विज्ञापन

विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे! इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवसेना

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली को बड़ी राहत मिली है. उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने उनके इलाज की पूरी जिम्मेदारी लेने के साथ बच्चों की शिक्षा में भी सहयोग का आश्वासन दिया है.

विनोद कांबली के लिए मसीहा बने एकनाथ शिंदे! इलाज और बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी शिवसेना
विनोद कांबली और उनके परिवार से मिले डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे
NDTV

पूर्व भारतीय क्रिकेटर विनोद कांबली के चिकित्सा उपचार के लिए डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने पहल की है. शिंदे ने आज उन्हें आश्वस्त किया कि शिवसेना उनके पूरी तरह स्वस्थ होने तक उनके इलाज की जिम्मेदारी उठाएगी. विनोद कांबली और उनके परिवार ने आज उपमुख्यमंत्री शिंदे के सरकारी आवास ‘नंदनवन' में उनसे सद्भावना भेंट की. इस मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए कांबली ने यह जानकारी दी.

इस मुलाकात के दौरान विनोद कांबली के साथ उनकी पत्नी एंड्रिया हेविट, उनके बच्चे जीजस कांबली और जोहाना कांबली तथा एमसीए के प्रसिद्ध पिच क्यूरेटर नदीम मेमन भी उपस्थित थे. विनोद कांबली पिछले कुछ वर्षों से मस्तिष्क में रक्त का थक्का जमने के कारण बीमार हैं. उन्हें ब्रेन स्ट्रोक का खतरा है और इस समस्या के चलते स्मरणशक्ति कमजोर होने सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.

उपचार के साथ दोनों बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी

उन्होंने इस बीमारी से उबरने के लिए लंबे समय तक उपचार की आवश्यकता के बारे में मुलाकात के दौरान शिंदे को बताया. इस अवसर पर शिंदे ने उन्हें आश्वस्त किया कि ठाणे के जुपिटर अस्पताल में उनके लिए सभी आवश्यक उपचार उपलब्ध कराए जाएंगे. साथ ही, उन्होंने उनके दोनों बच्चों की शिक्षा की जिम्मेदारी लेने और उनकी पढ़ाई में किसी भी प्रकार की बाधा नहीं आने देने का आश्वासन दिया, जिससे कांबली और उनके परिवार को भरोसा मिला.

विनोद ने शिंदे को बताया कि उनका बेटा जीजस कांबली भी उनकी तरह बाएं हाथ का क्रिकेटर है और फिलहाल स्कूली स्तर पर क्रिकेट खेल रहा है. शिंदे ने उसे क्रिकेट खेलने के लिए प्रोत्साहित करते हुए आश्वासन दिया कि इस क्षेत्र में वह जितनी आगे बढ़ सकता है, उसके लिए आवश्यक सभी सहायता उपलब्ध कराई जाएगी. कांबली ने कहा कि शिंदे से मुलाकात के बाद उन्हें काफी संतोष और राहत मिली है. उन्होंने कहा कि अब उनके इलाज और बच्चों की शिक्षा के लिए धन की व्यवस्था कैसे होगी, इस चिंता से उन्हें मुक्ति मिली है.

यह भी पढ़ें- 'वैभव की तुलना सचिन से मत करो...,' सौरव गांगुली ने सिराज की अनदेखी पर भी तोड़ी चुप्पी

यह भी पढ़ें-  विराट कोहली नंबर-2, ब्रायन लारा नंबर-3, हरभजन सिंह ने चुने ऑल टाइम टॉप थ्री क्रिकेटर

यह भी पढ़ें- सुरेश रैना के जन्मदिन पर पत्नी प्रियंका ने बिखेरा जलवा, पर्ल वर्क ब्लाउज और साड़ी ने खींचा सबका ध्यान

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Cricket, Vinod Kambli
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com