ने जमकर 1,355 करोड़ रुपये की खरीदारी की थी, इससे कहीं ना कहीं बाजार की चाल बदली.
कैसी रही सुबह की शुरुआत
बाजार की फ्लैट ओपनिंग के बाद निचले स्तरों पर आई खरीदारी ने कुछ ही मिनटों में कमाल कर दिया. सुबह 9:23 बजे तक दोनों प्रमुख इंडेक्स ने अपनी सुस्ती तोड़ दी और बाजार में अच्छी तेजी दर्ज की गई. बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 272 अंक यानी 0.35% की छलांग लगाकर 78,036.83 के स्तर पर पहुंच गया. इसी तरह, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 50 (NSE Nifty 50) भी 76 अंकों (0.31%) की मजबूत बढ़त के साथ 24,347.10 के पार निकल गया.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं