विज्ञापन

Stock Market Holidays 2026: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग? देखें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Stock Market Holiday in March 2026: मार्च 2026 में सबसे ज्यादा छुट्टियां पड़ रही हैं. शनिवार और रविवार को मिलाकर कुल 12 दिन बाजार बंद रहेगा. इसके अलावा होली, राम नवमी और महावीर जयंती जैसे बड़े त्योहार भी इसी महीने में हैं.

Stock Market Holidays 2026: गुड़ी पड़वा, नवरात्रि और ईद पर शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद? कब-कब नहीं होगी ट्रेडिंग? देखें NSE-BSE की पूरी हॉलिडे लिस्ट
March 2026 Stock Market Holiday List: मार्च महीने में कुल मिलाकर शेयर बाजार 12 दिन बंद रहेगा, जिसमें शनिवार-रविवार की छुट्टियां भी शामिल हैं.
नई दिल्ली:

Share Marke Holiday 2026: अगर आप शेयर बाजार में पैसा लगाते हैं या रोजाना ट्रेडिंग करते हैं, तो यह खबर आपके लिए बहुत जरूरी है. मार्च का महीना त्योहारों से भरा हुआ है.होली बीत चुकी है और अब  इस हफ्ते गुड़ी पड़वा, चैत्र नवरात्रि, उगादि और ईद जैसे बड़े त्योहार हैं.इसी वजह से लोग लगातार सर्च कर रहे हैं कि बाजार खुलेगा या नहीं.ऐसे में हर हर निवेशक के मन में एक ही सवाल है कि क्या इन दिनों शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद?

अगर आप इस हफ्ते ट्रेडिंग प्लान कर रहे हैं, तो स्टॉक मार्केट हॉलिडे को लेकर कन्फ्यूजन दूरकर लें.कहीं ऐसा न हो कि आप ट्रेडिंग की तैयारी करें और उस दिन मार्केट की छुट्टी हो. 

गुड़ी पड़वा और नवरात्रि पर क्या शेयर बाजार खुला रहेगा या बंद?

इस हफ्ते 19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच कई रीजनल और धार्मिक त्योहार पड़ रहे हैं, लेकिन ये दिन नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट में शामिल नहीं हैं. ऐसे में निवेशकों के लिए अच्छी खबर यह है कि 19 मार्च से 21 मार्च 2026 के बीच शेयर बाजार (NSE और BSE) में कोई आधिकारिक छुट्टी नहीं है.साफ बात ये है कि इन त्योहारों के बावजूद इन दिनों कोई ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं है, इसलिए बाजार सामान्य रूप से चलता रहेगा. यानी त्योहारों के बीच भी ट्रेडिंग में कोई रुकावट नहीं आएगी.

Ugadi, गुड़ी पड़वा और नवरात्रि के दिनों में इक्विटी, डेरिवेटिव, करेंसी और कमोडिटी समेत सभी सेग्मेंट्स में ट्रेडिंग हमेशा की तरह सामान्य रूप से चालू रहेगी. अगर आप इन त्योहारों के बीच ट्रेड प्लान कर रहे हैं, तो टेंशन की कोई बात नहीं है.

मार्च 2026 में कब-कब बंद रहेगा बाजार?

निवेशकों के लिए मार्च का महीना थोड़ा सुस्त रह सकता है क्योंकि इस महीने छुट्टियों की भरमार है. शनिवार और रविवार की रेगुलर छुट्टियों को मिलाकर मार्च 2026 में कुल 12 दिन ट्रेडिंग बंद रहेगी.

3 मार्च को होली के मौके पर बाजार पहले ही बंद रह चुका है. अब महीने के बाकी दिनों में दो और बड़ी सरकारी छुट्टियां (March 2026 Trading Holidays) आने वाली हैं.

ये भी पढ़ें- Bank Holidays 2026: इस हफ्ते कई दिनों तक बंद रहेंगे बैंक, आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

इन दो तारीखों को नोट कर लें, नहीं होगी कोई ट्रेडिंग

मार्च के बचे हुए दिनों में आपको इन दो तारीखों का खास ख्याल रखना है, क्योंकि इन दिनों NSE और BSE दोनों पूरी तरह बंद रहेंगे:

  • 26 मार्च (गुरुवार): श्री राम नवमी के अवसर पर शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.
  • 31 मार्च (मंगलवार): श्री महावीर जयंती के कारण  NSE और BSE दोनों बंद रहेंगे.

इन दिनों इक्विटी, फ्यूचर्स एंड ऑप्शंस (F&O), करेंसी, सिक्योरिटीज लेंडिंग और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट जैसे सभी सेगमेंट में ट्रेडिंग पूरी तरह बंद रहेगी.

ईद पर क्या  शेयर माकेट खुलेगा या बंद रहेगा?

इस साल ईद-उल-फितर (Eid al-Fitr) 21 मार्च को पड़ने की उम्मीद है. चूंकि 21 मार्च को शनिवार है, हर शनिवार और रविवार को बाजार पहले से बंद रहता है, इसके लिए अलग से कोई एक्स्ट्रा ट्रेडिंग हॉलिडे नहीं दिया गया है.

आने वाले महीनों में कब-कब बंद रहेगा बाजार (Upcoming Trading Holidays 2026)

  • 3 अप्रैल 2026 शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण ट्रेडिंग बंद रहेगी.
  • 14 अप्रैल 2026 मंगलवार को अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 1 मई 2026 शुक्रवार को महाराष्ट्र दिवस की वजह से बाजार में कामकाज नहीं होगा.
  • 28 मई 2026 गुरुवार को बकरीद के चलते शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 26 जून 2026 शुक्रवार को मोहर्रम के कारण ट्रेडिंग नहीं होगी.
  • सितंबर 2026 में गणेश चतुर्थी के दिन शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 2 अक्टूबर 2026 शुक्रवार को गांधी जयंती पर बाजार में छुट्टी रहेगी.
  • 20 अक्टूबर 2026 मंगलवार को दशहरा के कारण शेयर बाजार बंद रहेगा.
  • 10 नवंबर 2026 मंगलवार को दीवाली बलिप्रतिपदा पर ट्रेडिंग नहीं होगी.
  • 24 नवंबर 2026 मंगलवार को गुरु नानक जयंती के चलते बाजार बंद रहेगा.
  • 25 दिसंबर 2026 शुक्रवार को क्रिसमस के कारण शेयर बाजार में छुट्टी रहेगी.

ट्रेडर्स और निवेशकों के लिए जरूरी सलाह

अगर आप इंट्राडे ट्रेडर हैं या रेगुलर इन्वेस्टमेंट करते हैं, तो हॉलिडे लिस्ट (Stock Market Holidays Calendar 2026) को पहले से देखना बहुत जरूरी है. छुट्टी के दिन कोई भी ऑर्डर एग्जीक्यूट नहीं होता और न ही सेटलमेंट प्रोसेस चलता है.इसलिए अपनी ट्रेडिंग और निवेश की प्लानिंग हमेशा ऑफिशियल हॉलिडे लिस्ट के हिसाब से ही करें, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com