आज यानी शुक्रवार सुबह कोचीन शिपयार्ड के शेयरों में जबरदस्त तेजी देखने को मिली. कंपनी ने गुरुवार को अपने मार्च तिमाही के नतीजे बाजार बंद होने के बाद जारी किए, जिसके बाद निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ. आज ट्रेडिंग की शुरुआत में ही शेयर करीब 9% चढ़ गया और 1988 रुपए तक पहुंच गया.
कोचीन शिपयार्ड का शेयर शुक्रवार को बीएसई पर 1858 पर रुपए खुला, जो पिछले दिन के क्लोजिंग प्राइस 1812.30 रुपए से करीब 2.5% ज्यादा था. इसके बाद ट्रेडिंग के दौरान यह और चढ़ गया और 1988 रुपए तक पहुंच गया, जिससे इंट्राडे में कुल 9% से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई.
-
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
जिस शशि थरूर को सुनती है पूरी दुनिया, संसद में वह किसे सुनना पसंद करते हैं? खुद खोला राज -
रुपये की गिरती कीमत पर RBI गवर्नर का बड़ा बयान, कोई फिक्स लेवल नहीं, जानिए क्या है रिजर्व बैंक का एक्शन प्लान -
टाटा संस की शेयर बाजार में लिस्टिंग अनिवार्य? RBI गवर्नर ने NDTV समिट में बताया ये क्यों है जरूरी -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
मार्च तिमाही में 27% का मुनाफा, रेवेन्यू में भी बढ़ोतरी
कंपनी का मुनाफा इस तिमाही में 27% बढ़कर 287.18 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल इसी समय 258.88 करोड़ रुपए था. वहीं ऑपरेटिंग रेवेन्यू में भी अच्छी बढ़त हुई और यह सालाना आधार पर 36.7% बढ़कर 1,757.65 करोड़ रुपए पर पहुंच गया.
EBITDA और मार्जिन में थोड़ी गिरावट
हालांकि मुनाफे और रेवेन्यू में बढ़ोतरी देखने को मिली, लेकिन इस तिमाही में कंपनी का EBITDA 266 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल की तुलना में 7.6% कम है. इसके अलावा, कंपनी का मार्जिन भी 22.40% से घटकर 15.10% पर आ गया है. यानी मार्जिन में करीब 730 बेसिस पॉइंट की गिरावट हुई है.
डिविडेंड का ऐलान
कोचीन शिपयार्ड ने फाइनेंशियल ईयर 2024-25 के लिए 2.25 रुपए प्रति शेयर का फाइनल डिविडेंड देने का प्रस्ताव रखा है. यह डिविडेंड 5 रुपए फेस वैल्यू वाले इक्विटी शेयर पर मिलेगा. डिविडेंड शेयरहोल्डर्स को कंपनी की अगली एजीएम यानी सालाना बैठक में मंजूरी मिलने के 30 दिनों के अंदर दे दिया जाएगा.
निवेशकों की नजर में क्यों है ये स्टॉक
मजबूत नतीजों, अच्छे डिविडेंड और कंपनी के ग्रोथ आउटलुक को देखते हुए निवेशकों का रुझान इस स्टॉक की ओर बढ़ा है. कई एनालिस्ट्स का मानना है कि सरकारी ऑर्डर और डिफेंस प्रोजेक्ट्स की वजह से कोचीन शिपयार्ड का फ्यूचर मजबूत दिख रहा है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं