विज्ञापन

Prateek Yadav Business: जिम-फिटनेस से रियल एस्‍टेट तक, क्‍या-क्‍या बिजनेस करते थे प्रतीक यादव, कितना फैला था कारोबार?

Prateek Yadav Business: मुलायम सिंह के बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया. बताया जा रहा है कि बिजनेस में घाटे को लेकर भी वो तनाव में रहते थे. ऐसे में जानते हैं कि प्रतीक यादव आखिर क्‍या-क्‍या बिजनेस करते थे.

Prateek Yadav Business: जिम-फिटनेस से रियल एस्‍टेट तक, क्‍या-क्‍या बिजनेस करते थे प्रतीक यादव, कितना फैला था कारोबार?
Prateek Yadav Business: प्रतीक यादव क्‍या-क्‍या बिजनेस करते थे?

Prateek Yadav Business Loss! | समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव के भाई प्रतीक यादव का बुधवार को लखनऊ में निधन हो गया. महज 38 साल की उम्र में उन्‍होंने दुनिया को अलविदा कर दिया. जिम पैशनेट प्रतीक के बारे में बताया जा रहा है कि वे कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे. दिग्‍गज नेता मुलायम सिंह के परिवार से होने के बावजूद प्रतीक यादव ने खुद को हमेशा राजनीति से दूर रखा. वो अलग-अलग सेक्‍टर के बिजनेस में खुद को व्‍यस्‍त रखा करते थे.

उनके बिजनेस की बात करें तो मूल रूप से रियल एस्‍टेट की दुनिया में उनका कारोबार फैला हुआ था, जबकि जिम, फिटनेस सेंटर और गारमेंट ब्रैंड का भी बिजनेस करते थे. बताया तो ये भी जा रहा है क‍ि बिजनेस में नुकसान होने को लेकर भी पिछले दिनों वो परेशान चल रहे थे. Forbes के मुताबिक, उनकी संपत्ति में एक बड़ा हिस्‍सा रियल एस्‍टेट बिजनेस का था. आइए थोड़ा और समझने की कोशिश करते हैं कि प्रतीक यादव का बिजनेस किन सेक्‍टर्स में कितना फैला हुआ था. 

रियल एस्‍टेट के साथ कई सारे बिजनेस

अखिलेश यादव के भाई प्रतीक ने हेल्थ और फिटनेस से अपने बिजनेस की शुरुआत की थी और फिर धीरे-धीरे रियल एस्टेट में पांव जमाने लगे थे. सबसे पहले उन्होंने लखनऊ में उन्‍होंने ‘द फिटनेस प्लानेट' नाम से जिम की शुरुआत की थी. वो खुद भी जिम लवर थे और अपनी फिटनेस को लेकर बहुत एक्टिव रहा करते थे. वो अक्‍सर सोशल मीडिया पर अपनी फिटनेस और लाइफस्टाइल की फोटोज शेयर करते थे. Iron Core Fit नाम से उनके कई जिम चलते हैं. रियल एस्टेट में लगातार पांव जमा रहे प्रतीक ने कमर्शियल और रेसिडेंशियल प्रोजेक्ट्स पूरे कराए थे. उनकी कमाई में प्रॉपर्टी डीलिंग, निवेश और बिल्डिंग्‍स कंस्‍ट्रक्‍शन वगैरह शामिल रहे हैं.

फिटनेस कारोबार से अच्‍छी कमाई

प्रतीक यादव की कमाई में उनके जिम और फिटनेस सेंटर का भी बड़ा रोल रहा है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रतीक ने लखनऊ में हाई एंड जिम शुरू किया था. ये जिम बिजनेस तेजी से ग्रोथ कर रहा था. लखनऊ के गोमती नगर आयरन कोर फिट (Iron Core Fit Gym) से लेकर दि फिटनेस प्लानेट तक प्रतीक यादव कई सारे फिटनेस सेंटर्स का संचालन करते थे. कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस जिम में इटली और अमेरिका के उपकरण लगाए गए हैं और यहां हर क्लाइंट्स से करीब 35 हजार रुपये फीस ली जाती है. फिटनेस सेंटर्स का संचालन करने के साथ ही प्रतीक यादव खुद की फिटनेस पर भी हमेशा फोकस करते थे. उनके सोशल मीडिया पर उनकी जिम वर्कआउट से जुड़ी तस्वीरें और वीडियो देखने को मिलते हैं. 

क्या बिजनेस की वजह से डिप्रेशन में थे प्रतीक?

प्रतीक यादव की मौत की पोस्टमार्टम रिपोर्ट फिलहाल नहीं आई है, लेकिन कहा जा रहा है कि वो डिप्रेशन से जूझ रहे थे. हालांकि, डॉक्‍टर्स ने ऐसा कुछ नहीं बताया है. उनके भाई, यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने अपने बयान में कहा, 'प्रतीक अपने स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर जागरूक थे और अपने बिजनेस में बिजी रहते थे. कई बार बिजनेस में नुकसान होने पर व्यक्ति मानसिक रूप से परेशान हो जाता है.' 

ये भी पढ़ें:  रॉकेट की रफ्तार से भागे सोना-चांदी, इंपोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही 3 लाख के करीब पहुंचा सिल्‍वर, जानिए गोल्‍ड के दाम 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com