विज्ञापन

राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस 24 में आगे तो BJP सिर्फ 8 पर अटकी, जयपुर-भरतपुर में कांग्रेस को मिला बहुमत

Rajasthan Zila Parishad Chunav Result: राजस्थान के 37 जिलों में इस बार जिला परिषद चुनाव में कड़ी टक्कर दिखी है. बीजेपी और कांग्रेस के बीच इस बार भी जिला परिषदों में कड़ी टक्कर दिख रही है.

राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस 24 में आगे तो BJP सिर्फ 8 पर अटकी, जयपुर-भरतपुर में कांग्रेस को मिला बहुमत
Rajasthan Zila Parishad Chunav Result: राजस्थान पंचायत चुनाव में कांग्रेस की लीड
  • राजस्थान के 37 जिला परिषद चुनावों में कांग्रेस ने 24 जिलों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है.
  • जयपुर और भरतपुर में कांग्रेस को बहुमत मिला है, जिससे दोनों जिलों में बोर्ड बनना तय हो गया है.
  • उदयपुर जिला परिषद में भाजपा ने 16 सीटें जीती हैं, लेकिन बहुमत के लिए 24 सीटें आवश्यक हैं.

Rajasthan Zila Parishad Election Result 2026: राजस्थान जिला परिषद चुनावों के नतीजों में 37 जिलों में अब स्थिति साफ होनी शुरू हो गई है. जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, नागौर, सीकर, जैसे बड़े जिलों में इस बार दिलचस्प मुकाबला दिखा है. राजस्थान में कांग्रेस ने अब तक चार बड़े जिलों में स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. जबकि बीजेपी में जीत की तरफ बढ़ रही है. उदयपुर में  जमा दी है. कांग्रेस को मिल रही जीत पर सीनियर नेताओं ने भी खुशी जताई है. पूर्व सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने नतीजों पर खुशी जताई है. 

जयपुर-भरतपुर में कांग्रेस की बड़ी जीत 

जयपुर जिला परिषद में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है. जयपुर जिला परिषद की 57 सीटों में से यहां कांग्रेस को 40, बीजेपी को 12, आरएलपी को दो वार्ड में मिली जीत मिली है जिससे , जिससे यहां कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है. वहीं भरतपुर जिले में भी कांग्रेस को बहुमत मिला है, दोनों जिले अहम माने जाते हैं. जयपुर राजधानी है, ऐसे में यहां बीजेपी और कांग्रेस ने पूरा जोर लगाया था. 

चूरू और चित्तौड़गढ़ में भी कांग्रेस जीती 

चूरू जिले में भी कांग्रेस का बोर्ड बनना तय हो गया है. यहां 21 सीटें जीतकर पार्टी ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है. लेकिन चूरू में बीजेपी के लिए अच्छी खबर यह रही कि यहां सीनियर नेता राजेंद्र राठौड़ की बेटे पराक्रम सिंह और बहू कनिका सिंह ने जीत हासिल की है. चित्तौड़गढ़ में भी कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिल गया है. ऐसे में चारों जिलों में कांग्रेस का बोर्ड बनना तय है.

उदयपुर में बीजेपी की बढ़त

बीजेपी के लिए उदयपुर से अच्छी खबर आई है. उदयपुर जिला परिषद में भाजपा की हैट्रिक हो गई है. उदयपुर की कुल 47 सीटों में से 16 सीटें बीजेपी ने जीती है, 13 सीटें कांग्रेस को मिली है. 1 सीट पर बाप पार्टी ने जीत हासिल की है.  यानी उदयपुर में बीजेपी ने बढ़त बना रखी है, लेकिन बहुमत के लिए 24 सीटें चाहिए. उदयपुर की 129 पंचायत समिति सीटों में बीजेपी को 62, कांग्रेस को 54, BAP को 7 और निर्दलीय को 6 सीटें मिली हैं.

अशोक गहलोत और सचिन पायलट ने जताई खुशी

कांग्रेस को राजस्थान जिला परिषद चुनाव में मिल रही बढ़त पर पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने खुशी जताई है. उन्होंने लिखा प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को पंचायत राज चुनावों में भारी जीत दिलाकर भाजपा सरकार को स्पष्ट संदेश दिया है कि अब उसके जाने का समय आ चुका है. नगर निगम चुनावों में भी कांग्रेस पार्टी ने बेहतर प्रदर्शन किया था, लेकिन भाजपा ने गुंडागर्दी के दम पर जनादेश को हड़पने का काम किया, लेकिन पंचायत चुनाव में जनता ने कांग्रेस का साथ दिया है. वहीं सचिन पायलट ने लिखा 'राजस्थान पंचायत चुनावों के नतीजों ने एक बार फिर साबित किया है कि प्रदेश की जनता का विश्वास कांग्रेस की विचारधारा और लोकतांत्रिक मूल्यों के साथ है. ये नतीजे स्पष्ट रूप से दर्शाते हैं कि भाजपा के प्रति जनता में नाराजगी बढ़ रही है. यह जीत कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की मेहनत, लगन और संघर्ष का परिणाम है, जिन्होंने जनता के बीच रहकर पार्टी को मजबूत किया. 

37 जिला परिषद में अब तक कांग्रेस 24 पर आगे 

राजस्थान पंचायत चुनाव के नतीजों में कांग्रेस बड़ी जीत हासिल करती दिख रही है. 37 जिला परिषदों में से अब तक कांग्रेस 24 सीटों पर आगे चल रही है. वहीं बीजेपी 8 जिला परिषदों में आगे चल रही है. नतीजे देर रात तक जारी हो सकते हैं. वहीं नतीजों के बाद बाड़ेबंदी की भी संभावना बन रही है. 

ये भी पढ़ेंः राजस्थान पंचायत चुनाव रिजल्ट में दिग्गजों को झटका, सीकर में मंत्री का परिवार हारा, चुरू में BJP नेता राजेंद्र राठौड़ के बेटे-बहू की जीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Zila Parishad Elections, Rajasthan Zila Parishad Election, Rajasthan Panchayat Election Result, Rajasthan Panchayat Election Results 2026, Rajasthan Panchayat Election Results Live
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com