आजकल लोग अपने घरों और ऑफिस को हरा-भरा और आकर्षक बनाने के लिए कई प्रकार के इनडोर प्लांट लगाते हैं. इन्हीं में से एक है स्नेक प्लांट (संसेविएरिया), जो अपनी खूबसूरत लंबी पत्तियों के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी कई लाभों के लिए भी जाना जाता है. यह ऐसा पौधा है जो कम देखभाल में आसानी से बढ़ता है और घर के वातावरण को बेहतर बनाने में मदद करता है.
स्नेक प्लांट लगाने के फायदे- (Snake Plant Ke Fayde)
1. हवा को शुद्ध करने-
स्नेक प्लांट की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि यह हवा को शुद्ध करने में सहायक माना जाता है. यह वातावरण में मौजूद कुछ हानिकारक तत्वों जैसे फॉर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन जैसे प्रदूषकों के लेवल को कम करने में मदद कर सकता है. यही कारण है कि इसे घर, ऑफिस और अन्य इनडोर जगह के लिए एक पॉपुलर प्लांट माना जाता है.

हवा को शुद्ध करता है स्नेक प्लांट.Photo Credit: iStock
2. नींद में सुधार-
इस पौधे की एक और खास बात यह है कि यह रात के समय भी ऑक्सीजन छोड़ता है, जिससे नींद अच्छी आती है और हवा शुद्ध रहती है. यह हवा में मौजूद टॉक्सिन्स जैसे फांर्मल्डिहाइड, बेंजीन और ट्राइक्लोरोएथिलीन को कम करता है. इसी वजह से कई लोग इसे बेडरूम में रखना पसंद करते हैं.
3. तनाव को कम करने-
स्नेक प्लांट मानसिक सुकून देने में भी मददगार माना जाता है. घर या ऑफिस पर हरियाली का होना तनाव कम करने और सकारात्मक माहौल बनाने में सहायक हो सकता है. इसकी सादगी और आकर्षक बनावट कमरे की सुंदरता बढ़ाने के साथ मन को भी ताजगी का एहसास कराती है.
यदि आप ऐसे पौधे की तलाश में हैं जिसकी देखभाल आसान हो तो स्नेक प्लांट एक अच्छा ऑप्शन है. इसे बार-बार पानी देने की आवश्यकता नहीं होती. सामान्यतः सप्ताह में एक बार या मिट्टी पूरी तरह सूखने पर ही पानी देना पर्याप्त रहता है. अधिक पानी देने से इसकी जड़ों को नुकसान पहुंच सकता है. यह धूप या हल्की रोशनी में भी अच्छी तरह बढ़ता है.
ये भी पढ़ें- Air Purifying Plants: घर में लगाएं ये 5 पौधे, सस्ते में साफ होगी हवा, नहीं पड़ेगी महंगे एयर प्यूरीफायर की जरूरत, बचेगा पैसा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं