विज्ञापन

Gold-Silver Price: खुलते ही भागी चांदी, एक झटके में 2 हजार हुई महंगी, जानिए अपने शहरों के ताजा भाव

Gold-Silver Price Today: कमोडिटी मार्केट की शुरुआत आज पॉजिटिव नोट पर हुई. निवेशकों ने खरीदारी में रुचि दिखाई. हालांकि सोने के मुकाबले चांदी की कीमतो में ज्यादा तेजी रही. इस खबर में जानिए गोल्ड और सिल्वर आपके शहरों में कितना चल रहा है.

Gold-Silver Price: खुलते ही भागी चांदी, एक झटके में 2 हजार हुई महंगी, जानिए अपने शहरों के ताजा भाव
Gold-Silver Price Today: जानिए, सोने-चांदी की कीमतें आपके शहर में क्या चल रहीं हैं

Gold-Silver Price Today: वैश्विक टेंशन के बीच सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव का माहौल बना हुआ है. कच्चे तेल की कीमतों में नरमी आई, जिसकी वजह से डॉलर थोड़ा कमजोर हुआ है, नतीजन चांदी की कीमतों में लगातार तेजी बनी हुई है. हालांकि सोने की कीमतें चांदी के मुकाबले कम ही बढ़ रही हैं. लेकिन अमेरिका-ईरान में शांति वार्ता को देखते हुए निवेशक उम्मीद लगाए हुए हैं कि इसमें भी तेजी जल्दी आएगी. इस खबर में आपको गोल्ड-सिल्वर के ताजा भाव बताते हैं. 

MCX पर सोने-चांदी की चाल

एमसीएक्स की बात करें तो 27 मई को मार्केट खुलते ही सोने में तेजी देखी गई. 200 रुपये प्रति 10 ग्राम सोना चढ़कर 1,57,788 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड कर रहा है. कीमतों में बढ़त अभी कम है, लेकिन जैसे-जैसे दिन चढ़ेगा,उम्मीद है सोने में निवेशक लिवाली का दौर जारी रखेंगे. बीते दिन की बात करें तो सोने का क्लोजिंग प्राइस 1,57,616 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था.

Gold-Silver Price Today

Gold-Silver Price Today

दूसरी तरफ चांदी में निवेशकों ने सोने के मुकाबले ज्यादा दिलचस्पी दिखाई. चांदी 1 हजार रुपये चढ़कर 2,71,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर है. बीते दिन चांदी का क्लोजिंग प्राइस 2,70,628 रुपये रहा था. डॉलर पर बने प्रेशर का सबसे ज्यादा फायदा चांदी को मिला है. वैसे भी एक्सपर्ट कह चुके हैं कि आने वाले दिनों में चांदी के भाव 3 लाख के पास जा सकते हैं.

लोकल मार्केट में सोने के भाव (24 कैरेट प्रति 10 ग्राम)

  • दिल्ली 1,59,040
  • मुंबई 1,58,890
  • कोलकाता 1,58,890
  • चेन्नई 1,60,690
  • लखनऊ 1,59,040
  • जयपुर 1,59,040
  • नोएडा 1,59,040

लोकल मार्केट में चांदी का भाव (प्रति किलोग्राम)

  • दिल्ली 2,85,000
  • मुंबई  2,85,000
  • कोलकाता 2,84,900
  • चेन्नई 2,94,900
  • लखनऊ 2,85,000
  • जयपुर 2,85,000
  • नोएडा 2,85,000

ये भी पढ़ें- Good Day Price Hike: ब्रिटैनिया बढ़ाएगी गुड-डे बिस्किट के दाम, फैमिली पैक अब 10 रुपये महंगा, 5-10 वाले पैकेट में भी कटेगी जेब!

कहां तक जाएंगी सोने-चांदी (Gold-Silver Price) की कीमतें?

कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार अमेरिका-ईरान में पीस डील को देखते हुए एक बार फिर से गोल्ड-सिल्वर में तेजी आ सकती है. सोना 2 लाख तो चांदी 3 लाख के करीब जा सकती है. हालांकि अगर दोनों देशों के बीच में टेंशन बरकरार रहता है तो फिर ये उठा-पटक का दौर कीमती धातुओं के दामों में देखने को मिलता रहेगा. 

खरीदें या इंतजार करें

कमोडिटी एक्सपर्ट के अनुसार एक मुश्त निवेश से अभी बचना चाहिए. एसआईपी के जरिए सोने-चांदी में पैसा लगा सकते हैं. हालांकि लंबी अवधि में रिस्क कम है, इसलिए एसआईपी से भी लॉन्ग टर्म के लिए अपना प्लान बनाना है. सोने के मुकाबले चांदी में कीमतें ऊपर-नीचे ज्यादा हो रही हैं, इसलिए चांदी को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है.

ये भी पढ़ें- गिरावट के साथ बाजार की शुरुआत, निफ्टी 35 तो सेंसेक्स 125 अंक गिरकर खुला, निवेशकों की नजर तिमाही नतीजों पर

लेखक के बारे में
img
शुभम उपाध्याय
shubham.upadhyay@ndtv.com
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Gold Silver Price Today, Gold Price, Gold Price In Delhi Today, Gold Price 27 May 2026, Silver Price 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com