Bank Open or Not Today: दिवाली, भाई-दूज और छठ पूजा जैसे त्योहारों को लेकर इस महीने देशभर के अलग-अलग हिस्सों में कई दिन बैंक बंद रहे. ऐसे में बड़ी संख्या में लोगों के बैंक से जुड़े कामों में परेशानी हुई या फिर देर हुई. घर-दफ्तर या दुकान-कारोबार की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोगों को और भी कई जरूरी काम निबटाने होते हैं. इन्हीं कामों में से है- बैंक से जुड़े काम. लेकिन ये जरूरी नहीं कि जिस दिन आपको फुरसत हो, उस दिन बैंक भी खुले रहे. बिहार-झारखंड में छठ महापर्व की छुट्टी के बाद इस महीने देश के अलग-अलग हिस्सों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
आज अक्षय नवमी है और इस मौके पर देश के कुछ हिस्सों में कुछ संस्थानों में छुट्टी घोषित है. अब यहां कन्फ्यूजन ये है कि क्या आपके शहर में भी, आपके बैंक में भी आज 18 नवंबर को अक्षय नवमी या अन्य किसी वजह से छुट्टी है? घर से निकलने से पहले यहां कन्फ्यूजन दूर कर लीजिए.
आज बैंकों में अक्षय नवमी की छुट्टी तो नहीं?
अगर आप भी आज बैंक से जुड़े कामों के लिए अपने शहर वाले ब्रांच जाना चाह रहे हैं तो आपको बता दें कि आज बैंकों में अक्षय नवमी की छुट्टी नहीं है. हमने RBI की हॉलिडे लिस्ट चेक की है, जिसमें पता चला कि आज बैंकों में अवकाश नहीं रहेगा. यानी सामान्य दिनों की तरह बैंकों में कामकाज चलता रहेगा. हां, एक बात ध्यान में रखने लायक है कि इस महीने के बाकी बचे दिनों में कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं.
इस महीने कहां और कब-कब बंद रहेंगे बैंक?
- 20 नवंबर को उत्तराखंड के देहरादून में इगास-बग्वाल के चलते बैंक बंद रहेंगे.
- 22 नवंबर को देशभर में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
- 23 नवंबर को मेघालय के शिलांग में सेंग कुट स्नेम के मौके पर बैंक शाखाओं में छुट्टी रहेगी.
- 24 नवंबर को कई शहरों में गुरु नानक जयंती, कार्तिक पूर्णिमा और राहस पूर्णिमा के चलते बैंक बंद रहेंगे. इनमें आइजोल, बेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, देहरादून, हैदराबाद, ईटानगर, जम्मू, जयपुर, कानपुर, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिमला और श्रीनगर शामिल हैं.
- 27 नवंबर को कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में कनकदास जयंती के चलते बैंक बंद रहेंगे.
- 28 नवंबर को महीने का चौथा शनिवार रहने के कारण बैंक बंद रहेंगे.
- 29 नवंबर को देशभर में रविवार की साप्ताहिक छुट्टी रहेगी.
यह भी पढ़ें | FD पर बड़े बैंकों से ज्यादा ब्याज कहां मिल रहा? SBI-PNB या HDFC नहीं, ये 3 बैंक दे रहे सबसे ज्यादा रिटर्न
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं