विज्ञापन

बकरीद के मौके पर क्या बैंक से लेकर सोना-चांदी, शेयर बाजार खुलेगा? दूर कर लें अपना हर कंफ्यूजन

Bank, Share Market, MCX Status on Bakrid 2026: बकरीद के मौके पर बाजार, बैंक और एमसीएक्स की छुट्टी को लेकर कंफ्यूज हो रहे हैं तो इस खबर में अपने सवालों के जवाब जान लें.

बकरीद के मौके पर क्या बैंक से लेकर सोना-चांदी, शेयर बाजार खुलेगा? दूर कर लें अपना हर कंफ्यूजन
Bank, Share Market, MCX Status on Bakrid 2026: बकरीद के मौके पर बैंक, शेयर मार्केट, एमसीएक्स की स्थिति जानिए.

Bank, Share Market, MCX Status on Bakrid 2026: आज यानी 28 मई 2026 को देश के अधिकतर हिस्सों में बकरीद मनाई जा रही है. ऐसे में आम नागरिक से लेकर निवेशकों के मन में कई सवाल होते हैं. सवाल बैंक को लेकर कि क्या आज देशभर में बैंक खुलेंगे या फिर बंद रहेंगे. दूसरा सवाल शेयर मार्केट को लेकर कि क्या आज सेंसेक्स और निफ्टी में शेयर की खरीद फरोख्त होगी या नहीं. तीसरा सवाल सोने-चांदी को लेकर कि क्या आज एमसीएक्स पर ट्रेडिंग कर पाएंगे या नहीं. इस खबर में हम आपके हर कंफ्यूजन को दूर करते हैं. 

शेयर मार्केट पूरी तरह बंद रहेगा

पहले बात बाजार की करते हैं. बकरीद के मौके पर शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद रहेगा. नेशनल स्टॉक एक्सचेंज और बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज में इक्विटी से लेकर डेरिवेटिव और सिक्योरिटीज सेगमेंट में किसी भी तरह का कोई कारोबार नहीं होगा. हालांकि शुक्रवार को बाजार अपने फिक्स समय से खुलेगा और निवेशक शेयर में ट्रेडिंग कर पाएंगे. फिर इसके बाद शनिवार और रविवार का वीकली ऑफ आ जाएगा.

बैंकों की स्थिति थोड़ा अलग

बकरीद के मौके पर जहां शेयर मार्केट पूरी तरह से बंद होता है, वहीं बैंक की स्थिति थोड़ा अलग है. देशभर में बैंक एक साथ बंद नहीं होते. बकरीद कब मनाई जाएगी, ये चांद दिखने पर निर्भर करता है. केंद्र सरकार ने पहले बकरीद की छुट्टी 27 मई को फिक्स की थी, लेकिन बाद में इसे बदलकर 28 मई कर दिया था. इसलिए देशभर के ज्यादातर हिस्सों में आज बैंक बंद रहेंगे.

कहां खुलेंगे बैंक और कहां रहेंगे बंद?

बकरीद मनाने की तारीख चांद दिखने और राज्य सरकारों की सूचनाओं पर निर्भर करता है. दिल्ली से लेकर मुंबई, कोलकाता के साथ केंद्र शासित प्रदेशों में बैंकों के साथ सभी सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे. हालांकि जम्मू-कश्मीर में छुट्टी 27 मई को कर दी गई थी, तो आज वहां बैंक खुलते हुए दिख सकते हैं. 

इसलिए अगर आपको बैंक का कोई काम है तो घर से निकलने से पहले एक बार अपने राज्य की स्थिति जान लें. अगर मान लीजिए आपके यहां बैंक बंद भी हैं तो ऑनलाइन सर्विस 24 घंटे चालू रहेगा. एटीएम से लेकर मोबाइल बैंकिंग आप हमेशा के जैसे कर पाएंगे. हां, अगर चेक क्लियर कराना है या फिर बैंक मैनेजर से मिलना है तो उसके लिए आपको एक दिन का इंतजार करना होगा.

ये भी पढ़ें- 2026 में धुआंधार बिक रही इलेक्ट्रिक कारें, तेल की बढ़ती कीमतों का लोगों ने निकाल लिया तोड़

MCX पर शाम 5 बजे के बाद होगी ट्रेडिंग

एमंसीएक्स पर बकरीद के मौके पर सुबह 9 बजे की बजाय शाम 5 बजे से ट्रेडिंग शुरू होगी. यानी शाम 5 बजे तक कमोडिटी मार्केट बंद रहेगा. बता दें कि सामान्य दिनों में सोमवार से शुक्रवार सुबह 9 बजे से लेकर रात 11.55 तक कमोडिटी मार्केट यानी एमसीएक्स खुला रहता है.

ये भी पढ़ें- NSE Market Pulse Report: चौथी तिमाही में ईरान संकट से कांपा शेयर मार्केट, निवेशकों के 12.6 लाख करोड़ डूबे

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com