विज्ञापन

Bank Holiday Today: आज 10 अक्टूबर को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट

Saturday Bank Holiday: आज 10 अक्टूबर शनिवार को महीने का दूसरा शनिवार होने के कारण दिल्ली समेत किन शहरों में बैंक बंद रहेंगे. देखिए अक्टूबर 2026 की RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक आने वाले दिनों में कब-कब और कहां-कहां बैंक की छुट्टी रहने वाली है.

Bank Holiday Today: आज 10 अक्टूबर को बैंक खुला है या बंद? घर से निकलने से पहले चेक करें RBI की हॉलिडे लिस्ट
Bank holiday today, October 10: आज 10 अक्टूबर को देश भर में बैंक बंद रहेंगे.

Bank Holiday On October 10: अगर आज आप बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम निपटाने की सोच रहे हैं, तो घर से निकलने से पहले बैंक की छुट्टी के बारे में एक बार जरूर पता कर लें. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आज 10 अक्टूबर 2026 को महीने का दूसरा शनिवार है. आज  दिल्ली के जंतर-मंतर पर  CJP का विरोध प्रदर्शन भी है. इसी वजह से कई लोगों के मन में ये कन्फ्यूजन है कि आज बैंक खुला है या नहीं? ऐसे में बैंक ब्रांच जाने से पहले फटाफट चेक कर लें कि आज आपके शहर में बैंक की छुट्टी तो नहीं है? आइए जानते हैं...

क्या आज 10 अक्टूबर को बैंक बंद है या नहीं?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को पूरी तरह बंद रहते हैं. इसलिए अक्टूबर के दूसरे शनिवार के कारण आज बैंक बंद रहेंगे. दिल्ली समेत देश के लगभग सभी राज्यों में आज बैंक शाखाएं बंद रहेंगी. RBI की हॉलिडे की लिस्ट के मुताबिक, 10 अक्टूबर को महालया अमावस्या के कारण बेंगलुरु और कोलकाता में भी आज बैंक की छुट्टी है.

इसके अलावा कल यानी 11 अक्टूबर को रविवार की वजह से बैंक छुट्टी रहेगी. यानी अगर आप ये सोच रहे हैं कि शनिवार को नहीं तो रविवार को ही सही बैंक जाकर काम कराया जा सकता है तो ऐसा नहीं होगा. आपको सोमवार तक बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.

शनिवार और रविवार की वजह से कब-कब बैंकों की छुट्टी?

RBI की गाइडलाइंस के अनुसार, सभी बैंकों में हर रविवार को छुट्टी होती ही है. साथ ही दूसरे और चौथे शनिवार को भी ताले लटके रहते हैं. जबकि महीने के पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक खुले रहते हैं. इस हिसाब से अक्टूबर महीने में कुल चार रविवार पड़ रहे हैं. अक्टूबर 2026 में रविवार को 4, 11, 18 और 25 अक्टूबर को बैंक बंद रहेंगे. दो शनिवार यानी 10 अक्टूबर (दूसरा शनिवार) और 24 अक्टूबर (चौथा शनिवार) को भी बैंक की छुट्टी रहेगी.

अक्टूबर में कब-कब और कहां-कहां बंद रहेंगे बैंक? देखें RBI Holiday List

त्योहारों के चलते अक्टूबर में अलग-अलग शहरों और राज्यों में कई दिन बैंक ब्रांच बंद रहेंगी.. RBI की हॉलिडे लिस्ट के मुताबिक ये रहा छुट्टियों का पूरा शेड्यूल...

  • 10 अक्टूबर (महालया अमावस्या/दूसरा शनिवार): बेंगलुरु और कोलकाता में महालया अमावस्या के कारण विशेष छुट्टी है, जबकि बाकी शहरों में दूसरा शनिवार होने के की वजह से बैंक बंद हैं.   
  • 17 अक्टूबर (महा सप्तमी): अगरतला में बैंक बंद रहेगा.   
  • 19 अक्टूबर (महानवमी/आयुध पूजा/दुर्गा पूजा/दशहरा): अगरतला, आइजोल, भुवनेश्वर, चेन्नई, गुवाहाटी, इम्फाल, इटानगर, कोहिमा, कोलकाता, पटना, रांची और शिलॉन्ग में बैंक बंद रहेंगे.   20 अक्टूबर (दशहरा/विजयादशमी): गंगटोक और इम्फाल को छोड़कर देश के ज्यादातर शहरों में बैंक बंद रहेंगे.   
  • 21 अक्टूबर (विजयादशमी/दुर्गा पूजा/दसाईं): अगरतला, बेंगलुरु, गंगटोक, गुवाहाटी, कोच्चि, कोलकाता और तिरुवनंतपुरम में बैंक की छुट्टी रहेगी.   
  • 22 और 23 अक्टूबर (दुर्गा पूजा/दसाईं): गंगटोक में लगातार दो दिन बैंक बंद रहेंगे.   
  • 26 अक्टूबर (लक्ष्मी पूजा/एक्सेशन डे/महर्षि वाल्मीकि जयंती): अगरतला, चंडीगढ़, जम्मू, शिमला और श्रीनगर में कामकाज ठप रहेगा.   
  • 29 अक्टूबर (करवा चौथ): शिमला में बैंक बंद रहेंगे.  
  •  31 अक्टूबर (सरदार वल्लभभाई पटेल जयंती): अहमदाबाद में बैंक बंद रहेगा. 

ये हमेशा ध्यान में रखें कि बैंक की छुट्टी शहर के हिसाब से अलग- अलग हो सकती है. इसलिए एक बार अपने नजदीकी बैंक ब्रांच से भी जरूर कंफर्म कर लें.
 

बैंक बंद होने पर भी निपटा सकते हैं ये जरूरी काम

बैंक बंद होने के बावजूद आपके रोजमर्रा के काम नहीं रुकेंगे. बैंकिंग से जुड़े कई जरूरी काम ऑनलाइन किए जा सकते हैं. आप इन सर्विस का इस्तेमाल 24 घंटे कर सकते हैं और अपने काम निपटा सकते हैं.जैसे-

  • UPI और मोबाइल बैंकिंग जैसे Google Pay, PhonePe, Paytm या अपने बैंक के  ऐप से आप कभी भी पैसे ट्रांसफर या रिसीव कर सकते हैं.
  • इंटरनेट बैंकिंग के जरिए अकाउंट बैलेंस चेक करने से लेकर बिल पेमेंट तक के काम आसानी से हो जाते हैं.
  • NEFT और RTGS के जरिये ऑनलाइन फंड ट्रांसफर की सुविधा बिना किसी रुकावट के चालू रहती है.
  • कैश विड्रॉल  के लिए ATM खुले रहेंगे. क्रेडिट और डेबिट कार्ड से जुड़े काम, नया चेकबुक या लॉकर के लिए आवेदन भी ऑनलाइन बैंकिंग के जरिए दिए जा सकते हैं.

ये भी पढ़ें- यह भी पढ़ें | संडे को खुले बैंक और सरकार की जेब को लग गया पूरे डेढ़ सौ करोड़ का झटका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Saturday Bank Holiday, Bank Holiday Today, Today Bank Closed Or Open, Today Bank Holiday, Today Bank Is Open Or Not
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com