विज्ञापन

NEET पेपर लीक में मेडिकल स्टूडेंट पर शिकंजा: कौन है शुभम खैरनार, नासिक से लेकर सीहोर तक जुड़ रहा कनेक्शन

NEET 2026 पेपर लीक मामले में जांच एजेंसियों ने एक चौंकाने वाला खुलासा किया है. नासिक से पकड़ा गया आरोपी शुभम खैरनार खुद मेडिकल का छात्र निकला है, जिससे पूरे नेटवर्क पर नए सवाल खड़े हो गए हैं.

NEET पेपर लीक में मेडिकल स्टूडेंट पर शिकंजा: कौन है शुभम खैरनार, नासिक से लेकर सीहोर तक जुड़ रहा कनेक्शन
NEET-UG 2026 परीक्षा के पेपर लीक मामले में आरोपी शुभम खैरनार को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है.

NEET पेपर लीक मामले की जांच जैसे-जैसे आगे बढ़ रही है, नए-नए खुलासे सामने आ रहे हैं. इसी कड़ी में जांच एजेंसियों ने डॉ. शुभम खैरनार नाम के एक आरोपी को नासिक से हिरासत में लिया है. हैरान करने वाली बात यह है कि शुभम खुद भी मेडिकल का छात्र रहा है. जानकारी के मुताबिक, शुभम खैरनार का कनेक्शन मध्य प्रदेश के सीहोर स्थित श्री सत्य साई यूनिवर्सिटी से जुड़ा है, जहां उसने 2021 में BAMS (आयुर्वेद चिकित्सा) कोर्स में एडमिशन लिया था.

यूनिवर्सिटी से जुड़ा कनेक्शन

यूनिवर्सिटी प्रशासन ने शुभम से दूरी बनाते हुए साफ किया है कि उसने दाखिला तो लिया था, लेकिन उसके बाद वह कभी कॉलेज नहीं आया. यूनिवर्सिटी के कुलपति मुकेश तिवारी ने बताया कि एडमिशन के बाद उसकी कोई शैक्षणिक उपस्थिति दर्ज नहीं है. यह तथ्य जांच एजेंसियों को इस दिशा में भी जांच के लिए प्रेरित कर रहा है कि क्या आरोपी पहले से किसी संगठित नेटवर्क का हिस्सा था.

यह भी पढ़ें- 'इनका सिस्टम इतना घटिया है'... NEET पेपर लीक पर भड़के अलख पांडे, खान सर और आनंद कुमार

जांच में क्यों अहम है शुभम खैरनार

जांच अधिकारियों के मुताबिक, शुभम खैरनार का नाम सामने आना इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि वह खुद मेडिकल बैकग्राउंड से जुड़ा रहा है. नेटवर्क में छात्रों या मेडिकल अभ्यर्थियों की भागीदारी के संकेत मिल रहे हैं. उससे पूछताछ के जरिए पेपर लीक के सोर्स और सप्लाई चेन की कड़ियां जुड़ सकती हैं.

देशभर में फैले नेटवर्क के संकेत

अब तक की जांच में NEET पेपर लीक का नेटवर्क हरियाणा, राजस्थान से लेकर महाराष्ट्र तक फैला हुआ नजर आ रहा है. नासिक, पुणे और लातूर जैसे शहरों का कनेक्शन सामने आ चुका है. ऐसे में शुभम खैरनार की गिरफ्तारी को इस पूरी साजिश की अहम कड़ी माना जा रहा है.

NEET पेपर लीक मामले में मेडिकल छात्र का शामिल होना जांच को और गंभीर बना देता है. शुभम खैरनार से पूछताछ के बाद इस पूरे रैकेट की गहराई और बढ़ने की उम्मीद है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े खुलासे हो सकते हैं.

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com