विज्ञापन

Stock Market Holiday: आज, 1 मई को शेयर बाजार खुला है बंद? NSE-BSE और MCX में ट्रेडिंग होगी या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन

Stock Market Holiday on May 1: आज केवल भारत ही नहीं, बल्कि दुनिया के कई देशों में बाजार की छुट्टी है. चीन, हॉन्गकॉन्ग, सिंगापुर, फ्रांस और जर्मनी जैसे देशों के शेयर बाजार भी आज लेबर डे के मौके पर बंद हैं.

Stock Market Holiday: आज, 1 मई को शेयर बाजार खुला है बंद? NSE-BSE और MCX में ट्रेडिंग होगी या नहीं? दूर करें कन्फ्यूजन
Stock Market Holidays List 2026: 2026 में अभी शेयर बाजार की 9 और छुट्टियां बाकी हैं.

Stock Market Holiday Today:  अगर आप शेयर बाजार में ट्रेडिंग करते हैं तो ये खबर आपके लिए है. आज कई लोग इस बात को लेकर कन्फ्यूज हैं कि शेयर बाजार खुला है या नहीं और NSE-BSE पर ट्रेडिंग होगी या नहीं. दरअसल, मई की शुरुआत में आने वाली छुट्टियों की वजह से बाजार के टाइमिंग और सेशंस को लेकर कन्फ्यूजन बना हुआ है.

आज 1 मई 2026 को महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस (Labour Day) के अवसर पर भारतीय शेयर बाजार में छुट्टी है. घरेलू शेयर बाजार के दोनों प्रमुख एक्सचेंज NSE और BSE आज ट्रेडिंग के लिए बंद रहेंगे. इस वजह से इक्विटी, डेरिवेटिव्स और करेंसी डेरिवेटिव्स समेत सभी बड़े सेगमेंट में कारोबार बंद रहेगा.

इन सेगमेंट्स में नहीं होगी ट्रेडिंग 

आज शेयर बाजार में सिर्फ एक-दो नहीं बल्कि सभी बड़े सेगमेंट में ट्रेडिंग रुकी रहेगी. शेयर बाजार बंद होने के कारण आज कई सेगमेंट्स में कोई कामकाज नहीं होगा.इसमें इक्विटी सेगमेंट, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स, सिक्योरिटीज लेंडिंग एंड बॉरोइंग (SLB) और इलेक्ट्रॉनिक गोल्ड रिसीट्स (EGR) शामिल हैं. यानी शेयर बाजार से जुड़ी लगभग हर एक्टिविटी आज प्रभावित रहेगी.

अगर आप निवेश या ट्रेडिंग की योजना बना रहे हैं, तो जान लें कि अब बाजार में सामान्य ट्रेडिंग अगले कारोबारी दिन यानी 4 मई से फिर शुरू होगी.

ग्लोबल मार्केट में भी छुट्टी का असर

आज सिर्फ भारत ही नहीं बल्कि दुनिया केकई बड़े देशों में आज मजदूर दिवस (Labour Day) के कारण शेयर बाजार बंद हैं.. एशिया में चीन, हांगकांग, सिंगापुर, थाईलैंड, मलेशिया, ताइवान, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसे देशों में लेबर डे की वजह से ट्रेडिंग नहीं हो रही है. वहीं यूरोप में फ्रांस, जर्मनी, इटली और ग्रीस समेत कई देशों के बाजार भी बंद हैं.

साल 2026 में कब-कब बंद रहेगा शेयर बाजार?

2026 में अभी शेयर बाजार की 9 और छुट्टियां बाकी हैं. मई महीने में महाराष्ट्र दिवस के अलावा एक और छुट्टी 28 मई को बकरीद के मौके पर होगी. जून में 26 जून को मुहर्रम पर बाजार बंद रहेगा, जबकि जुलाई और अगस्त में कोई छुट्टी नहीं है. सितंबर, अक्टूबर, नवंबर और दिसंबर में अलग-अलग त्योहारों के चलते बाजार बंद रहेगा, जिसमें गणेश चतुर्थी, गांधी जयंती, दशहरा, दिवाली और क्रिसमस जैसी छुट्टियां शामिल हैं.

पिछले कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद

बता दें कि छुट्टी से पहले आखिरी कारोबारी दिन बाजार गिरावट के साथ बंद हुआ था. बढ़ते कच्चे तेल के दाम और अमेरिका-ईरान के बीच तनाव की वजह से दबाव बना रहा.निफ्टी करीब 180 अंक (0.74%) गिरकर 23,997.55 पर बंद हुआ, जबकि सेंसेक्स करीब 582 अंक (0.75%) गिरकर 76,913.50 पर पहुंच गया. अब निवेशकों की नजर सोमवार को बाजार खुलने पर रहेगी.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Stock Market Holiday, Stock Market Holidays In May 2026, Stock Market Holiday Today, BSE Holiday Calendar, NSE Holidays 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com