विज्ञापन

Stock Market Holiday: आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार खुला है या बंद? चेक करें BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट

Share Market Holiday on 14 April: क्या आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर शेयर बाजार खुला है? जानें BSE, NSE की छुट्टियों का पूरा कैलेंडर और कमोडिटी ट्रेडर्स के लिए MCX का टाइमिंग...

Stock Market Holiday: आज 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती पर  शेयर बाजार खुला है या बंद? चेक करें BSE-NSE की हॉलिडे लिस्ट
Stock Market Holidays in April 2026 : बहुत से निवेशक और ट्रेडर्स इस बात को लेकर कंफ्यूज हैं कि आज शेयर बाजार में कामकाज होगा या नहीं.
नई दिल्ली:

Stock Market Holiday Today: आज 14 अप्रैल है और देशभर में अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है. ऐसे में शेयर बाजार के निवेशकों के मन में आज का सबसे बड़ा सवाल यही है कि  आज शेयर बाजार खुला है या बंद? अगर आप भी सुबह-सुबह अपनी वॉचलिस्ट तैयार कर चुके हैं, तो पहले जान लें कि क्या आज BSE-NSE ट्रेडिंग होगी या नहीं?आज शेयर बाजार में  ट्रेडिंग होगी या नहीं, इसे लेकर एक्सचेंज ने पहले ही अपना फाइनल हॉलिडे कैलेंडर जारी कर दिया है.

यहां हम आपको बताने जा रहे हैं आज NSE-BSE का स्टेटस क्या है, MCX और NCDEX खुलेंगे या नहीं, और आगे कब-कब बाजार में छुट्टियां रहने वाली हैं.आइए, फटाफट जानते हैं  एक्सचेंज का लेटेस्ट अपडेट...

आज 14 अप्रैल 2026 को शेयर बाजार खुला है या बंद?

आज मंगलवार, 14 अप्रैल 2026 को डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जयंती के मौके पर  भारतीय शेयर बाजार यानी बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) बंद है. आज के दिन न तो आप शेयर खरीद पाएंगे और न ही बेच पाएंगे.आज पूरे दिन इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव और SLB सेगमेंट में कोई ट्रेडिंग नहीं होगी. क्योंकि यह आधिकारिक मार्केट हॉलिडे है.

अब कल यानी बुधवार को ही बाजार में ट्रेडिंग शुरू होगी.यह हफ्ता निवेशकों के लिए काफी छोटा रहने वाला है.चूंकि आगे शनिवार और रविवार की छुट्टियां भी हैं.

आज MCX खुला रहेगा या बंद? 

अगर आप गोल्ड, सिल्वर या क्रूड ऑयल में ट्रेड करते हैं, तो आपके लिए नियम थोड़े अलग हैं. आज मॉर्निंग सेशन सुबह 9:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक MCX पर ट्रेडिंग बंद रहेगी. लेकिन राहत की बात यह है कि ईवनिंग सेशन शाम 5:00 बजे के बाद MCX खुल जाएगा, जहां आप अपनी पोजीशन ले सकेंगे.यानि कमोडिटी मार्केट में शाम के सेशन में ट्रेडिंग की सुविधा मिलेगी.हालांकि, NCDEX पूरे दिन के लिए बंद रहेगा.इसका मतलब है कि एग्री-कमोडिटी से जुड़े ट्रेडर्स आज कोई ट्रेड नहीं कर पाएंगे.

2026 में आगे कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

आज के बाद अगले कुछ महीनों में शेयर बाजार में इन दिनों NSE और BSE में ट्रेडिंग नहीं होगी.

  • 1 मई (शुक्रवार): महाराष्ट्र दिवस
  • 28 मई (गुरुवार): बकरीद
  • 26 जून (शुक्रवार): मुहर्रम
  • 14 सितंबर (सोमवार): गणेश चतुर्थी
  • 2 अक्टूबर (शुक्रवार): गांधी जयंती
  • 20 अक्टूबर (मंगलवार): दशहरा
  • 10 नवंबर (मंगलवार): दिवाली बलिप्रतिपदा
  • 24 नवंबर (मंगलवार): गुरु नानक जयंती
  • 25 दिसंबर (शुक्रवार): क्रिसमस

किसी भी नुकसान या परेशानी से बचने के लिए हमेशा अपनी ट्रेडिंग और निवेश की प्लानिंग हॉलिडे लिस्ट देखकर ही करें.शेयर बाजार बंद होने का सीधा मतलब है कि आज कोई भी नया ट्रेड या ऑर्डर एग्जीक्यूट नहीं होगा. आज कोई सेटलमेंट प्रोसेस भी नहीं चलेगा. यह अब कल यानी अगले ट्रेडिंग दिन पर ही होगा.
 

लेखक के बारे में
img
अनिशा कुमारी
Sub Editor
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Holiday, Share Market Holiday, NSE Holiday List 2026, BSE Holiday Calendar 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com