विज्ञापन

Education Loan: PNB, SBI, केनरा, यूनियन या एक्सिस...कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्‍ता एजुकेशन लोन?

देश और विदेश में पढ़ाई की बढ़ती लागत के बीच Education Loan छात्रों के लिए बड़ा सहारा बन रहा है. अलग-अलग बैंक अलग ब्याज दरों पर लोन दे रहे हैं. ऐसे में लोन लेने से पहले सिर्फ ब्याज दर नहीं, बल्कि फीस, EMI और अन्य शर्तों की भी तुलना करना जरूरी है.

Education Loan: PNB, SBI, केनरा, यूनियन या एक्सिस...कौन-सा बैंक दे रहा है सबसे सस्‍ता एजुकेशन लोन?
Education Loan कहां सस्‍ता मिल रहा है?
Source: Canva

देश और विदेश में पढ़ाई का खर्च लगातार बढ़ रहा है. ऐसे में एजुकेशन लोन (Education Loan) लाखों छात्रों और उनके परिवारों के लिए पढ़ाई का सपना पूरा करने का एक अहम जरिया बन गया है. हालांकि, लोन लेने से पहले अलग-अलग बैंकों की ब्याज दरों और शर्तों की तुलना करना जरूरी है, क्योंकि थोड़ी सी ब्याज दर का अंतर भी लंबे समय में हजारों रुपए का अतिरिक्त बोझ बढ़ा सकता है.

सरकारी बैंकों में PNB सबसे सस्ता, प्राइवेट में कौन?

  1. सरकारी बैंकों में पंजाब नेशनल बैंक (PNB) सबसे कम 8.10 % की शुरुआती ब्याज दर पर एजुकेशन लोन दे रहा है.
  2. इसके बाद स्‍टेट बैंक (SBI) 8.90 % की शुरुआती दर पर लोन उपलब्ध करा रहा है.
  3. वहीं, कैनरा बैंकन और यूनियन बैंक दोनों की शुरुआती ब्याज दर 9.25 % है.
  4. बैंक ऑफ बडौदा (Bank of Baroda) की ब्याज दर 10.25 % से शुरू होती है.
  5. प्राइवेट बैंकों की बात करें तो ICICI बैंक 9.00 % की शुरुआती ब्याज दर के साथ प्रमुख विकल्पों में शामिल है.
  6. IDFC First बैंक 9.50 % और IDBI Bank 9.90 % की दर पर एजुकेशन लोन दे रहे हैं.
  7. दूसरी ओर, Axis Bank की ब्याज दर 10.81 % से शुरू होती है, जबकि HDFC Bank में यह 12.50 % तक पहुंच सकती है.

सिर्फ ब्याज दर देखकर फैसला न करें

विशेषज्ञों का कहना है कि Education Loan चुनते समय केवल कम ब्याज दर पर ध्यान देना सही रणनीति नहीं है. छात्रों और अभिभावकों को लोन की सभी शर्तों को अच्छी तरह समझना चाहिए. इसमें Moratorium Period यानी कोर्स पूरा होने के बाद मिलने वाला समय, Processing Fee, अन्य Charges और Repayment Terms को भी ध्यान में रखना जरूरी है. इसके अलावा, यह देखना भी जरूरी है कि बैंक लोन के बदले किसी तरह की Guarantee या Collateral की मांग कर रहा है या नहीं. बड़े Education Loan के मामलों में कई बैंक सुरक्षा के तौर पर संपत्ति या अन्य Assets की मांग कर सकते हैं.

भविष्य की कमाई को ध्यान में रखकर लें लोन

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि Education Loan लेने से पहले छात्र अपने Career Prospects और भविष्य की संभावित आय का आकलन जरूर करें. इससे पढ़ाई पूरी होने के बाद EMI चुकाने में परेशानी नहीं होती और वित्तीय दबाव भी कम रहता है. वित्तीय जानकारों के मुताबिक, कई बैंकों के ऑफर की तुलना करने के बाद ही अंतिम फैसला लेना चाहिए. ब्याज दर, Processing Fee, Repayment Period, Credit Score और अपनी वित्तीय स्थिति को ध्यान में रखकर चुना गया Education Loan भविष्य में आर्थिक बोझ कम करने में मदद कर सकता है. सही योजना के साथ लिया गया Education Loan छात्रों के बेहतर भविष्य की मजबूत नींव बन सकता है.

ये भी पढ़ें: Share Market Update: दो दिन की तेजी के बाद फ्लैट खुले बाजार, रुपया 31 पैसे चढ़ा, सोने-चांदी का भी हाल जानिए 
 

लेखक के बारे में
img
निलेश कुमार
Senior Producer
निलेश, NDTV इंडिया में बिजनेस सेक्‍शन लीड करते हैं. मीडिया में रिपोर्टिंग समेत 13 साल से ज्‍यादा का अनुभव है. मार्केट, बिजनेस, इकोनॉमी, पर्सनल फाइनेंस... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Education Loan Interest Rate, Student Loan Comparison India, PNB Education Loan, SBI Education Loan, Best Education Loan India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com