दोहा के वेस्ट एंड पार्क इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में भारतीय टीम ने नेपाल के खिलाफ अपने राइजिंग एशिया कप 2026 के अभियान का आगाज किया है. हालांकि, पहले ही मैच में अभिषके शर्मा से लेकर वैभव सूर्यवंशी तक का जैसा प्रदर्शन रहा, उसने फैंस को जरूर चिंता में डाल दिया है. अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट हुए. आयुष बडोनी 2 रन बना पाए. वैभव सूर्यवंशी को स्टार्ट जरूर मिला, लेकिन वह 26 के निजी स्कोर पर बोल्ड हुए. टीम इंडिया ने 42 के स्कोर पर ही अपने तीन विकेट गंवा दिए थे.
नेपाल के कप्तान संदीप लामिछाने ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और गेंदबाजों ने उनके इस फैसले को सही साबित किया. पहले पावरप्ले के अंदर नेपाल ने भारत के टॉप ऑर्डर को दो झटके देकर झंकझोर दिया. सबसे पहले मैच के छठे ओवर की पहली गेंद पर नंनद यादव ने अभिषेक शर्मा को कैच आउट करवाया. एक ऐसा पिच, जिस पर बॉल पड़ने के बाद रूकर आ रही थी, अभिषेक ने बड़ा शॉट खेलना चाहा, लेकिन मिड ऑन पर लपके गए.
इसके अगले ही ओवर में ललित राजबंशी से आयुष बडोनी को स्टंप आउट करवाया. ललित ने अपनी फ्लाइटेड डिलवरी से बल्लेबाज को छका दिया.बडोनी ने एक्स्ट्रा कवर के ऊपर से शॉट खेलने के लिए कदमों का इस्तेमाल किया था, लेकिन वह गेंद की पिच पर नहीं पहुंच पाए थे. बाकी का काम विकेटकीपर ने किया. बडोनी 2 रन बनारकर आउट हुए.
जब लग रहा था कि वैभव सूर्यवंशी भारतीय पारी को संभाल लेंगे तो पवन सर्राफ ने एक बेहतरीन गेंद पर इस बल्लेबाज को बोल्ड किया. वैभव सूर्यवंशी बड़ा शॉट खेलने की कोशिश में अपना विकेट गंवा बैठे. नेपाल ने 42 के स्कोर पर भारत के तीन बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखा दी थी, जिनमें दोनों खतरनाक ओपनर शामिल रहे.
भारत की पहले बैटिंग
नेपाल ने इस मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है.नेपाल के कप्तान ने टॉस के दौरान बताया कि विकेट अच्छा है और उनकी कोशिश एक अच्छे टोटल के अंदर भारत को रोककर लक्ष्य को हासिल करने की होगी. वहीं तिलक ने बताया कि वह पहले बल्लेबाजी ही करना चाहते थे.
दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन
नेपाल: अर्जुन कुमल, कुशल भुर्टेल, बसीर अहमद, लोकेश बाम, दीपक डुमरे (विकेटकीपर), ललित राजबंशी, नंदन यादव, पवन सर्राफ, राशिद खान, संदीप लामिछाने (कप्तान), प्रैटिस जीसी
भारत: अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, तिलक वर्मा (कप्तान), आयुष बडोनी, रिंकू सिंह, कुमार कुशाग्र (डब्ल्यू), शाहबाज अहमद, सूर्यांश शेडगे, विप्रज निगम, हर्षित राणा, प्रिंस यादव
13 साल से चला आ रहा खिताब का सूखा
तिलक वर्मा की अगुवाई में भारतीय टीम की कोशिश इस साल खिताब के सूखे को खत्म करने की होगी. टीम इंडिया ने 2013 में टूर्नामेंट के पहले सीजन में ही खिताब जीता था. उसके बाद से टीम कभी भी राइजिंग एशिया कप चैंपियन नहीं बन पाई है.इस बार टीम में हर्षित राणा से लेकर रिंकू सिंह तक है.
हर्षित राणा चोट से वापसी कर रहे हैं. सीम आक्रमण में उनके साथ प्रिंस यादव और अरशद खान शामिल हैं, जबकि चुनने के लिए चार स्पिन विकल्प हैं. कुछ दिन पहले रजत पाटीदार के टीम से हटने के बाद रिंकू सिंह को उप-कप्तान बनाया गया था. 22 वर्षीय कुमार कुशाग्र, जिन्हें पिछले महीने न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत में पहली बार टीम में शामिल किया गया था, प्रभसिमरन सिंह के साथ विकेटकीपिंग विकल्प है.
बता दें, इस टूर्नामेंट में कुल आठ टीमें हिस्सा ले रही हैं, जिन्हें दो समूहों में बांटा गया है. इनमें पांच पूर्ण सदस्य हैं - जिन्होंने अपनी 'A' टीमें भेजी हैं - और तीन एसोसिएट सदस्य हैं. नेपाल ने इस साल की शुरुआत में T20 विश्व कप में काफी अच्छा प्रदर्शन किया था.
यह भी पढ़ें: 'पांड्या के आने से हमारी सारी कमजोरी दूर हो गई', हेड कोच पोंटिंग ने बताई वजह
यह भी पढ़ें: India vs Nepal LIVE Score: अभिषेक शर्मा सिर्फ 9 रन बनाकर आउट, वैभव सूर्यवंशी पर टिकी नजर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं