Bank Open or Not Today: सोमवार से शुक्रवार तक, 5 दिन की भाग-दौड़ भरी जिंदगी के बाद शनिवार और रविवार थोड़ा सुकून तो लेकर आता ही है. शनिवार को जिन लाखों लोगों को ऑफिस नहीं जाना होता, उन्हें दूसरे जरूरी काम निबटाने होते हैं. इन्हीं कामों में से है- बैंक से जुड़े काम. अगर आपका भी यही प्लान है तो आप भी उन लोगों में से हैं, जो बैंक से जुड़े काम शनिवार को निपटाने की सोचते हैं. दिक्कत ये है कि हर शनिवार को बैंक खुले नहीं रहते.
छठ महापर्व के बीच अगर आप आज यानी शनिवार, 14 नवंबर 2026 को बैंक जाने की योजना बना रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की जानकारी जरूर ले लें. आज देशभर में बैंक बंद रहेंगे. इसकी वजह महीने का दूसरा शनिवार है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के नियमों के मुताबिक, देश के सभी सरकारी और प्राइवेट बैंक हर महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं.
आज बैंक बंद रहने के बाद रविवार, 15 नवंबर को भी साप्ताहिक अवकाश रहेगा. ऐसे में लगातार दो दिन बैंक की शाखाओं में कामकाज नहीं होगा. वहीं, छठ पूजा के चलते 16 नवंबर को बिहार और झारखंड में भी बैंक बंद रहेंगे.
आज 14 नवंबर को बैंक क्यों बंद हैं?
आरबीआई के नियम के मुताबिक, देशभर में बैंक महीने के दूसरे और चौथे शनिवार को बंद रहते हैं. पहले, तीसरे और पांचवें शनिवार को बैंक सामान्य रूप से खुले रहते हैं.
नवंबर 2026 में 14 तारीख दूसरा शनिवार है. इसलिए आज सभी सरकारी और प्राइवेट बैंकों की शाखाओं में छुट्टी रहेगी. यह छुट्टी देशभर में लागू है.
यह भी पढ़ें | FD वालों की मौज,कई बड़े बैंकों ने बदली ब्याज दरें, SBI, HDFC या PNB में से कहां मिल रहा है सबसे ज्यादा रिटर्न
छठ पूजा पर कहां और कब बंद रहेंगे बैंक?
छठ पूजा के अवसर पर बिहार और झारखंड में 16 नवंबर को भी बैंक बंद रहेंगे. ऐसे में इन दोनों राज्यों में 14 नवंबर से 16 नवंबर तक लगातार तीन दिन बैंक शाखाओं में कामकाज नहीं होगा.
- 14 नवंबर, शनिवार - महीने का दूसरा शनिवार- देशभर में बैंक बंद
- 15 नवंबर, रविवार - साप्ताहिक अवकाश - देशभर में बैंक बंद
- 16 नवंबर, सोमवार - छठ पूजा (निस्तार)- बिहार और झारखंड
बैंक बंद हैं तो ऐसे निपटाएं जरूरी काम
बैंक शाखाएं बंद होने के बावजूद ग्राहकों को डिजिटल बैंकिंग की कई सुविधाएं मिलती रहेंगी. अगर आपको किसी को पैसे भेजने हैं, तो यूपीआई, मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं. एटीएम से कैश भी निकाला जा सकता है.
हालांकि, नया बैंक खाता खुलवाने, पासबुक अपडेट कराने, डिमांड ड्राफ्ट (DD) बनवाने या बैंक मैनेजर से मिलकर लोन से जुड़ा काम कराने जैसी सेवाओं के लिए शाखा जाना पड़ सकता है. ऐसे कामों के लिए बैंक खुलने का इंतजार करना होगा.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं