विज्ञापन

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, IT शेयरों ने पकड़ी रफ्तार

Stock Market Updates: बाजार के जानकारों का कहना है कि विदेशी बाजारों में जारी उथल-पुथल का असर भारतीय निवेशकों के मूड पर पड़ रहा है.

Stock Market Today: शेयर बाजार में गिरावट, सेंसेक्स 300 अंक टूटा, IT शेयरों ने पकड़ी रफ्तार
Stock Market News Updates: भारतीय शेयर बाजार के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स लाल निशान पर कारोबार कर रहे हैं.
नई दिल्ली:

Stock Market Today: आज यानी हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन भारतीय शेयर बाजार की शुरुआत सुस्त रही और दोनों प्रमुख इंडेक्स लाल निशान में खुले. आज सुबह शेयर बाजार में बिकवाली का दबाव देखा गया. सुबह 9:18 बजे बीएसई सेंसेक्स (BSE Sensex) करीब 331.40 अंक (0.40%) गिरकर 81,917.21 के स्तर पर कारोबार कर रहा था. वहीं, एनएसई निफ्टी 50 (Nifty 50) में भी 112.30 अंक (0.44%) की गिरावट दर्ज की गई और यह 25,384.25 के स्तर पर आ गया. 

छोटे और मझोले शेयरों में भी बिकवाली दिखी.निफ्टी मिडकैप 100 में 0.30% और स्मॉलकैप 100 में 0.37% की गिरावट दर्ज की गई है

IT और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स ने दिखाई तेजी

बाजार में चौतरफा बिकवाली के बावजूद Nifty IT करीब 1.56% की बढ़त के साथ हरे निशान में कारोबार कर रहा है. अमेरिकी टेक सेक्टर में आई कमजोरी के बावजूद भारतीय आईटी शेयरों ने आज मजबूती दिखाई है. इसके अलावा कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सेक्टर में भी 0.34% की तेजी है. वहीं, सबसे ज्यादा नुकसान एफएमसीजी (FMCG) और ऑटो सेक्टर के शेयरों को उठाना पड़ रहा है, जो करीब 0.5% से ज्यादा नीचे गिर गए हैं.

शेयर बाजार में गिरावट की क्या है वजह

बाजार के जानकारों का कहना है कि विदेशी बाजारों में जारी उथल-पुथल का असर भारतीय निवेशकों के मूड पर पड़ रहा है.अमेरिकी टेक कंपनियों के शेयरों में हुई बिकवाली और एशियाई बाजारों से मिले कमजोर संकेतों की वजह से आज बाजार में गिरावट आई है. बाजार में किसी बड़े घरेलू ट्रिगर की कमी के चलते फिलहाल कंसोलिडेशन यानी ठहराव का माहौल दिख रहा है.

विदेशी निवेशकों की बिकवाली 

बाजार के आंकड़ों के मुताबिक, गुरुवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) ने भारतीय बाजार से 34.66 अरब रुपये के शेयर बेचकर पैसा निकाला. हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों (DII) ने 50.32 अरब रुपये की खरीदारी कर बाजार को संभालने की कोशिश की है. 

कच्चे तेल के दाम में राहत

राहत की बात यह है कि कच्चे तेल की कीमतों में थोड़ी कमी आई है. अमेरिका और ईरान के बीच परमाणु विवाद को सुलझाने के लिए हुई बातचीत के बाद सप्लाई में रुकावट का डर कम हुआ है, जिससे तेल के दाम सात महीने के ऊंचे स्तर से नीचे आए हैं.

निवेशकों के लिए क्या है एक्सपर्ट्स की सलाह?

बाजार के जानकारों का मानना है कि मिडिल ईस्ट (Middle East) में जारी संकट और कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव की वजह से निवेशक अभी डरे हुए हैं. निफ्टी के लिए आज 25,300–25,350 का स्तर एक मजबूत सहारा (Support) माना जा रहा है, जबकि ऊपर की तरफ 25,600–25,650 पर रुकावट (Resistance) दिख सकती है. इसी तरह बैंक निफ्टी के लिए 60,800–60,900 का लेवल काफी अहम है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com